UP Wayanad By Election Results 2024 LIVE - Punjab News Times

15 राज्यों की 46 विधानसभा, 2 लोकसभा के नतीजे:वायनाड में प्रियंका 1.9 लाख+ वोटों से आगे
महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजों के साथ ही 15 राज्यों की 46 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर काउंटिंग जारी है। वायनाड लोकसभा सीट पर प्रियंका गांधी 1.9 लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं। यहां CPI कैंडिडेट सत्यन मोकेरी दूसरे तो भाजपा की नव्या हरिदास तीसरे नंबर हैं।

वहीं, मध्य प्रदेश की बुधनी सीट पर कांग्रेस कैंडिडेट राजकुमार पटेल 900 से ज्यादा वोटों आगे चल रहे हैं। भाजपा ने यहां से रमाकांत भार्गव को उतारा है। बुधनी सीट से शिवराज सिंह चौहान 5 बार विधानसभा चुनाव जीते थे। उनके सांसद बनने के बाद ये सीट खाली हुई थी।यूपी उपचुनाव में 6 सीटों पर भाजपा गठबंधन और 3 सीट पर सपा आगे चल रही है।

चुनाव से पहले 46 में से 27 सीटों पर विपक्ष काबिज था

46 विधानसभा सीटों के साथ ही सिक्किम की 2 सीटों पर भी उपचुनाव की घोषणा हुई थी, लेकिन 30 अक्टूबर को ही सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) के दोनों प्रत्याशियों को निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया गया था।

चुनाव से पहले इन 46 सीटों में से 27 सीटों पर विपक्ष का कब्जा था। इनमें अकेले कांग्रेस के पास 13 सीटें थीं। वहीं, भाजपा की 11 सीटों सहित NDA के पास कुल 17 सीटें थीं। 2 सीटों पर अन्य दलों के विधायक थे। इनमें 41 विधानसभा सीटें विधायकों के सांसद बनने, 3 के निधन, 1 के जेल और 1 के दलबदल की वजह से खाली हुई थीं।

Read Also : पंजाब की 4 सीटों पर काउंटिंग ,एक सीट पर AAP को रिकॉर्डतोड़ लीड , BJP चारों पर पिछड़ी

ये उपचुनाव दो चरणों में हुए थे। पहले चरण में 13 नवंबर को 10 राज्यों की 31 विधानसभा और केरल की वायनाड लोकसभा सीट जबकि दूसरे चरण में 20 नवंबर को 4 राज्यों की 15 विधानसभा और एक राज्य महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर वोटिंग हुई थी।

वायनाड लोकसभा सीट राहुल गांधी के इस सीट को छोड़कर रायबरेली सीट चुनने की वजह से खाली हुई थी। इस सीट से राहुल की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव लड़ रही हैं। लंबे अरसे से राजनीति में सक्रिय प्रियंका पहली बार कोई चुनाव लड़ रही हैं।

उनका मुकाबला भाजपा की नव्या हरिदास और लेफ्ट के सत्यन मोकेरी से है। वहीं, नांदेड़ लोकसभा सीट कांग्रेस सांसद वसंतराव चव्हाण के निधन से खाली हुई थी। लोकसभा चुनाव के सिर्फ दो महीने बाद ही अगस्त, 2024 में उनका देहांत हो गया था।