Ambala Election 2024 - Punjab News Times

राहुल गांधी की 'विजय संकल्प यात्रा':बोले- हरियाणा को नहीं चाहिए अडाणी सरकार
हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी आज सोमवार से 'हरियाणा विजय संकल्प यात्रा' शुरू कर रहे हैं। इसको लेकर अंबाला के नारायणगढ़ में जनसभा में राहुल गांधी ने कहा- ''हरियाणा में मुकाबला भाजपा-कांग्रेस का है। बाकी छोटी-छोटी पार्टियां सब BJP की हैं। अग्निवीर स्कीम जवानों की पेंशन चोरी का तरीका है।''

प्रियंका गांधी ने कहा- ''BJP सरकार ने किसानों से MSP पर विश्वासघात किया। पहलवानों को सड़क पर बिठाया। आत्मसम्मान और न्याय से जीना है तो इस सरकार को फेंक निकालो''।

थोड़ी देर में उनकी यात्रा शुरू होगी। जो भाजपा का गढ़ कही जाने वाली GT रोड बेल्ट के 3 जिलों, अंबाला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर से होकर गुजरेगी। इस दौरान वे 12 विधानसभा सीटें कवर करेंगे। यात्रा शाम करीब साढ़े 5 बजे कुरुक्षेत्र के थानेसर में खत्म होगी।

यहां भी राहुल की जनसभा होगी। कांग्रेस नेता की यह विजय संकल्प यात्रा 1 अक्टूबर तक चलेगी। हरियाणा चुनाव में करनाल और हिसार में रैली के बाद राहुल गांधी का यह तीसरा प्रोग्राम है।

प्रियंका गांधी ने कहा- इस संविधान को बदलने की जो बात करते हैं, उनको आप बदल डालिए। ये सम्मान की लहर है, इसको और मजबूत बनाइए। भाजपा जा रही है, कांग्रेस आ रही है।

ये कांग्रेस के नेता जमीनी नेता है। मेरे बड़े भाई जिन्होंने देश में यात्रा निकाली। इससे बड़ा समर्पण क्या होगा। ये दिन रात आपके सम्मान के लिए बैठे हैं। सब आपके लिए ही समर्पित हैं।

राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- मैं सबका भाषण सुन रहा था। प्रियंका ने बात की, हुड्‌डा जी ने बात की, सैलजा जी ने बात की। हर भाषण में सम्मान शब्द का प्रयोग किया गया। सम्मान जरूरी है। सही बात है।

मगर उतनी ही जरूरी बात जेब में हमारे लोगों की जेब में कितना पैसा जा रहा है, और कितना पैसा खींचा जा रहा है। आपका सम्मान हो, मोदी जी चौबीस घंटा रिस्पेक्ट करें, लेकिन पैसा निकलता रहे, सम्मान होगा, भूखे मर जाएंगे।

मगर मेरे लिए उतना ही जरूरी सवाल कि हमारे गरीब लोगों की जेब में शिक्षा के लिए स्वास्थ्य के लिए, भविष्य के लिए, बैंक अकाउंट में कितना पैसा है।
राहुल ने कहा- आपको ये पूछना है। अगर जेब से पैसा निकल रहा है, तो कैसे निकल रहा है। अगर जेब में आ रहा है तो कैसे डाला जा रहा है। आप सोचिए, अडाणी जी के बारे में सोचिए वह सुबह उठते हैं, खेत में मेहनत नहीं करते।

फावड़ा नहीं चलाते, छोटे बिजनेस में काम नही करते। अच्छा खाना खाते हैं। महलों में रहते हैं। चौबीस घंटे उनके अकाउंट में पैसा आता है। नॉन स्टॉप।

जैसे सुनामी आती है वैसे ही उनके बैंक अकाउंट में पैसा घुस रहा है। जितना पैसा उनके अकाउंट में जा रहा है, उतना ही पैसा आपकी जेब से तूफान जैसे निकल रहा है।