IPL 2024 - Punjab News Times

कोलकाता ने तीसरी बार जीता IPL
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने IPL-2024 का खिताब जीत लिया है। टीम ने फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 8 विकेट से हराया। कोलकाता इस लीग में तीसरी बार चैंपियन बनी है। टीम ने 10 साल बाद खिताब जीता है। पिछली बार कोलकाता 2014 में चैंपियन बनी थी।

चेपॉक मैदान पर रविवार को हैदराबाद ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और 18.3 ओवर में 113 रन पर ऑलआउट हो गई। यह IPL फाइनल का लोएस्ट स्कोर है। कोलकाता ने 10.3 ओवर में 2 विकेट पर टारगेट हासिल कर लिया। यह IPL फाइनल का फास्टेस्ट रन चेज है। मिचेल स्टार्क प्लेयर ऑफ द फाइनल रहे। उन्होंने 2 विकेट लिए और 2 कैच भी पकड़े।

लगातार 7वें सीजन में क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम ने टाइटल जीता है।

हैदराबाद फाइनल में लोएस्ट स्कोर बनाने वाली टीम बनी है। टीम 113 रन पर ऑलआउट हो गई।

कोलकाता ने फाइनल का सबसे तेज रन चेज किया। टीम ने 10.3 ओवर में 114 रन का टारगेट चेज किया।

प्लेयर्स परफॉर्मेंस : वेंकटेश की फिफ्टी, रसेल ने झटके 3 विकेट
टॉस जीतकर बैटिंग कर रही हैदराबाद की ओर से कप्तान पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 24 रन बनाए, जबकि ऐडन मार्करम ने 20 रन की पारी खेली। अभिषेक शर्मा 2, ट्रैविस हेड 0 और राहुल त्रिपाठी 9 रन पर आउट हुए। नितिश रेड्डी 13 और हेनरिक क्लासन 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आंद्रे रसेल ने 3 विकेट झटके। मिचेल स्टार्क और हर्षित राणा को 2-2 विकेट मिले।

जवाबी पारी में कोलकाता से वेंकटेश अय्यर ने 26 बॉल पर नाबाद 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। रहमानुल्लाह गुरबाज ने 32 बॉल पर 39 रन बनाए। पैट कमिंस और शाहबाज अहमद ने एक-एक विकेट लिए।

धोनी से पहले इंटरनेशनल डेब्यू... 6 टीमों के लिए खेला
उसे टीम में फिनिशर के तौर पर शामिल किया गया था. लेकिन आईपीएल के इस सीजन यह विकेटकीपर उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका. महेंद्र सिंह धोनी से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले दिनेश कार्तिक ने अपना आखिरी आईपीएल मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बुधवार को अहमदाबाद में खेला. कार्तिक ने आधिकारिक तौर पर आईपीएल से संन्यास का ऐलान तो नहीं किया लेकिन जिस तरह से वह मैच के बाद ग्राउंड पर साथी खिलाड़ियों से मिल जुल रहे थे, उससे संकेत मिल रहे हैं कि दाएं हाथ के इस बैटर का यह आखिरी आईपीएल मैच था. 17 साल के आईपीएल करियर में कार्तिक ने काफी उतार चढ़ाव देखे. इसके बावजूद उन्होंने हर बार मैदान पर दमदार वापसी की. कार्तिक ने बल्ले के साथ साथ विकेट के पीछे भी शानदार काम किया. हालांकि वह आरसीबी को खिताब नहीं दिला सके, जिसका मलाल उन्हें लंबे समय तक रहेगा.

38 वर्षीय दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर 20 साल का रहा है. उन्होंने सितंबर 2004 में वनडे में डेब्यू किया था. वहीं धोनी ने करियर का पहला वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच दिसंबर 2004 में खेला. कार्तिक का बल्ला इस सीजन आईपीएल (IPL) में ज्यादातर समय खामोश रहा. उन्होंने 15 मैचों में 4 बार नाबाद रहते हुए 326 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले. दाएं हाथ के बैटर कार्तिक का इस सीजन बेस्ट स्कोर 83 रन रहा. 2022 के आईपीएल में कार्तिक ने 180 के स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए थे. इस बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से वह उस साल टी20 वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाने में सफल रहे.

DC की हार के बाद सौरव गांगुली का विराट कोहली के प्रति ऐसा सम्मान, जीत लिया करोड़ों फैन्स का दिल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रन से हराकर आईपीएल 2024 में अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जीवित रखा है. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने 187 रनों के अपने स्कोर का बचाव किया. जीत के बाद विराट कोहली और सौरव गांगुली के बीच गजब का मिलन देखने को मिला. पिछले साल हुए मुकाबले में गांगुली और विराट मैच के बाद एक दूसरे को इग्नोर करते हुए दिखे थे.

लेकिन अब दोनों ने नाराजगी भुलाकर एक दूसरे से मिलते नजर आए. इस बार सौरव गांगुली ने विराट कोहली को खास तरीके से सम्मान भी दिया. दरअसल, आरसीबी की जीत के बाद जब दोनों टीम के खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ मिला रहे थे. तभी विराट कोहली और सौरव गांगली आमने सामने आ गए. इस दौरान सौरव गांगुली ने अपनी कैप उतारकर विराट कोहली को सम्मान दिया औऱ उनकी पीठ थपथपाई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है.

विराट कोहली और सौरव गांगुली  के बीच विवाद जगजाहिर है. दोनों इस समय आईपीएल का हिस्सा हैं. विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम की ओर से खेल रहे हैं जबकि सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल्स ) टीम के सपोर्ट स्टाफ में शामिल हैं. पिछले साल हैंडशेक नहीं करने के कारण दोनों काफी चर्चा में आए थे. 15 अप्रैल को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भिड़ी थीं. उस मुकाबले में गांगुली और विराट मैच के बाद एक दूसरे को इग्नोर करते हुए दिखे थे.

पॉइंट टेबल की मौजूदा स्थित में जो समीकरण बनते हैं, उसके मुताबिक आरसीबी और चेन्नई सुपरकिंग्स मैच से ही यह तय हो कि प्लेऑफ की चौथी टीम कौन सी होगी. अगर आसीबी को प्लेऑफ में जगह बनानी हो तो उसे सीएसके को कम से कम 18 रन से हराना होगा (यदि आरसीबी 200 रन बनाए). हालांकि, उनके प्लेऑफ में जाने की संभावना दूसरी टीमों पर भी निर्भर होगी.

23 की उम्र में यह बल्लेबाज बना खूंखार ओपनर, 400 का पार किया आंकड़ा
आईपीएल के 17वें सीजन में भारत के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सुर्खियों में बने हुए हैं. सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेल रहे अभिषेक 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा कर रहे हैं. उन्हें भारतीय क्रिकेट का भविष्य का राइजिंग स्टार कहा जाने लगा है. युवराज सिंह के शागिर्द अभिषेक ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड के साथ बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूट रहे हैं. वह इस सीजन आईपीएल में 400 रन का आंकड़ा छून वाले पहले अनकैप्ड प्लेयर बन गए हैं. इस सीजन वह 35 छक्के जड़ चुके हैं. अभिषेक की नजरें अब विराट कोहली को पीछे छोड़ने की है. वह जल्द ही भारत के नए सिक्सर बन सकते हैं.

23 वर्षीय अभिषेक शर्मा आईपीएल 2024 में 12 मैचों में 401 रन बना चुके हैं जिसमें 2 हाफ सेंचुरी शामिल है. इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 205.64 रही है. अभिषेक का बेस्ट स्कोर नाबाद 75 रन रहा है जो उन्होंने लखनउ सुपर जॉयंट्स के खिलाफ बनाए. बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने एलएसजी के खिलाफ 28 गेंदों पर 8 चौके और 6 छक्के जड़े. इस मुकाबलजे में उन्होंने ट्रेविस हेड के साथ मिलकर रिकॉर्ड 167 रन की साझेदारी की. हैदराबाद ने 10 विकेट से जीत दर्ज कर प्लेऑफ में अपनी दावेदार मजबूत कर ली है.

अभिषेक शर्मा आईपीएल 2024 में सर्वाधिक छक्के जड़ चुके हैं. उनके नाम इस सीजन 35 छक्के हो गए हैं. आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स जड़ने वाले भारतीयों में विराट कोहली नंबर वन पर हैं. कोहली ने साल 2016 में आईपीएल में कुल 38 छक्के जड़े थे. अभिषेक शर्मा आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस रिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ 4 छक्के दूर हैं. ऋषभ पंत ने 2018 में 37 छक्के उड़ाए थे जबकि शिवम दुबे ने पिछले साल आईपीएल 2023 में 35 छक्के जड़े थे.

अभिषेक शर्मा ने दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह से क्रिकेट का ककहरा सीखा है. वह अंडर 19 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं जिस टीम में पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल थे. तब भारतीय टीम राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में विश्व चैंपियन बनी थी. उस समय अभिषेक अपने कप्तान पृथ्वी के साथ ओपनिंग करते थे. अभिषेक निडर होकर बल्लेबाजी कर रहे हैं. हालांकि उन्हें आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है.

फैंस के लिए खुशखबरी, रॉयल चैलेंसजर्स बेंगलोर के साथ जुड़ा स्टार खिलाड़ी
IPL 2024

आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला 22 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच खेला जाएगा। अब मैच से पहले एक स्टार खिलाड़ी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कैंप से जुड़ गया है। जिसके बाद फैंस ने राहत की सांस ली है। दूसरी तरफ अभी तक विराट कोहली को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है कि कब किंग कोहली आरसीबी के कैंप से जुड़ेंगे।

फैंस को बेसब्री से इंतजार है विराट कोहली के आरसीबी कैंप से जुड़ने का।रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम आईपीएल 2024 के लिए अपनी तैयारियों में जुट गई है। 22 मार्च को आरसीबी अपने अभियान की शुरुआत करने वाली है। इससे पहले टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस आरसीबी कैंप के साथ जुड़ गए है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आरसीबी ने शेयर किया है। वीडियो में फाफ डु प्लेसिस शानदार पोज देते हुए दिखाई दे रहे है। आरसीबी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ‘कैप्टन फैंटास्टिक घर वापसी’ इसके बाद कप्तान डु प्लेसिस को प्रैक्टिस करते हुए देखा गया।

Read also: अदा शर्मा की ‘बस्तर’ की स्क्रीनिंग के दौरान जेएनयू में हुआ हंगामा…

खास बात ये है कि इसी दिन दो साल पहले आरसीबी ने फाफ डु प्लेसिस को आरसीबी का कप्तान घोषित किया था। दरअसल साल 2021 के आईपीएल के अंत में विराट कोहली ने आरसीबी की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। जिसके बाद आरसीबी की कप्तानी साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान और खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस ही कर रहे है।आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली काफी समय से क्रिकेट से दूर बने हुए है। इंग्लैंड के साथ खेली गई टेस्ट सीरीज से भी विराट कोहली ने नाम वापस ले लिया था। दरअसल इस दौरान विराट कोहली दूसरी बार पिता बने थे।

IPL 2024

टाइटल स्पॉन्सर को लेकर बड़ी खबर, आदित्य बिरला या टाटा किसे मिली जीत?
IPL 2024 title sponsor

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण के लिए हाल ही में बीसीसीआई द्वारा टाइटल स्पॉन्सर के लिए आवेदन जारी किए गए थे। अगले सीजन में भी आईपीएल को टाटा आईपीएल नाम से ही जाना जाएगा। इसके लिए टाटा ने 500 करोड़ पर सीजन के हिसाब से डील पर कब्जा किया है। अभी इस पर आईपीएल या बीसीसीआई द्वारा आधिकारिक जानकारी मिलने का इंतजार है।

Read also: लुधियाना सांसद रवनीत बिट्टू की सरकारी कोठी में चली गोली, सुरक्षा कर्मचारी की मौके पर हुई मौत

टाटा ग्रुप और आदित्य बिरला ग्रुप के बीच टक्कर थी। रिपोर्ट में यह बताया गया कि टाटा द्वारा बोर्ड को पांच साल के हिसाब से 2500 करोड़ रुपए की डील दी गई। इसके बाद बोर्ड ने टाटा ग्रुप को टाइटल स्पॉन्सरशिप देने का मन बना लिया है। इस पर आधिकारिक ऐलान और मुहर लगने का इंतजार है। गौरतलब है कि टाटा ने 2022 में वीवो से यह राइट्स जीते थे। बीच में ड्रीम 11 को भी एक सीजन के लिए आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर के राइट्स मिले थे। सबसे पहले इसे 2008 में पेप्सी आईपीएल भी कहा जाता था। लेकिन अब अगले पांच साल तक लोग इसे टाटा आईपीएल ही कहते नजर आएंगे। इससे पहले वीवो द्वारा भी 2018 में आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर के राइट्स पांच साल के लिए लिए गए थे। इसमें 2199 करोड़ की डील हुई थी। लेकिन, बीच में 1 साल कोरोना के कारण यह डील रुक गई थी। इसके बाद इसे 6 साल तक चलाया गया था। फिर 2022 में जब भारत और चीन के बीच विवाद बढ़ा तो टाटा की इसमें एंट्री हुई और उसने वीवो का कवर अमाउंट और 365 करोड़ रुपए पर सीजन देने का फैसला कर लिया। इसके बाद टाटा को आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर के राइट्स मिल गए थे।

IPL 2024 title sponsor