Haryana Election Result Counting - Punjab News Times

हरियाणा के रुझानों में तीसरी बार BJP सरकार:20 जीती, 29 पर आगे
हरियाणा के रुझानों में BJP तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। राज्य में ऐसा करने वाली पहली पार्टी होगी। पार्टी को कुल 90 सीटों में से 29 सीटों पर बढ़त है। 20 सीटों पर जीत मिल चुकी है

उधर, कांग्रेस को 28 सीटों पर बढ़त है। 8 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। मुख्यमंत्री नायब सैनी और कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा अपनी-अपनी सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

BJP की बढ़त के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यवाहक सीएम सैनी को फोन किया। उधर, कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया है कि जानबूझकर चुनाव आयोग की वेबसाइट पर रिजल्ट धीमे-धीमे शेयर किया जा रहा है। क्या भाजपा प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है?

मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई। रुझान आते ही कांग्रेस ने बढ़त बना ली थी और कुछ देर तक एक तरफा जीत की ओर थी। पार्टी ने 65 सीटों को छू लिया था। भाजपा कम होकर 17 सीटों पर आ गई थी।

लेकिन 9:30 बजे भाजपा टक्कर में आई और दोनों पार्टियों में दो सीटों का अंतर रह गया। सुबह 9:44 बजे एक समय ऐसा आ गया जब दोनों पार्टी 43-43 सीटों पर आ गईं। इसके बाद भाजपा 51 सीटों तक पहुंच गई। करीब 11 बजे से भाजपा की सीटें 47 से 51 के बीच बनी हुई हैं।

हरियाणा में इस बार 67.90% वोटिंग हुई थी। पिछली चुनाव में 68.20% वोटिंग हुई थी।

लाडवा सीट: सीएम नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस प्रत्याशी मेवा सिंह को 16054 वोटों से हराया।
गढ़ी-सांपला सीट: कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा 71465 वोट से चुनाव जीत गए हैं।
ऐलनाबाद सीट: इनेलो महासचिव अभय सिंह चौटाला 15 हजार वोट से चुनाव हार गए हैं। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी भरत सिंह बेनीवाल ने जीत दर्ज की है।
जुलाना सीट: कांग्रेस कैंडिडेट विनेश फोगाट ने 6015 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने BJP के उम्मीदवार कैप्टन योगेश बैरागी को हराया है।
हिसार सीट: देश की सबसे अमीर महिला प्रत्याशी सावित्री जिंदल ने 18941 वोटों से जीत दर्ज की है।
तोशाम सीट: बंसीलाल के पोते और कांग्रेस उम्मीदवार अनिरुद्ध चौधरी तोशाम सीट से चुनाव हार गए हैं। उन्हें बंसीलाल की पोती और भाजपा उम्मीदवार श्रुति चौधरी ने हराया।
होडल सीट: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान हारे गए हैं।
उचाना कलां सीट: भाजपा के प्रत्याशी देवेंद्र अत्री ने सिर्फ 39 वोट से जीत दर्ज की है। देवेंद्र ने पूर्व उप मुख्यमंत्री और जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला और चौधरी बीरेंद्र सिंह के बेटे और कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह को हराया।
अंबाला कैंट सीट: भाजपा नेता और पूर्व मंत्री अनिल विज ने 7277 वोटों से जीत दर्ज की है। विज ने निर्दलीय प्रत्याशी चित्रा सरवारा को हराया।
सिरसा सीट: हलोपा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री गोपाल कांडा चुनाव हार गए हैं। उन्हें कांग्रेस के गोकुल सेतिया ने 7234 वोटों से हराया।
रानियां सीट: निर्दलीय प्रत्याशी रणजीत चौटाला को रिश्ते में उनके ही पोते और इनलो उम्मीदवार अर्जुन चौटाला ने हराया।
डबवाली सीट: देवीलाल के पोते और इनेलो उम्मीदवार आदित्य देवीलाल चौटाला ने रिश्ते में भतीजे और जेजेपी के उम्मीदवार दिग्विजय चौटाला को हरा दिया।
राई सीट: इंडिया बुल्स के मालिक समीर गहलावत की मां और भाजपा उम्मीदवार कृष्णा गहलावत राई जीत गई हैं। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार जय भगवान अंतिल को 4673 वोटों से हराया।
बादशाहपुर सीट: पूर्व मंत्री और भाजपा उम्मीदवार राव नरबीर सिंह जीते, उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार वर्धन यादव को 60705 वोटों से हराया।
पंचकूला सीट: पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार चंद्रमोहन बिश्नोई चुनाव जीते, उन्होंने भाजपा उम्मीदवार ज्ञानचंद गुप्ता को 1997 वोटों से हराया।
नारनौंद सीट: भाजपा उम्मीदवार और पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु हारे, उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार जस्सी पेटवाड़ ने 12578 वोटों से हराया।
अटेली सीट: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत की बेटी और भाजपा उम्मीदवार आरती सिंह राव चुनाव जीतीं, उन्होंने बसपा उम्मीदवार अत्तर सिंह को 2500 वोटों से हराया।