Arms - Punjab News Times

J&K चुनाव से 6 दिन पहले मिले 3 आतंकी ठिकाने ,पेड़ की जड़ में गड्ढा खोदकर रह रहे थे टेररिस्ट
सेना ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के 6 दिन पहले कुपवाड़ा, कुलगाम और पुलवामा जिले में गुरुवार,12 सितंबर को आतंकियों के 3 ठिकानों को खोज निकाला। कुपवाड़ा से भारी मात्रा में गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किया। वहीं, कुलगाम, पुलवामा में सिर्फ ठिकाने का पता चला।

कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में आतंकियों ने यह ठिकाना एक बड़े पेड़ की जड़ में गड्ढा खोदकर बनाया था। जड़ में 5 से 6 फीट जगह मिली। यहां से AK-47 के 100 से ज्यादा कारतूस, 20 हैंड ग्रेनेड और 10 छोटे रॉकेट मिले।

इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर, सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन चलाया। सेना को यह खुफिया जानकारी जम्मू-कश्मीर में तैनात एक इलेक्शन ऑब्जर्वेजर से मिली थी। जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर 3 फेज में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा।

जम्मू-कश्मीर में पहले फेज की वोटिंग में सिर्फ 6 दिन बचे हैं। ऐसे में आतंकी गतिविधियां भी बढ़ गई हैं। सेना ने पिछले चार दिनों में 4 आतंकी ढेर किए हैं। इस बीच पाक रेंजर्स की तरफ से भी गोलीबारी की घटना हुई। सेना के मुताबिक, ये घटनाएं चुनाव प्रभावित करने के लिए की जा रही हैं।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों को सेना ने 8 सितंबर की देर रात मार गिराया था। व्हाइट नाइट कॉर्प्स के मुताबिक सेना की तलाशी अभियान में एक और M4 राइफल बरामद हुआ है। सर्च ऑपरेशन में अब तक 2 एके-47, 1 एम-4 राइफल, 1 पिस्तौल, 8 ग्रेनेड, गोला-बारूद, समेत की सामान बरामद किया जा चुका है।

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में 11 सितंबर को सुरक्षाबलों से एनकाउंटर में 2 आतंकी मारे गए। सेना ने बताया कि आर्मी के फर्स्ट पैरा के जवानों को बुधवार सुबह उधमपुर के खंडरा टॉप के जंगलों में 2-3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। वहीं जम्मू-कश्मीर के अखनूर में 10-11 सितंबर की दरमियानी रात 2:35 बजे पाकिस्तानी जवानों ने बॉर्डर पर सीजफायर का उल्लंघन किया।