Celebration Victory By election - Punjab News Times

उपचुनाव में प्रंचंड जीत के बाद AAP की शुक्राना यात्रा ,पटियाला से हुई शुरू अमृतसर में होगा समापन
पंजाब आम आदमी पार्टी (AAP) की तरफ से उपचुनाव में तीन विधानसभा हलकों में मिली जीत की खुशी में आज (26 नवंबर) को शुक्राना यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा की देखरेख में पटियाला स्थित काली माता मंदिर से शुरू हुई, जो अमृतसर में पहुंच कर समाप्त होगी। स्पष्ट है कि सीएम भगवंत मान के बाद अब पार्टी सेकेंड लाइन तैयार कर रही है।

अमन अरोड़ा ने संबोधन करते हुए उप-चुनावों में जीत के लिए वर्करों व लोगों का धन्यवाद किया। इसके साथ ही वादा किया कि आने वाले समय में पार्टी किए वादों को पूरा करेगी। हर किसी का काम पहल के आधार पर होगा, ताकि कोई लोगों की मुश्किलें खत्म हो सकें।

शुक्राना यात्रा का राज्य में कई विधानसभा क्षेत्रों में स्वागत हो रहा है। उप-चुनाव को जीतकर पार्टी ने इतिहास रच दिया है, पार्टी के अब कुल 95 विधायक हो गए हैं। निकाय चुनाव से पहले AAP द्वारा इस बहाने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश की जाएगी। ये यात्रा विरोधियों को भी जवाब है, जो हमेशा पंजाब AAP पर वन मैन शो का आरोप लगाते रहे हैं।

हिंदू चेहरे अमन अरोड़ा को प्रधान बनाकर पार्टी जहां दिल्ली में होने वाले चुनावों और अगले साल पंजाब में होने वाले निकाय चुनावों से पहले हिंदू वोटरों अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रही है। वहीं राज्य में सेकेंड लाइन भी तैयार कर रही है। ताकि संदेश जाए कि आम आदमी पार्टी एक संगठन की तरह काम कर रही है। पार्टी की पौने तीन साल में इस तरह की पहली यात्रा है।

इस रूट पर जाएगी यात्रा

AAP की ये शुक्राना यात्रा पटियाला के काली माता मंदिर से शुरू हुई। इसके बाद सरहिंद, मंडी गोबिंदगढ़, खन्ना, दोराहा, लुधियाना, लाडोवाल टोल प्लाजा, फिल्लौर, फगवाड़ा, जालंधर और करतारपुर साहिब होते हुए सचखंड श्री दरबार साहिब पहुंचेगी। वहां नतमस्तक होने के बाद दुर्गियाना मंदिर और फिर वाल्मीकि रामतीर्थ मंदिर में दर्शन कर यात्रा का समापन होगा। उपचुनाव में भारी जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के उत्साह को देखते हुए यात्रा निकालने फैसला लिया गया है। पार्टी के नव नियुक्त प्रधान अमन अरोड़ा और वर्किंग प्रेसिडेंट शैरी कलसी की अगुआई में यात्रा होगी।

इन सीटों पर पहली बार जीती है AAP

पंजाब में 4 विधानसभाओं चब्बेवाल, डेरा बाबा नानक, गिद्दड़बाहा और बरनाला में उपचुनाव हुए थे। क्योंकि यहां के विधायक सांसद बन गए थे। इस वजह से यह सीट खाली थी। उपचुनाव में बरनाला सीट को छोड़कर सारी सीटें AAP खाते में आई हैं। यह सारी सीटें आम आदमी पार्टी ने पहली बार जीती हैं। जबकि बरनाला सीट जिसे AAP का गढ़ कहा जाता था। उस पर अब कांग्रेस का कब्जा हो गया है। वहीं, चब्बेवाल पर सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल के बेटे डॉ. इंशाक चुनाव जीते हैं।

इस दौरान डेरा बाबा नानक में कांग्रेस के सांसद और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा की पत्नी तेजिंदर कौर को AAP उम्मीदवार गुरजीत रंधावा ने हराया है। जबकि गिद्दड़बाहा में कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की पत्नी अमृता वडिंग को अपने डेब्यू चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा है। ऐसे में अब AAP के पास कुल 95 सीटें हो गईं है। भले विधानसभा चुनाव 2022 में पार्टी ने 117 में से 92 सीटें जीती थी, लेकिन कुछ माह पहले शिरोमणि अकाली दल के बंगा के विधायक सुखविंदर कुमार सुखी AAP में शामिल हो गए थे। ऐसे बरनाला सीट हारने के बाद भी कुल 95 सीटें AAP के पास हो गई है।