Delhi Election - Punjab News Times

हरियाणा कैबिनेट मीटिंग, महिलाओं को ₹2100 महीना देने की तैयारी
दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले BJP हरियाणा में लक्ष्मी लाडो योजना शुरू कर सकती है। इस पर फैसला लेने के लिए आज (23 जनवरी) चंडीगढ़ में कैबिनेट मीटिंग हो रही है। पिछले साल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में महिलाओं को लेकर इसका ऐलान किया था। जिसमें 18 साल से बड़ी उम्र की हर महिला को हर महीने 2100 रुपए देने का वादा किया गया है।

दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। इससे पहले अगर इस योजना पर कोई ठोस फैसला हुआ तो भाजपा इसे वहां भुना सकती है। यह इसलिए भी अहम है क्योंकि आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब में एक हजार रुपए प्रति महीने का वादा पूरा नहीं कर पाई।

कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में महिलाओं को 1500 रुपए महीने देना शुरू कर चुकी है। मगर, इसमें शर्त लगा दी गई कि एक परिवार से एक ही महिला को यह रकम मिलेगी। हालांकि, इस योजना काे पूरा करने के लिए सरकार को करीब 20 हजार करोड़ का सालाना बोझ उठाना पड़ेगा।

Read Also : चायवाले ने फैलाई पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह , चलती ट्रेन से पहले कूदे दो यात्री

हरियाणा में हैट्रिक के बाद दिल्ली में भाजपा 27 साल बाद सरकार बनाने की कोशिश में है। प्रदेश से भी यहां 32 नेताओं की ड्यूटी लगी हुई है। जिनमें करनाल सांसद और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर के अलावा CM नायब सैनी और मंत्री-विधायक शामिल हैं।

दिल्ली में भाजपा AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को यमुना की सफाई समेत कई अधूरे वादों पर घेर रही है। ऐसे में अगर यह वादा हरियाणा में पूरा हो जाता है तो दिल्ली में भी इसे पूरा करने के लिए भाजपा महिलाओं को भरोसा दिलाने की कोशिश करेगी। भाजपा ने यहां AAP के हर महीने 2100 रुपए के मुकाबले 2500 रुपए देने का वादा किया है।

दिल्ली में गरजे हरियाणा सीएम नायब सैनी , शालीमार बाग में BJP प्रत्याशी के समर्थन में सभा
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार शाम को दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से भाजपा प्रत्याशी रेखा गुप्ता के समर्थन में एक जनसभा की। इसमें उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया।

सैनी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान केजरीवाल ने दिल्ली की सभी सात सीटों पर जीत का दावा किया था, लेकिन जनता ने उन्हें जीरो दिया। अब विधानसभा चुनाव में भी जनता उन्हें खारिज कर देगी। 8 फरवरी को जब दिल्ली विधानसभा के चुनाव नतीजे आएंगे, तो फिर से केजरीवाल के हाथ खाली रहेंगे।शालीमार बाग में हुई इस सभा में सैनी के साथ दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट से पार्टी सांसद परवीन खंडेलवाल भी मौजूद थे।

केजरीवाल पर व्यंग्य करते हुए उन्होंने कहा कि यह पहला मुख्यमंत्री है, जो अपनी पूरी कैबिनेट के साथ तिहाड़ जेल पहुंचा। इस 'कारनामे' के लिए इन्हें अवार्ड मिलना चाहिए। सैनी ने AAP के चुनाव चिन्ह झाड़ू पर कटाक्ष करते हुए कहा कि झाड़ू से सबकुछ साफ होता है, लेकिन जब इसे ऊपर कर लें, तो क्या होता है? पीएम नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए सैनी ने कहा कि आज पूरी दुनिया में नरेंद्र मोदी का रुतबा है। विश्व के सबसे ताकतवर देश का राष्ट्रपति भी अपनी पत्नी के साथ उन्हें एयरपोर्ट पर रिसीव करता है।

सैनी ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने दिल्ली वासियों को सिर्फ बड़े सपने दिखाए। उन्होंने यमुना की सफाई, नालों का सुधार, और खंभों पर लटकती तारों को हटाने जैसे वादे किए, लेकिन एक भी पूरा नहीं किया। 10 साल पहले बच्चों की कसम खाकर कांग्रेस से गठजोड़ न करने की बात कही थी, लेकिन आज खुद अपने वादों के खिलाफ खड़े हैं।

सैनी ने केजरीवाल को 'शार्प झूठा' बताते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली को पेरिस बनाने का सपना दिखाया। जनता के लिए स्वच्छ पानी नहीं, लेकिन अपनी कोठी पर एसटीपी लगा दिया। यह नेता सिर्फ वोट लेने के लिए झूठ बोलता है। अब दिल्ली की जनता 5 फरवरी को मतदान के दिन अपने फैसले का इंतजार कर रही है। मुख्यमंत्री सैनी का दावा है कि इस बार दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी और AAP को फिर से करारी शिकस्त मिलेगी।

दिल्ली में अगले हफ्ते होगा विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति जोरों पर है. सूत्रों के मुताबिक 7 या 8 जनवरी को केंद्रीय चुनाव आयोग दिल्ली चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है. बताया जा रहा है कि फरवरी के दूसरे हफ्ते में दिल्ली में चुनाव होगा और 15 फरवरी के बाद नतीजे आएंगे.

सूत्रों के मुताबिक 11 से लेकर 13 फरवरी के बीच दिल्ली में एक चरण में ही मतदान समाप्त हो जाएगा. मतों की गणना 15 या 16 फरवरी को हो सकती है. यानी एक तरह से दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग की तैयारी लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. दिल्ली में 6 जनवरी तक केंद्रीय चुनाव आयोग नई वोटर लिस्ट भी जारी कर देगा. यानी इस लिहाज से दिल्ली में फरवरी के तीसरे हफ्ते तक नई सरकार के गठन को लेकर तस्वीर साफ हो सकती है.

दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के उद्देश्य से आम आदमी पार्टी, बीजेपी, कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है. वहीं सभी पार्टियां जनता से अलग-अलग वादे भी करने लगे हैं.

दिल्ली में 80 हजार और बुजुर्गों को पेंशन , चुनाव से पहले AAP सरकार का ऐलान
दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले AAP सरकार ने बुजुर्गों की पेंशन स्कीम को दोबारा शुरू करने का ऐलान किया। स्कीम में 80 हजार नए बुजुर्गों को और जोड़ा गया है। पहले 4.50 लोगों को इस स्कीम का फायदा मिलता था। अब पांच लाख से ज्यादा बुजुर्ग इस स्कीम के दायरे में आएंगे।

60 से 69 साल तक के बुजुर्गों को हर महीने 2000 रुपए दिए जाएंगे। वहीं 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को 2500 रुपए महीना मिलेगा। स्कीम का ऐलान करते हुए दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने कहा, बुजुर्गों के आशीर्वाद से वह जेल से बाहर आए थे। यह स्कीम उनको शुक्रिया अदा करने के लिए है।

दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को खत्म हो रहा है। अगले दो महीने में चुनाव हो सकते हैं। पिछला विधानसभा चुनाव फरवरी 2020 में हुआ था, जिसमें आम आदमी पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था और 70 में से 62 सीटें जीती थीं।

अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि, देश में बुजुर्गों को सबसे ज्यादा पेंशन दिल्ली में दी जा रही है। अन्य राज्यों में जहां डबल इंजन सरकार है वहां पेंशन बहुत कम है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में 500 रुपए महीना और असम में 600 रुपए महीना मिलती है।

2015 में जब हमारी सरकार आई तो हमने दिल्ली में पेंशन को दोगुना किया। पहले की सरकारें 60 से 69 साल तक के बुजुर्गों को हर महीने 1000 रुपए देती थीं। हमने इसे 2000 किया। 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को 1500 से बढ़ाकर 2500 रुपए महीना किया।

22 नवंबर को AAP के 'रेवड़ी पर चर्चा' अभियान की शुरुआत की थी। तब केजरीवाल ने कहा था कि पूरी दिल्ली में 65 हजार मीटिंग की जाएंगी। हमारी सरकार की 6 मुफ्त की 'रेवड़ियों' वाला पर्चा बांटेंगे।

उन्होंने कहा था, 'हमने दिल्ली में बहुत काम किया है। हमने दिल्ली के लोगों को 6 मुफ्त सुविधाएं 'रेवाड़ियां' दी हैं। हम दिल्ली के लोगों से पूछना चाहते हैं कि उन्हें ये 'रेवाड़ियां' चाहिए या नहीं चाहिए।

केजरीवाल ने कहा था, 'AAP कार्यकर्ता वोटर्स से पूछेंगे कि पिछले 10 सालों में भाजपा ने दिल्ली के लिए क्या किया है, क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी आधा राज्य है, यहां केंद्र सरकार के पास उतनी ही शक्तियां हैं, जितनी हमारे पास हैं। भाजपा 20 राज्यों में सत्ता में है। एक भी राज्य में वे ये मुफ्त 'रेवड़ियां' नहीं देती है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि उनका इरादा ये नहीं है। केवल AAP ही जानती है कि ये सुविधाएं कैसे दी जाती हैं। भाजपा ने केवल दिल्ली सरकार के कामों को रोका है।'

PM मोदी कई बार बोल चुके हैं कि केजरीवाल मुफ्त की 'रेवड़ी' दे रहा है, ये बंद होनी चाहिए। हम कहते हैं कि हां हम ये मुफ्त की 'रेवड़ी' दे रहे हैं।