Delhi AAP Senior Citizens Pension Scheme Benefits - Punjab News Times

दिल्ली में 80 हजार और बुजुर्गों को पेंशन , चुनाव से पहले AAP सरकार का ऐलान
दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले AAP सरकार ने बुजुर्गों की पेंशन स्कीम को दोबारा शुरू करने का ऐलान किया। स्कीम में 80 हजार नए बुजुर्गों को और जोड़ा गया है। पहले 4.50 लोगों को इस स्कीम का फायदा मिलता था। अब पांच लाख से ज्यादा बुजुर्ग इस स्कीम के दायरे में आएंगे।

60 से 69 साल तक के बुजुर्गों को हर महीने 2000 रुपए दिए जाएंगे। वहीं 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को 2500 रुपए महीना मिलेगा। स्कीम का ऐलान करते हुए दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने कहा, बुजुर्गों के आशीर्वाद से वह जेल से बाहर आए थे। यह स्कीम उनको शुक्रिया अदा करने के लिए है।

दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को खत्म हो रहा है। अगले दो महीने में चुनाव हो सकते हैं। पिछला विधानसभा चुनाव फरवरी 2020 में हुआ था, जिसमें आम आदमी पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था और 70 में से 62 सीटें जीती थीं।

अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि, देश में बुजुर्गों को सबसे ज्यादा पेंशन दिल्ली में दी जा रही है। अन्य राज्यों में जहां डबल इंजन सरकार है वहां पेंशन बहुत कम है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में 500 रुपए महीना और असम में 600 रुपए महीना मिलती है।

2015 में जब हमारी सरकार आई तो हमने दिल्ली में पेंशन को दोगुना किया। पहले की सरकारें 60 से 69 साल तक के बुजुर्गों को हर महीने 1000 रुपए देती थीं। हमने इसे 2000 किया। 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को 1500 से बढ़ाकर 2500 रुपए महीना किया।

22 नवंबर को AAP के 'रेवड़ी पर चर्चा' अभियान की शुरुआत की थी। तब केजरीवाल ने कहा था कि पूरी दिल्ली में 65 हजार मीटिंग की जाएंगी। हमारी सरकार की 6 मुफ्त की 'रेवड़ियों' वाला पर्चा बांटेंगे।

उन्होंने कहा था, 'हमने दिल्ली में बहुत काम किया है। हमने दिल्ली के लोगों को 6 मुफ्त सुविधाएं 'रेवाड़ियां' दी हैं। हम दिल्ली के लोगों से पूछना चाहते हैं कि उन्हें ये 'रेवाड़ियां' चाहिए या नहीं चाहिए।

केजरीवाल ने कहा था, 'AAP कार्यकर्ता वोटर्स से पूछेंगे कि पिछले 10 सालों में भाजपा ने दिल्ली के लिए क्या किया है, क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी आधा राज्य है, यहां केंद्र सरकार के पास उतनी ही शक्तियां हैं, जितनी हमारे पास हैं। भाजपा 20 राज्यों में सत्ता में है। एक भी राज्य में वे ये मुफ्त 'रेवड़ियां' नहीं देती है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि उनका इरादा ये नहीं है। केवल AAP ही जानती है कि ये सुविधाएं कैसे दी जाती हैं। भाजपा ने केवल दिल्ली सरकार के कामों को रोका है।'

PM मोदी कई बार बोल चुके हैं कि केजरीवाल मुफ्त की 'रेवड़ी' दे रहा है, ये बंद होनी चाहिए। हम कहते हैं कि हां हम ये मुफ्त की 'रेवड़ी' दे रहे हैं।