CM Bhagwant Singh Mann - Punjab News Times

मुख्यमंत्री ने लुधियाना में डिजिटल शिक्षा पहल की शुरुआत की
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान देर रात लुधियाना पहुंचे। एक निजी समारोह में शिरकत करने के बाद आज सुबह डिजीटल एजुकेशन प्रोग्राम उन्होंने लॉन्च किया। मुख्यमंत्री मान ने पहले चरण में 14 स्कूलों में 115 लैपटॉप दिए। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संबंधित शिक्षा लेने में छात्रों को मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने लुधियाना पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल और डिप्टी कमिश्नर जितेन्द्र जोरवाल के साथ भी बैठक की। मान ने खुद लैपटॉप चला कर उन्हें चेक भी किया। मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी शिक्षा के क्षेत्र में बहुत तेजी से काम कर रही है। छात्रों को डिजीटल शिक्षा में आगे रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि यह खुशी की बात है कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा के माहौल में आवश्यक उपकरणों से लैस किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों की सुरक्षा और शिक्षा तक पहुंच सुनिश्चित करते हुए ये लैपटॉप डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के व्यापक प्रयासों का हिस्सा हैं।

उन्होंने बताया कि इस पहल के पहले चरण के तहत दिए जा रहे "प्राइम बुक 4जी" लैपटॉप दुनिया के सबसे किफायती लैपटॉप्स में से एक हैं, जिन्हें विशेष रूप से विद्यार्थियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लुधियाना जिले के 14 सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को दिए जा रहे ये लैपटॉप ईआई और पीएएल माइंड स्पार्क सॉफ्टवेयर मॉड्यूल से लैस हैं, जो व्यक्तिगत अनुकूल शिक्षा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि इस क्रांतिकारी परियोजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा तक पहुंच सुनिश्चित करना है, ताकि सभी पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ा जा सके।

Read Also : पंजाब सरकार ने लिए बड़े फैसले, कैबिनेट मीटिंग में लगी मुहर

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि ये लैपटॉप किफायती और टिकाऊ होने के साथ-साथ सुरक्षित ऑपरेटिंग सिस्टम, नियंत्रित एक्सेस और डेटा एन्क्रिप्शन जैसी आधुनिक डिजिटल सुरक्षा मानकों से लैस हैं, जिससे शिक्षण अनुभव सुरक्षित और सुचारू रहेगा।

जालंधर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह , घर और स्कूल के पानी की की जांच
जालंधर में आज राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर बलबीर सिंह पहुंचे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर कई जगह पर घरों, स्कूल और सरकारी बिल्डिंगों में निरीक्षण किया। जहां उन्होंने सभी जगह पर पानी की व्यवस्था को समझा और उसे चेक किया कि कहीं डेंगू फैलने जैसी स्थिति तो नहीं बनी।

एक घर के अंदर पहुंचे मंत्री ने जब घर की छत पर जाकर देखा तो वहां पर गंदा पानी भरा हुआ था। जिसके बाद उन्होंने परिवार से बातचीत की और उन्हें उक्त जगह पर सफाई करने के आदेश दिए। इस दौरान जालंधर के डीसी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मंत्री के साथ रहे।

जालंधर पहुंचे राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर बलबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान द्वारा एक मुहिम चलाई जा रही है। जिसे डेंगू ते वार मुहिम का नाम दिया है। उसके तहत हर शुक्रवार किसी न किसी जिले में चेकिंग की जाती है। इसी क्रम में आज जालंधर में चेकिंग के लिए पहुंचे हैं। चेकिंग में आशा वर्कर्स सहित कई अधिकारी अलग-अलग जगहों पर निरीक्षण करने के लिए पहुंचे हैं।

आगे डॉक्टर बलबीर सिंह ने कहा कि, आज जालंधर में घरों, स्कूल और कई सरकारी संस्थानों में चेकिंग की गई। पंजाब सरकार ने कई हिदायतें भी इसे लेकर जारी की हैं, जिसमें फुल स्लीव कपड़े पहनें, घरों में किसी प्रकार से पानी न जमा होने दो, घर के चारो तरफ साफ सफाई रखो और अन्य तरह के ऐसी हिदायतें जारी की गई हैं। जिससे डेंगू के केसों में कमी आए।

मंत्री बलबीर सिंह ने दावा किया है कि इस बार पंजाब में डेंगू के केसों में 70 प्रतिशत तक कमी है और अभी तक सिर्फ एक ही मौत हुई है। पिछले सालों में इस वक्त पूरे पंजाब में हाहाकार मची होती थी।