Punjab Latest News - Punjab News Times

कांग्रेसी MLA खैहरा की जमानत नहीं होगी रद्द:पंजाब सरकार को झटका
Sukhpal Khaira Bail Application

पंजाब के कपूरथला में भुलत्थ क्षेत्र से कांग्रेसी MLA सुखपाल सिंह खैहरा की जमानत रद्द करवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची पंजाब सरकार को झटका दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में तकरीबन 11 बजे सुनवाई शुरू की। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि आरोप बहुत गंभीर हैं। लेकिन, तथ्यों और परिस्थितियों में हम सहमत नहीं हैं। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार के आवेदन को खारिज कर दिया।

सुप्रीम कोर्ट में शुरू हुई बहस के दौरान सीनियर एडवोकेट सिद्धार्थ लूथरा और विक्रम चौधरी पंजाब सरकार का पक्ष रखने के लिए पहुंचे। वहीं, सीनियर एडवोकेट पीएस पटवालिया विधायक खैहरा का पक्ष रखने के लिए पहुंचे।

सुप्रीम कोर्ट का सवाल- पहली बार में आरोप-पत्र क्यों नहीं दायर किया
सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान सवाल खड़ा किया कि पहली बार में खैहरा के खिलाफ आरोप-पत्र क्यों नहीं दायर किया गया? सुनवाई पूरी हो चुकी है और आखिर में उसे फंसाने की कोशिश कर रहे हैं? मुकदमा खत्म होने तक कोई आरोप नहीं था। जिसके बाद पंजाब सरकार के काउंसिल की तरफ से अपना पक्ष रखा गया।

कोर्ट का आदेश
सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी ने दोनों पक्षों के वकील को सुना। जिसके बाद आदेश पारित करते हुए कहा कि वे एचसी के आदेश में हस्तक्षेप करने के इच्छुक नहीं हैं। एसएलपी खारिज की जाती है।

हाईकोर्ट से मिली चुकी है जमानत
सुखपाल खैहरा को 2015 के एक पुराने ड्रग केस में जांच चल रही थी। इसमें DIG की अगुआई में बनी SIT की रिपोर्ट के आधार पर उनकी गिरफ्तारी हुई थी। वह 28 सितंबर 2023 से जेल में बंद थे। इस मामले में माननीय हाईकोर्ट ने 4 जनवरी 2024 को सुखपाल खैरा की जमानत मंजूर कर ली थी लेकिन उसी दिन सुबह लगभग 3:00 बजे कपूरथला के सुभानपुर थाने में उनके खिलाफ एक एफआईआर दर्ज हुई

READ ALSO:चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन अचानक टाले गए:AAP-कांग्रेस पार्षदों का हंगामा, पुलिस से धक्कामुक्की…

जिसमें कपूरथला पुलिस ने उन्हें नापा जेल से गिरफ्तार कर दिया था। माननीय हाई कोर्ट से NDPS एक्ट के मामले में मिली जमानत को रद्द करवाने के लिए पंजाब सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची है।

Sukhpal Khaira Bail Application

पंजाब में कोल्ड-डे का अलर्ट , इन 16 जिलों में पड़ेगा घना कोहरा
Punjab Weather Forecast

घने कोहरे की मार के बीच पंजाब में कोल्ड-डे का अलर्ट जारी हो गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार व शनिवार को कोल्ड-डे रहने की भविष्यवाणी की है। विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक एके सिंह के मुताबिक कोल्ड-डे उस स्थिति में होता है, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच जाता है और अधिकतम तापमान में सामान्य की तुलना में 4.5 डिग्री से 6.4 डिग्री सेल्सियस तक कमी दर्ज की जाती है।

उन्होंने कहा कि बेहद घने कोहरे वाले जिलों में कोल्ड-डे रहेगा। इन जिलों में घने कोहरे की चादर के कारण सूर्य की किरणें जमीन तक नहीं पहुंच पाती हैं जिससे कोहरे का प्रभाव कम नहीं हो पाता है और ठिठुरन बढ़ जाती है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए पंजाब में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत पंजाब के 16 जिलों अमृतसर, तरनातरन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, रूपनगर व पटियाला में बेहद घने कोहरे की मार रहेगी।

Read Also SYL Issue: एसवाईएल पर पंजाब-हरियाणा के बीच बैठक बेनतीजा

उधर, गुरुवार को बेहद घने कोहरे के कारण अमृतसर में शून्य, पटियाला में मात्र 10 मीटर, लुधियाना में 20 और आदमपुर, बठिंडा, पठानकोट व हलवारा में 50 मीटर से भी कम दृश्यता दर्ज की गई। गुरुवार को सबसे कम 5.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान एसबीएस नगर का रहा। हालांकि पंजाब के न्यूनतम तापमान में बुधवार के मुकाबले 1.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।

न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस ऊपर है। एसबीएस नगर के अलावा अमृतसर का न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री, लुधियाना का 10.3, पटियाला का 9.0, पठानकोट का 9.0, बठिंडा का 9.0, फरीदकोट का 9.5, गुरदासपुर का 6.5, जालंधर का 9.5 व मोगा का 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार-पांच दिन पंजाब में मौसम शुष्क बना रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को पंजाब के अधिकांश स्थानों पर बेहद घना कोहरा पड़ेगा। वहीं 30 व 31 दिसंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट और एक जनवरी 2024 के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत इन तीन दिनों के दौरान पंजाब में कईं जगहों पर घने कोहरा पड़ने की संभावना है। विभाग ने अगले चार दिनों में लोगों को सावधानी के साथ वाहन चलाने की सलाह दी है। Punjab Weather Forecast