Haryana Government Orders Flout - Punjab News Times

हरियाणा सरकार के आदेशों की उड़ी धज्जियां ,छुट्‌टी के बावजूद खुले प्राइवेट स्कूल
हरियाणा सरकार ने महीने के दूसरे शनिवार को सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में छुट्‌टी की घोषणा की थी। सरकार के आदेश पर शिक्षा विभाग ने सभी डीईओ (जिला शिक्षा अधिकारी) के नाम पत्र जारी कर इसकी अनुपालना को कहा था। उन्होंने कहा था कि अगर स्कूल खुले मिले तो सख्त कार्रवाई होगी। मगर बावजूद इसके आज कई प्राइवेट स्कूल खुले मिले। अभिभावकों ने इसको लेकर स्कूल मैनेजमेंट से बात की, मगर स्कूल प्रबंधन ने किसी भी तरह के आदेश ना होने की बात कही। वहीं हिसार डीईओ को भी कई पेरेंट्स ने शिकायत दी है।

हिसार में सैंट मैरिज, नारायणा स्कूल, सिद्धार्थ इंटरनेशनल स्कूल, चेतना स्कूल जैसे कई प्राइवेट स्कूलों में बच्चों को बुलाया गया है। कई स्कूलों में एक्टिविटि के नाम पर बच्चों को बुलाया है। जबकि शिक्षा विभाग के आदेश थे कि एक्टिविटी के नाम पर भी स्कूलों में बच्चों को नहीं बुलाया जा सकता। वहीं हिसार डीईओ प्रदीप सिंह नरवाल से जब इस बारे में जानने की कोशिश की तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में महीने के दूसरे शनिवार को छुट्टी को लेकर शिक्षा विभाग के द्वारा आदेश जारी किए गए थे। आदेशों में स्पष्ट कहा गया था कि 9 नवंबर 2024 को सेकंड सैटरडे यानी दूसरे शनिवार के अवसर पर सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्‌टी रहेगी।

आदेशों में यह भी लिखा था, कि यह देखने में आ रहा है कि राजपत्रित स्थानीय अथवा अन्य घोषित छुट्टियों के दौरान कुछ स्कूल पढ़ाई के अतिरिक्त अन्य क्रिया कलापों के लिए विद्यार्थियों को स्कूल में बुलाते हैं, जो कि गलत है।

इसलिए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को यह आदेश दिए गए हैं कि छुट्‌टी के दौरान किसी भी क्रियाकलाप के लिए विद्यार्थियों को स्कूल में न बुलाया जाए। यदि किसी स्कूल द्वारा आदेशों की अवहेलना की जाती है, तो उसका मामला विभागीय कार्रवाई हेतु उच्च अधिकारियों को भेज दिया जाएगा। इसको लेकर कोई भी कार्रवाई हुई तो संबंधित स्कूल के मुखिया-प्रशासन स्वयं इसके जिम्मेदार होंगे।