Ludhiana Sarpanch Oath Ceremony - Punjab News Times

पंजाब CM ने 10 हजार सरपंचों को दिलाई शपथ
पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार (8 नवंबर) को 19 जिलों के 10,031 सरपंचों को शपथ दिलाई गई। धनांसू में हुए राज्य स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह में आम आदमी पार्टी (AAP) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे। कंप्यूटर टीचर अपनी मांगों को लेकर भगवंत मान का घेराव करने जा रहे थे। पुलिस ने कोहाड़ा के पास उन्हें रोक लिया।

अरविंद केजरीवाल ने कहा- हमारी पार्टी को बने हुए 12 साल हुए हैं। हमने कई चुनाव लड़े। एक MLA बनना आसान है, जबकि सरपंच बनना मुश्किल। जो जिम्मेदारी लोगों ने आपको सौंपी है, उसे पूरा करना है। गांववालों का विश्वास नहीं टूटने देना और ऊपर वाले का विश्वास भी कायम रहना चाहिए।

पंजाब सरकार आपको ग्रांट भेजेगी। इस पैसे को जनता के लिए प्रयोग करना। इसमें धोखाधड़ी नहीं करनी। सरपंच सभी गांववालों के साथ मिलकर फैसला लें। फिर कोई निर्णय गलत नहीं हो सकता। कानून के मुताबिक साल में 2 बार ग्राम सभा होनी चाहिए। कई बार तो यह कागजों में ही हो जाती है। कोशिश करना कि हर महीने ग्राम सभा बुलाई जाए।जो प्रस्ताव पास होंगे, वे काम करवाने होंगे। उससे गांव का भला होगा। अब आप सरपंच बन गए हैं। आप किसी पार्टी के सरपंच नहीं हो। हम आपका पूरी तरह सहयोग करेंगे। बशर्ते आपकी नीयत साफ होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- सरपंचों ने गांवों की सूरत बदलनी है। सरकार की तरफ से उन्हें पूरी मदद दी जाएगी। अंगुली लगाने वालों से बचना होगा। इस प्रोग्राम में कई पार्टियों से जीते सरपंच आए हैं। चुनाव के समय किसी भी पार्टी से जुड़ जाया करो, लेकिन पौने 5 साल गांव में रहा करो। सरपंच गांव का होना चाहिए। हमें केजरीवाल ने तोड़ने वाली नीति नहीं सिखाई। हमारे पास कोई भी प्रस्ताव लेकर आएगा, उसका काम किया जाएगा।

अमेरिका वाले मंगल पर प्लॉट काटने में लगे हुए हैं, लेकिन अभी तक हम लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं दे पाए। अभी छप्पड़ों व सीवरेज का काम नहीं हुआ। पंचायतें ऐसे काम मेरे पास लेकर आएं, जिससे समाज का भला हो। मोहल्ला क्लीनिक खोलने हैं, स्कूल खोलने हैं। जो भी पैसा गांव में आएगा, उस पैसे से पास खड़े होकर काम करवाना है।

अगर कोई गलत सामान प्रयोग करता है तो हमें बताओ, हम उसका टेंडर खत्म कर देंगे। उस पर कार्रवाई करेंगे।