Indian news - Punjab News Times
यूजर ने शेयर की नमो भारत ट्रेन का अद्भुत वीडियो; पीएम मोदी ने दी प्रतिक्रिया
Stunning video of namo bharat train
पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की पहली सेमी-हाई-स्पीड क्षेत्रीय रेल सेवा नमो भारत का उद्घाटन किया था। अक्तूबर 2023 में इसे आम जनता के उपयोग के लिए खोले जाने के बाद से इसमें प्रतिदिन औसतन तीन हजार के करीब यात्री यात्रा करते है। हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के एक यूजर ने नमो भारत ट्रेन का ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे को पार करते हुए एक अद्भुत वीडियो पोस्ट किया है। बता दें कि ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे 135 किमी लंबा है और यह छह लेन का एक्सप्रेसवे है जो उत्तर प्रदेश और हरियाणा से होकर गुजरता है।
Read also: चीन के हेबेई में एक रेस्तरां में हुआ धमाका, 1 की मौत; 22 से अधिक घायल
इसके साथ उन्होंने कहा कि यूजर की टाइमलाइम नए भारत के दृष्टिकोण को दर्शाता है जिसे वे मिलकर पूरा करना चाहते है। यूजर मोहित कुमार ने वीडियो को शेयर करते हुए कहा, “अद्भुत दृश्य। नमो भारत ट्रेन ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे को पार कर रहा है। सभी क्रिएटरों को प्रत्साहित और सराहना करने के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद। आपका बहुत बहुत धन्यवाद सर, आज का दिन मेरे लिए बहुत अच्छा है।”नमो भारत एक परिवर्तनकारी क्षेत्रीय विकास पहल है। इसे दो शहरों के बीच यात्रा करने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है। इस ट्रेन में प्रत्येक सीट पर ओवरहेड स्टोरेज, वाई-फाई और चार्जिंग विकल्प जैसी सुविधाएं दी गई है।
Stunning video of namo bharat train
Dwarka Expressway
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। उनके कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली थी। पीएम ने यहां गुरुग्राम में देश भर में लगभग 1 लाख करोड़ रुपये की 112 बड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुग्राम में एक रोड शो में शामिल हुए। जिसकी वजह से दिल्ली और गुरुग्राम के एनएच-48 पर लोगों को ट्रैफिक से राहत मिलेगी।
पीएम कुछ ही देर में गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। दिल्ली से भाजपा के मौजूदा सांसद और आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार गुरुग्राम पहुंचे और पीएम मोदी का स्वागत किया। करीब नौ हजार करोड़ की लागत से बन रहे द्वारका एक्सप्रेसवे की सौगात मिली। दिल्ली में करीब 9 किलोमीटर पैच का काम जून माह तक पूरा होने की संभावना है। एक्सप्रेसवे को चार हिस्सों में विभाजित किया गया है। तीसरा हिस्सा बजघेरा से बसई रेल ओवरब्रिज है।
Read also: ऑस्कर अवॉर्ड्स में 1 बार फिर दिखा नाटू-नाटू का जलवा…
चौथा हिस्सा बसई आरओबी से खेड़की दौला तक है। इसमें गुरुग्राम में पड़ने वाले राजमार्ग के हिस्से में क्लोवरलीफ इंटरचेंज शामिल है, यह दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस वे और खेड़की दौला के पास दक्षिणी पेरिफेरल रोड को जोड़ेगा।लगभग 9000 करोड़ रुपये की लागत से देश का पहला 8 लेन का एलिवेटेड एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है। हरियाणा में यह एक्सप्रेसवे पटौदी रोड में हरसरू के पास और फर्रुखनगर में बसई के पास मिलेगा। इसके अलावा यह दिल्ली-रेवाड़ी रेललाइन को गुरुग्राम के सेक्टर-88 (बी) के पास और भरथल में भी क्राॅस करेगा। एक्सप्रेसवे गुरुग्राम जिले में प्रस्तावित ग्लोबल सिटी के साथ-साथ सेक्टर – 88, 83, 84, 99, 113 को द्वारका सेक्टर-21 से जोड़ेगा। द्वारका एक्सप्रेसवे शुरू होने से दिल्ली-जयपुर हाईवे पर वाहनों का दबाव कम होगा।
Dwarka Expressway
Supreme court hearing on electoral bonds
चुनावी बॉन्ड मामले पर सुप्रीम कोर्ट में एसबीआई को राहत देने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि एसबीआई कल तक ही जानकारी दे और 15 मार्च तक चुनाव आयोग उस जानकारी को सार्वजनिक करे। एसबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी देने के समय सीमा 30 जून तक बढ़ाने की मांग की थी।
Read also: पेट की सर्जरी के बाद जारी हुई केट मिडलटन की पहली तस्वीर को लेकर उभरी चिंताएं…
साल्वे ने कोर्ट को बताया कि सर्वोच्च अदालत के आदेश के बाद एसबीआई ने नए इलेक्टोरल बॉन्ड्स जारी करने पर रोक लगा दी है, लेकिन समस्या ये है कि जो इलेक्टोरल बॉन्ड जारी हुए है उस पूरी प्रक्रिया को पलटना होगा और इसमें समय लगेगा। सुप्रीम कोर्ट ने एसबीआई की दलील मानने से इनकार कर दिया और कल तक ही जानकारी देने का आदेश दिया। मैचिंग प्रक्रिया में समय लगेगा, लेकिन हमने आपको मैचिंग करने के लिए कहा ही नहीं था और हमने सिर्फ स्पष्ट डिस्कलोजर मांगा था। मामले पर सुनवाई कर रही संविधान पीठ के सदस्य जस्टिस खन्ना ने एसबीआई के वकील हरीश साल्वे से कहा कि ‘आपने बताया कि इलेक्टोरल बॉन्ड की पूरी जानकारी एक सील कवर लिफाफे में रखी गई है तो ऐसे में आपको सिर्फ सील कवर खोलकर जानकारी देनी है।
‘सीजेआई ने एसबीआई को फटकार लगाते हुए कहा कि ‘हमने 15 फरवरी को आदेश दिया था और आज 11 मार्च है। ऐसे में बीते 26 दिनों में आपने क्या किया? यह बताया जाना चाहिए कि यह काम हुआ है और अब हमें और समय चाहिए…हम एसबीआई से स्पष्टवादिता की उम्मीद करते है। इस पर एसबीआई के वकील हरीश साल्वे ने कहा कि अगर आप मैचिंग नहीं चाहते है तो हम तीन हफ्ते में पूरी जानकारी दे सकते है। सुप्रीम कोर्ट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की याचिका पर सुनवाई की, जिसमें एसबीआई बैंक ने इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़ी जानकारी साझा करने की समय सीमा 30 जून तक बढ़ाने की मांग की थी। साथ ही सुप्रीम कोर्ट आज ही एनजीओ एडीआर की याचिका पर भी सुनवाई की, जिसमें एसबीआई के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की गई थी। एडीआर की याचिका में आरोप लगाया गया कि एसबीआई ने जानबूझकर सर्वोच्च अदालत के आदेश का उल्लंघन किया है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि एसबीआई 6 मार्च तक इलेक्टोरल बॉन्ड्स की जानकारी चुनाव आयोग को दे और चुनाव आयोग 13 मार्च तक उस जानकारी को सार्वजनिक करे।
Supreme court hearing on electoral bonds
PM modi in assam and arunachal pradesh
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम और अरुणाचल प्रदेश की 2 दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार शाम को तेजपुर पहुंचे। तेजपुर में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उनकी अगवानी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां से काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान पहुंचे। इस दौरान पूरे रास्ते पर प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। शुक्रवार को काजीरंगा में रात्रि विश्राम करने के बाद अगली सुबह काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में हाथी व जीप सफारी का आनंद लिया। वे शनिवार को को ईटानगर आएंगे और 20 से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सामरिक रूप से महत्वपूर्ण, बहुप्रतीक्षित और दुनिया के सबसे ऊंचाई पर बनी सबसे लंबी सुरंग देश को समर्पित करेंगे।
Read also: मुख्यमंत्री शनिवार को संगरूर निवासियों को देंगे विकास प्रोजेक्टों का बड़ा तोहफ़ा
एलएसी तक पहुंचने वाली यह एक मात्र रास्ता है। इसे लेकर स्थानीय लोगों और अधिकारियों में खासी उत्साह देखी जा रही राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान का नागरिक संशोधन कानून यानि ‘का’ का विरोध करने का फैसला किया है। कइ संगठनों ने इसके खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। प्रधानमंत्री इस दौरान पीएम-डिवाइन योजना के तहत तिनसुकिया मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे और शिवसागर मेडिकल कॉलेज की आधारशिला और बी. बरुआ कैंसर संस्थान, गुवाहाटी में एक शिशु देखभाल इकाई का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, मोदी धूपधारा से चायगांव और न्यू बोंगाईगांव से सरभोग तक रेल लाइनों के दोहरीकरण की दो रेलवे परियोजनाएं भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। मोदी प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बनाई गई 5 लाख 50 हजार आवास इकाईयों के गृह प्रवेश समारोह में भी वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम को उत्तर बंगाल के सिलिगुड़ी पहुंचेंगे। शाम को 1 सार्वजनिक रैली करेंगे। भाजपा इस रैली को सफल बनाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। उल्लेखनीय है कि उत्तर बंगाल को भाजपा का गढ़ माना जाता है।
PM modi in assam and arunachal pradesh
Government took 2 big Decisions
लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले केंद्र सरकार ने पिछले 2 दिनों में 2 बड़े फैसले लिए। सरकार के इन 2 अहम फैसलों से केंद्रीय कर्मचारियों और महिलाओं को राहत मिली है। जहां गुरुवार को केंद्रीय कैबिनेट ने केंद्रीय कर्मियों का डीए चार प्रतिशत बढ़ाने के फैसले पर अपनी मुहर लगा दी वहीं शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पीएम ने खुद मां-बहनों और बेटियों को बड़ा तोहफा देते हुए घरेलू गैस सिलेंडर पर 100 रुपये की छूट देने का एलान किया।
Read also: विजीलैंस ब्यूरो ने ग्रांट फंडों का दुरुपयोग करने के दोष अधीन पाँच पंचायत सदस्यों को किया गिरफ़्तार
केंद्र सरकार के कर्मचारियों के डियरनेस एलोवेंस (DA) को और पेंशनधारकों के डियरनेस रिलीफ (DR) में 1 जनवरी 2024 से 4 फीसदी की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया गया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि 49.18 लाख कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। 4 फीसदी डीए बढ़ाने से सरकारी खजाने पर प्रति वर्ष 12,868.72 करोड़ रुपये का भार पड़ेगा।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की मां-बहनों और बेटियों को बड़ा तोहफा दिया है। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। उन्होंने कहा कि रसोई गैस को और अधिक किफायती बनाकर हमारा लक्ष्य परिवारों की भलाई की दिशा में काम करते रहना है।
Government took 2 big Decisions
पीएम बोले- एक जमाना था देश के कानून कश्मीर में लागू नहीं होते थे…अब समय बदल गया है
PM modi srinagar visit
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीनगर पहुंच गए है। उनके स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रदेश के लोगों में भारी देखा जा रहा है। थोड़ी ही देर में पीएम बक्शी स्टेडियम में जनता को संबोधित करेंगे। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के सह संस्थापक रह चुके मुज्जफर हुसैन बेग गुरुवार को बक्शी स्टेडियम में प्रधानमंत्री की रैली में अपनी पत्नी संग पहुंचे है। इससे पहले 20 फरवरी को जम्मू में हुई रैली में भी वह उपस्थित हुए थे। पीडीपी के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे बेग कश्मीर के एक प्रमुख गुर्जर नेता है। उन्होंने पार्टी में शामिल होने पर अभी कुछ नहीं कहा है।
Read also: आईफोन यूजर्स के लिए नया अपडेट, नई सेटिंग्स से दूर होगी जल्द गर्म होने वाली प्रॉब्लम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झलक पाने के लिए स्टेडियम खचाखच भरा हुआ है। कश्मीर घाटी के दस जिलों से लोग श्रीनगर पहुंचे हुए है। जम्मू-कश्मीर आधारित उत्पादों की प्रदर्शनी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अवलोकन किया। प्रदर्शनी में मौजूद वेंडरों से पीएम मोदी ने बातचीत की। किसानों से भी उनके अनुभव जानें और उन्हें अपने सुझाव दिए। जम्मू-कश्मीर आधारित उत्पादों की प्रदर्शनी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अवलोकन किया। प्रदर्शनी में मौजूद वेंडरों से पीएम मोदी ने बातचीत की। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि तीन दशक तक जिस कश्मीर की घाटी को लहूलुहान किया गया, आज वहां तिरंगा लहरा रहा है। बख्शी स्टेडियम को लेकर कहा कि इस स्टेडियम में 35 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है और फीफा के मानक के रूप में इसका निर्माण हुआ है। जनसभा से पहले प्रधानमंत्री शंकराचार्य हिल पहुंचे और दूर से नमन किया। इसको लेकर प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा कि ‘थोड़ी देर पहले श्रीनगर पहुंचने पर भव्य शंकराचार्य हिल को दूर से देखने का अवसर मिला। प्रधानमंत्री मोदी ने 6400 करोड़ की 52 परियोजनाओं का शुभारंभ-लोकार्पण किया। अब से कुछ देर में पीएम मोदी का संबोधन शुरू होगा।
60000 का ऋण लिया और अब 200 बक्से हो गए है। जवाब- जब पढ़ाई करता था, तब घरवाले कहते थे डॉक्टर बनो, इंजीनियर बनो। गांदरबल की हमीदा ने बताया कि एनआरएलएम स्कीम से जुड़कर एक गाय के साथ शुरुआत की थी। आज मैंने एक छोटी सी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट खोल ली है। जिसमें पाउच पैकिंग के अलावा, चीज और दही भी बनाती हूं। मैं ये मेहनत आपका दिल जीतने के लिए कर रहा हूं और आगे भी यह कोशिश जारी रहेगी। यह मोदी की गारंटी है। धरती के स्वर्ग पर आने का ये अहसास ये अनुभूति शब्दों से परे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, एक जमाना था जब देश में जो कानून लागू होते थे वे कश्मीर में नहीं लागू हो पाते थे। एक जमाना था जब गरीब कल्याण की योजनाएं पूरे देश में लागू होती थी लेकिन जम्मू-कश्मीर के मेरे भाई बहन उनका लाभ नहीं ले पाते। अब देखिए वक्त ने कैसे करवट बदली है। आज श्रीनगर से आपके साथ ही पूरे भारत के लिए योजनाओं को आरंभ हुआ है। ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘ये वो नया जम्मू कश्मीर है, जिसका इंतजार हम सभी को कई दशकों से था। इस नए जम्मू कश्मीर की आंखों में भविष्य की चमक है, इस नए जम्मू कश्मीर के इरादों में चुनौतियों को पार करने का हौंसला है। ‘पीएम मोदी ने कहा, जम्मू कश्मीर में पहले की सरकारों के समय में भ्रष्टाचार और परिवारवाद का बोलबाला रहा। प्रदेश परिवारवाद का सबसे प्रमुख निशाना रहा। परिवारवादी लोग मोदी पर व्यक्तिगत हमले कर रहे है।
PM modi srinagar visit
High court sets aside suspension of 7BJP MLAs
दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली विधानसभा से सात भाजपा विधायकों के निलंबन को रद्द कर दिया है। इन विधायकों को 15 फरवरी को दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र में उपराज्यपाल विनय सक्सेना के संबोधन के दौरान हुए उपद्रव को लेकर निलंबित कर दिया गया था। हाईकोर्ट ने विधायकों की याचिका पर 27 फरवरी को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।
Read also: पीएम मोदी ने कोलकाता में किया अंडरवाटर मेट्रो ट्रेन का उद्घाटन, प. बंगाल को दी 15400 करोड़ की सौगात
7 भाजपा विधायकों- मोहन सिंह बिष्ट, अजय महावर, ओ.पी. शर्मा, अभय वर्मा, अनिल वाजपेई, जीतेंद्र महाजन और विजेंदर गुप्ता ने विधानसभा के शेष बजट सत्र के लिए अपने निलंबन को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय का रुख किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी सदस्यों को चर्चा में भाग लेने से अक्षम करने के लिए दुर्भावनापूर्ण ढंग से योजना बनाई गई। 15 फरवरी को आप सरकार की उपलब्धियों को उजागर करने वाले उपराज्यपाल के अभिभाषण को कथित रूप से बाधित करने के लिए सदस्यों को निलंबित कर दिया गया था। विधायकों ने अपने निरंतर निलंबन के बारे में चिंता व्यक्त की और संभावित विवादास्पद माहौल का संकेत देने वाली हालिया राजनीतिक टिप्पणियों और संदेशों का विरोध किया।
High court sets aside suspension of 7BJP MLAs
हाईकोर्ट से तमिलनाडु सरकार को लगा झटका, जयललिता के आभूषण नहीं सौंपे जाएंगे
Karnataka HC Stays Proceedings
तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जे जयललिता के करोड़ों रुपये के मूल्यवान आभूषणों को फिलहाल यहां की सरकार को नहीं सौंपा जाएगा। कर्नाटक हाईकोर्ट ने जब्त किए गए सोने और हीरे के आभूषण पड़ोसी राज्य यानी तमिलनाडु सरकार को सौंपने पर 26 मार्च तक रोक लगा दी है। अन्नाद्रमुक की दिवंगत नेता के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में एक विशेष अदालत ने हाल ही में एक अहम फैसला सुनाया था। विशेष अदालत ने 27 किलोग्राम सोने और हीरे के गहने पड़ोसी राज्य को 6 और 7 मार्च को देने का आदेश दिया था। याचिकाकर्ता ने पिछले साल 12 जुलाई को विशेष अदालत के आदेश पर सवाल उठाते हुए कहा था कि जयललिता को बरी माना जाना चाहिए क्योंकि शीर्ष अदालत ने उनके खिलाफ कार्यवाही रोक दी थी।बता दें कि 27 सितंबर 2014 को की एक विशेष अदालत ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में जयललिता को चार साल जेल की सजा सुनाई थी।
Read also: Samsung, Oppo और Vivo की टेंशन बढ़ाने आया Lava का 3D कर्व्ड Smartphone…
साथ ही 100 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। इसने यह भी निर्देश दिया था कि जयललिता की जब्त की गई कीमती चीजों को सार्वजनिक नीलामी के माध्यम से भारतीय रिजर्व बैंक या भारतीय स्टेट बैंक को बेचा जाना चाहिए। विशेष अदालत के न्यायाधीश ने कहा था कि गहनों की नीलामी करने के बजाय, उन्हें तमिलनाडु राज्य के गृह विभाग के माध्यम से सौंपकर तमिलनाडु को हस्तांतरित करना बेहतर है। कोर्ट ने पहले माना था कि जयललिता का परिवार उन संपत्तियों का हकदार नहीं है, जो राज्य द्वारा जब्त की गई है। विशेष सीबीआई कोर्ट ने जयललिता की भतीजी और भतीजे जे दीपा और जे दीपक द्वारा दायर याचिका को खारिज कर दिया था। अदालत ने तब निर्देश जारी किया कि तमिलनाडु गृह विभाग पुलिस के साथ सचिव स्तर के सक्षम व्यक्तियों को आने और गहने इकट्ठा करने के लिए अधिकृत करें।अदालत ने यह भी आदेश दिया था कि तमिलनाडु सरकार को आय से अधिक संपत्ति के मामले में हुए खर्च के लिए कर्नाटक को मुआवजे के रूप में 5 करोड़ रुपये का भुगतान करना होगा।
Karnataka HC Stays Proceedings
140 करोड़ देशवासी ही मेरा परिवार है, पीएम मोदी ने लालू यादव को दिया जवाब
Pm modi in telangana adilabad inaugurate development project
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेलंगाना दौरे पर है। सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने तेलंगाना के आदिलाबाद में 56000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजना का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज आदिलाबाद की धरती तेलंगाना ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए विकास की गवाह बन रही है। आज 30 से ज्यादा विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास का अवसर मुझे यहां मिला है।
Read also: मियामी की जीत में मेसी और सुआरेज का डबल; ओरलैंडो सिटी को 5-0 से रौंदा
56000 करोड़ रुपये के ये प्रोजेक्ट तेलंगाना समेत देश के अनेक राज्यों में विकास का नया अध्याय लिखेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में हमारी सरकार ने तेलंगाना के विकास के लिए कहीं ज्यादा राशि खर्च की है। हमारे लिए विकास का मतलब है गरीब से गरीब का विकास, दलित, वंचित, आदिवासियों का विकास। विकास के इस अभियान को अगले 5 वर्षों में और तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा तेलंगाना का गठन हुए 10 साल पूरे होने जा रहे है। ऐसे में केंद्र सरकार कोशिश कर रही है कि राज्य के लोगों की आकांक्षाओं और उम्मीदों को पूरा किया जाए। हमने एनटीपीसी की 800 मेगावाट की क्षमता वाली यूनिट का उद्घाटन किया है, जिससे तेलंगाना में ऊर्जा उत्पादन बढ़ेगा। राज्य में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए रेलवे और राष्ट्रीय राजमार्गों का भी उद्घाटन किया गया है, इन से तेलंगाना के विकास को गति मिलेगी।
Pm modi in telangana adilabad inaugurate development project
राम मंदिर बन गया, क्या गौ हत्या पर बैन लगाने के लिए बनेगा कानून?
Cow slaughter act
गौ हत्या का मामला भारत में हमेशा से विवादित रहा है। हिंदू समुदाय के धार्मिक संत-महात्मा हमेशा से गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाने का कानून लाने की मांग करते रहे है, लेकिन राजनीतिक कारणों से यह मांग हमेशा पीछे छूट जाती रही है। विश्व हिंदू परिषद जैसे संगठन गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाने की बात खूब जोरशोर तरीके से उठाते रहे है, लेकिन मुस्लिम सांप्रदायिकता का विरोध कर अपनी राजनीति करने वाली भाजपा भी गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाने की बात पुरजोर तरीके से नहीं कह पाती है। इसका मूल कारण राजनीतिक मजबूरी ही माना जाता है।
Read also: शंभू बॉर्डर पर भारी भीड़, राज्यों के लोगों का किसानों को समर्थन
लोकसभा चुनावों के ठीक पहले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने यह मांग की है कि गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाने का कानून तत्काल पारित किया जाए। उन्होंने जनता से भी यह अपील की है कि वे केवल उन्हीं राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों को वोट करे जो गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाने का कानून बनाने का समर्थन करते हो। यूपी सरकार गोवंश को पालने के लिए जगह-जगह पर गोशालाएं-बाड़ों का इंतजाम कर उनमें गोवंश को रखने पर आर्थिक सहायता भी प्रदान कर रही है। इससे गोवंश की हत्या के साथ-साथ उनके आवारा पशुओं के रूप में घूमने पर भी रोक लगी है। लेकिन इसके बाद भी घूमते गोवंश बताते कि इस दिशा में अभी भी बहुत कुछ करने की आवश्यकता है। गौवंश पर काम करने वाले विशेषज्ञ बताते है, कि जब गाय दूध देना बंद कर देती है, तब किसानों के लिए यह एक भार बन जाती है।
उनके खानपान पर होने वाला खर्च उन्हें भारी पड़ने लगता है। वे उसे किसी भी मूल्य पर बेचकर कुछ पैसा पाना चाहते है। इस स्थिति में गोवंश को कसाइयों के द्वारा खरीदे जाने और उनकी हत्या होने की आशंका बढ़ जाती है। खेती के ज्यादातर कामकाज में मशीनों-ट्रैक्टर के उपयोग ने बैलों-सांड़ों को भी समाज के लिए अपेक्षाकृत बहुत अनुपयोगी बना दिया है। यही कारण है कि ये गौवंश कसाइयों के निशाने पर आ जाते है, लेकिन यदि किसानों को यह बात समझाई जा सके कि दूध न देने वाला गौवंश पालना भी घाटे का सौदा नहीं है। उनके मल-मूत्र को बेचकर भी उनके पालने से ज्यादा कमाई की जा सकती है, तो गायों-बैलों की कसाइयों को बिक्री पूरी तरह रुक सकती है। चूंकि, गाय के मूत्र से अनेक दवाइयां बन रही है, और गौवंश के गोबर से दीपक, इत्र, सजावटी वस्तुओं को बनाने का कारोबार लगातार आगे बढ़ रहा है, यह गौ हत्या को रोकने की दिशा में बड़ा कदम साबित हो सकता है। केंद्र-राज्य सरकारों के द्वारा इसे आगे बढ़ाए जाने की आवश्यकता है।स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा है कि आने वाले चुनाव में केवल उन्हीं राजनीतिक दलों को वोट दिया जाए जो गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाने की बात पर लिखित तौर पर सहमत हों। केंद्र में हिंदू राजनीति को आगे बढ़ाने वाली सरकार के आने से लोगों में यह उम्मीद बढ़ी है कि अब गौ हत्या पर कानून बनेगा। इसकी मांग लंबे समय से की जा रही थी, लेकिन अब तक यह मांग पूरी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि अब सही समय है और गौ हत्या पर प्रतिबंध का कानून बनना चाहिए।
Cow slaughter act
पहले 92 वर्षीय बुजुर्ग और उसके भाई की हत्या: फिर करवाई से बचने के लिए छिपा आरोपी
Maharashtra double murder
पालघर जिले के एक गांव में 1 व्यक्ति ने कथित तौर पर 92 वर्षीय बुजुर्ग और उनके छोटे भाई की हत्या कर दी। हत्या के बाद कारवाई से बचने के लिए वह झील के पास एक दलदल में छिप गया था। पुलिस ने उसे वहां से निकालकर गिरफ्तार किया है। यह दोहरा हत्याकांड गुरुवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे कूदन गांव में हुआ।
Read also: परिवार को फोन पर धमकी देने वाला पकड़ा, 6 दिन बाद भी हत्यारों तक नहीं पहुंच पाई पुलिस
आरोपी की पहचान किशोर जगन्नाथ मंडल के तौर पर की गई है। इस हत्याकांड के 4 घंटे बाद ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।मानसिक रूप से बीमार आरोपी ने 92 वर्षीय मुकुंद विठोभा पाटिल और 84 वर्षीय भीमराव पर पहले हमला किया और फिर वहां से फरार हो गया। पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद दोनों भाइयों के शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेजा गया। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने ऑपरेशन चलाया और रात के साढ़े 11 बजे उसे को झील के पास एक दलदल से बाहर निकाला गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Maharashtra double murder
विधानसौधा में हुआ हंगामा: विपक्षी नेता ने की पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने वालों की गिरफ्तारी की मांग
Karnataka BJP MLAs raise Slogans
कर्नाटक राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की जीत के बाद पाकिस्तान समर्थक नारे लगने का मामला बढ़ता जा रहा है। इस दौरान विधानसौधा में हंगामा मच गया। भाजपा नेता आर. अशोक ने राज्य सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा, सिद्धारमैया की सरकार बंगलूरू में 500 करोड़ रुपये से अधिक पशुपालन संपत्तियां अल्पसंख्यकों को दे रही है।
Read also: कैबिनेट मंत्री ने मलोट में 4.82 करोड़ रुपये की लागत से नए जल कार्य प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया।
भाजपा विधानसौधा के भीतर और बाहर प्रदर्शन करेगी। गौरतलब है, कर्नाटक की 4 सीटों पर हुए मंगलवार को राज्यसभा चुनाव के नतीजों में 3 सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है, जबकि 1 सीट भाजपा के खाते में गई। कर्नाटक में कांग्रेस के तीनों उम्मीदवार अजय माकन, डॉ. सैयद नसीर हुसैन और जीसी चन्द्रशेखर क्रमश: 47, 46 और 46 वोटों से जीते। अब जीत के जश्न को लेकर अब बवाल मच गया है। भाजपा ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें दावा किया जा रहा है, कि राज्यसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के कुछ ही देर बाद सैयद नसीर हुसैन के समर्थकों को विधान सौध के अंदर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाते हुए सुना गया है।
Karnataka BJP MLAs raise Slogans