Weather - Punjab News Times

मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना; बढ़ने लगी दिन में गर्मी
Weather in hisar

हिसार में दिन में गर्मी बढ़ने लगी है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस माह का सर्वाधिक रहा। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह में मौसम परिवर्तनशील रहेगा।बुधवार सुबह से ही मौसम साफ रहा। इस कारण से सुबह से ही तेज धूप निकली।

दोपहर तक धूप का तीखापन बढ़ता गया और गर्मी ने परेशान करना शुरू कर दिया। गर्मी से बचने के लिए घरों व कार्यालयों में पंखों का सहारा लेना पड़ा। दिन ढलने के बाद मौसम थोड़ा ठंडा और गर्मी से राहत मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री रहा। मंगलवार के मुकाबले यह 2.1 डिग्री और सामान्य से 0.7 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं रात का तापमान 13.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री नीचे रहा।

Read also: तेजी से वजन घटाने के लिए रोज सुबह खाली पेट पिएं इस सब्जी का पानी…

सिर्फ कहीं-कहीं हल्के बादल छाएंगे। इसके बाद 23 मार्च की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 24 मार्च को कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना रहेगी। इन दोनों पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में भी उतार-चढ़ाव आएगा। अंबाला में सुबह से तेज हवा चलने और आसमान में बादल छाने से ठंड रही। बीते दिनों दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा पहुंचा था। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार दिन में तेज हवा चलने के साथ बादल भी छा सकते है। सोनीपत में सुबह से खिली धूप के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान बढ़ गया है। जिससे गर्मी का अहसास होने लगा है।

Weather in hisar

हरियाणा में कई जिलों में सुबह निकली धूप; आज बारिश की संभावना नहीं
Relief from cold wave

हरियाणा में सुबह के समय से खिली धूप से लोगों को ठंड से राहत मिली है। सोनीपत में खिली धूप के बावजूद 14 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चल रही शीतलहर में लोग कांपने को मजबूर है। शीतलहर के कारण न्यूनतम तापमान सात डिग्री से कम दर्ज किया जा रहा है।

Read also: राज्य स्तरीय बसंत मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केन्द्र रहेंगे

वीरवार को न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार के मुकाबले इसमें वृद्धि दर्ज की गई है। शीतलहर चलने से वायु गुणवत्ता सूचकांक लगातार हरे रंग में बना हुआ है। सुबह 9 बजे एक्यूआई 82 दर्ज किया गया। धूप के साथ साथ तेज हवा ने परेशान किया। रात का तापमान गिरने से रात में ठंड से राहत नहीं मिली है। 9 फरवरी तक मौसम खुश्क रहने व हवा चलने की संभावना है।रेवाड़ी में सुबह से ही अच्छी धूप निकली हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, परिवर्तनशील मौसम रहने की संभावना जताई है। बुधवार को मौसम दोपहर के बाद अचानक से बदल गया था। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पानीपत में वीरवार सुबह ही धूप निकल गई। 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज से धूप में गर्मी का अहसास नहीं हो पा रहा है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6 डिग्रीसेल्सियस दर्ज किया गया है।

Relief from cold wave

लगातार बदल रहे मौसम के रंग शीतलहर से ठिठुरन बढ़ी, धूप से राहत भी मिली
Haryana weather update

हरियाणा के मौसम में परिवर्तन का दौर जारी है। मंगलवार सुबह शीतलहर चलने से लोगों को ठंड का अहसास हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान में फिर से काफी कमी आई है। मंगलवार को सोनीपत का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री दर्ज किया गया। 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हवाओं ने वायु गुणवत्ता में सुधार कर दिया है। 1 दिन पहले यह 113 दर्ज किया गया था। वहीं झेलम एक्सप्रेस, गीता जयंती, ऊंचाहार व दादर एक्सप्रेस रद्द होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। रोहतक में मंगलवार को सुबह कोहरा छाया रहा।

Read also: टीम में खल रही विराट कोहली की कमी; वापस बुलाने के लिए कहा

सुबह 8:00 बजे बाद हल्की धूप खिली। ट्रेनें 25 से 30 मिनट की देरी से रही। अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री रहा। जींद में दिन की शुरुआत धुंध से हुई। साथ ही सुबह धूप निकल आई। अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा। हवा की गति 5 किलोमीटर रही।नारनौल में 4 दिन की राहत के बाद कोहरे ने फिर वाहनों की रफ्तार रोक दी है। वहीं कोहरे के साथ शीत लहर चलने से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलती दिखाई दे रही है। नारनौल में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। महेंद्रगढ़ में मंगलवार सुबह घने कोहरे के साथ दिन की शुरुआत हुई। न्यूनतम तापमान में पिछले दो दिनों में दो डिग्री की गिरावट के साथ 8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की सुधरी गुणवत्ता एक्यूआई 59 रहा। सुबह हल्की सर्द हवा चली। बहादुरगढ़ वासियों को मंगलवार को साफ ऑक्सीजन मिली। एक्यूआई हरे रंग में 75 पर दर्ज किया गया। झज्जर में 3 दिन की राहत के बाद मंगलवार की सुबह कोहरे के साथ हुई। अल सुबह गहरा कोहरा छाया हुआ था, लेकिन शीतलहर के चलते कोहरा छटने लगा है। आसमान में बादलवाही छाई हुई है। अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 8 डिग्री दर्ज किया गया। रेवाड़ी में सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है। कोहरे की वजह से दृश्यता 10 मीटर दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज बूंदाबांदी की संभावना जताई है। कोहरा अधिक पड़ने की वजह से ठंड फिर से बढ़ चुकी है। शीत लहर भी चल रही है।

Haryana weather update

कोहरा व प्रदूषण बना मुसीबत; वाहन और ट्रेनों की गति पर लगे ब्रेक
Fog and pollution

हरियाणा में देर रात से छाया कोहरा सुबह बूंदों की तरफ बरसता रहा। घने कोहरे ने वाहनों के साथ ही ट्रेनों की गति पर भी ब्रेक लगाए रखे। जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। हरियाणा में मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। हवा का दबाव कम होते ही एक बार फिर कोहरे ने अपनी चादर फैला दी है। सोमवार देर रात से ही कोहरे का असर गहराने लगा था। जिस कारण हाईवे पर भी दृश्यता 50 मीटर तक सिमट गई थी। ग्रामीण क्षेत्रों में दृश्यता इससे भी कम रही। घने कोहरे ने वाहनों के साथ ही ट्रेनों की गति पर भी ब्रेक लगाए रखे। यही कारण है कि रेलवे ने लंबी दूरी की 3 ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि कई अन्य ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चल रही है। न्यूनतम तापमान बढ़ने से भले ही लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली हो, लेकिन कोहरा व बढ़ता प्रदूषण लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। देर रात से छाया कोहरा सुबह बूंदों की तरफ बरसता रहा। हाईवे समेत अन्य संपर्क मार्गों पर दृश्यता कम होने से वाहन रेंगते हुए चल रहे है। मंगलवार को कोहरे के बीच अधिकतम व न्यूनतम तापमान में महज दो डिग्री का अंतर रहा। जिले का अधिकतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों ने 31 जनवरी व 1 फरवरी को बूंदाबांदी की संभावना व्यक्त की है। तब तक कोहरे का प्रभाव बना रह सकता है। कोहरे ने एक बार फिर ट्रेनों की गति पर ब्रेक लगाए है।

Read also: अब हाथ नहीं ब्रेन चलाएगा फोन-कंप्यूटर; इंसानी दिमाग में लगी चिप Elon Musk ने बताया क्यों लगाई?

मंगलवार को 11077/78 झेलम एक्सप्रेस, 11841/42 गीता जयंती एक्सप्रेस व 11057/58 दादर एक्सप्रेस रद्द रही।12058 जन शताब्दी एक्सप्रेस 1:41 घंटे, 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस 9:00 घंटे, 12925 पश्चिम एक्सप्रेस 1:47 घंटे, 14508 बठिंडा एक्सप्रेस 2:36 घंटे, 12460 नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 1:23 घंटे, 22430 पठानकोट एक्सप्रेस 1:25 घंटे, 12311 नेताजी एक्सप्रेस 12:41 घंटे 04406 कुरुक्षेत्र-हजरत निजामुद्दीन मेमू 1:24 घंटे तो 04178 कुरुक्षेत्र-दिल्ली मेमू 1:17 घंटे तक की देरी से चल रही है। जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि आगामी 1, 2 व 5 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। इसके अलावा उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना बन रही है।

Fog and pollution

सुबह छाया रहा घना कोहरा; इन दिनों में बारिश की संभावना
Jhajjar weather

हरियाणा मैं लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। 2 दिन से फिर से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से सम्पूर्ण इलाके पर सघन बादलवाही देखने को मिली है। मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि 1 फरवरी से छिटपुट बारिश होने की उम्मीद है। झज्जर में ठंड से दो दिन की राहत के बाद सोमवार को फिर से कोहरे और ठंड ने लोगों को परेशान किया। कोहरे के कारण दृश्यता 15 से 20 मीटर तक ही रही।

Read also: Laptop में बार-बार बंद हो रहे है एप्लीकेशन? 1 कमांड से ऐसे करें Fix

सोमवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। जिले में बार-बार मौसम में जबरदस्त बदलाव और तापमान परिवर्तन देखने को मिल रहा है। मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि पिछले 35 दिनों से सम्पूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ हाड़ कंपा देने वाली ठंड अपने प्रचण्ड तेवर दिखा रही है। पिछले 2 महीने से कमजोर मौसम प्रणाली की वजह से बारिश नदारद रही, जिसकी वजह से सूखी ठंड ने तीखे दिखाए है। 2 दिन से फिर से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से सम्पूर्ण इलाके पर सघन बादलवाही देखने को मिली है। 3 दिनों में लगातार मौसम में बदलाव कभी प्रचण्ड ठंड, कभी प्रचण्ड धूप और आज फिर से घने बादल देखने को मिल रहे है। आने वाले दिनों में एक फरवरी से छिटपुट बारिश होने की उम्मीद है।

Jhajjar weather

उत्तर भारत में घना कोहरा; 3 फरवरी से इन इलाकों में बारिश के आसार
Fog and cold wave

भारतीय मौसम विभाग ने मुताबिक, रविवार को पंजाब से लेकर बिहार और हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, ओडिशा, उत्तरी मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर के असम, नगालैंड और मणिपुर मैं घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में बर्फीली ठंड भी महसूस की गई। 2 दिन धूप के बाद फिर कोहरा छाने से उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में बर्फीली ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। रविवार को हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा छाया रहा। खराब मौसम और घने कोहरे के चलते ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा और उड़ानों में भी देरी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अभी कम से कम 2-3 दिन घना कोहरा और भीषण ठंड की स्थिति बनी रहेगी।

Read also: लाला लाजपत राय जी ने शिक्षा को सर्वाधिक महत्व दिया – हरजोत सिंह बैंस

3 फरवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में अलग-अलग जगहों पर वर्षा की भी संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को पंजाब से लेकर बिहार और हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, ओडिशा, उत्तरी मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर के असम, नगालैंड और मणिपुर में घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में बर्फीली ठंड भी महसूस की गई। शुक्रवार और शनिवार को धूप खिलने से कड़ाके की ठंड से राहत की उम्मीद बंधी थी, लेकिन अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। उत्तर भारत में 6-9 डिग्री सेल्सियस के बीच न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया जो सामान्य से 3-6 डिग्री सेल्सियस तक कम रहा। चंडीगढ़ में सुबह न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा। रोहतांग में हिमपात 31 को यलो अलर्ट हिमाचल में रोहतांग दर्रे समेत ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। शिमला समेत कई क्षेत्रों में बादल छाए रहे। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। 30 जनवरी से 3 फरवरी तक मैदानों में बारिश और मध्य एवं उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी का पूर्वानुमान है। पूर्वानुमान को देखते हुए प्रदेश में लंबे समय से चल रहा सूखा टूटने के आसार बन गए हैं। किसान-बागवान लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे है। सूखे के चलते प्रदेश में 30 फीसदी तक फसल बरबाद हो गई है। लाहौल में माइनस तापमान के चलते नदी-नालों में पानी जम रहा है।

Fog and cold wave

पंजाब में ठंड का प्रकोप रहेगा जारी; आज मौसम विभाग का रेड अलर्ट जारी
Punjab weather forecast update

पंजाब में अभी लोगों को भीषण ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है। आने वाले 4 दिन कोल्ड डे और शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को रेड, शनिवार को ऑरेज और रविवार व सोमवार को यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के कई स्थानों पर घना कोहरा छाने का भी अनुमान है। पंजाब में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है और गुरुवार को 3.4 डिग्री के तापमान के साथ नवांशहर सबसे ठंडा रहा।

Read also: जुड़वां बहनों ने साथ में जीता स्वर्ण…

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए भी रेड अलर्ट जारी कर दिया है। शनिवार के लिए ऑरेंज और रविवार व सोमवार के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत पंजाब में कई जगहों पर बेहद घना कोहरा पड़ेगा। इसके साथ कोल्ड डे रहेगा और शीतलहर भी चलेंगी। गुरुवार को पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। एसबीएस नगर के अलावा अमृतसर का पारा 5.5 डिग्री, लुधियाना का भी 5.5 डिग्री, पटियाला का 5.0 डिग्री, पठानकोट का 6.0, बठिंडा का 5.0 डिग्री, फरीदकोट का 5.0, गुरदासपुर का 4.0 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के अधिकतम तापमान में 3.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य से 4.7 डिग्री नीचे बना हुआ है। अमृतसर का पारा 10.2 डिग्री, लुधियाना का 15.2, पटियाला का 15.2 डिग्री, फरीदकोट का 13.5, गुरदासपुर का 8.4, एसबीएस का 13.3 डिग्री दर्ज किया गया।

Punjab weather forecast update

Sonipat: कोहरा बना मुसीबत; कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित
Fog becomes big problem

सोनीपत में ठंड के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। रिकॉर्ड न्यूनतम तापमान के साथ ही कोहरा मुसीबत बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी राहत के आसार कम नजर आ रहे है। न्यूनतम तापमान सर्द सीजन के अब तक के सबसे नीचले स्तर पर पहुंच गया है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे जनजीवन ठिठुर गया है। रिकॉर्ड न्यूनतम तापमान के साथ ही कोहरा मुसीबत बना हुआ है।

Read also: समुद्र से आई मौत, साथ ले गई 14 लोग; 2 बच्चे Avlanche से जानिए कैसे बचे?

मंगलवार से छठी से 12वीं कक्षा तक स्कूल खुल गए है। सुबह कोहरे व कड़ाके की ठंड के बीच विद्यार्थी कांपते हुए स्कूल पहुंचे। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते दिखाई दिए। सोमवार देर रात से ही कोहरा का असर गहराने लगा था। देर रात करीब एक बजे दृश्यता सिमटकर 10 मीटर से भी कम रह गई थी। शीतलहर चलने से सुबह कोहरे का असर कम हो गया था। दृश्यता भी बढ़कर 50 मीटर से बढ़ गई थी। सुबह के समय कोहरा बूंदों के रूप में बरसता रहा। समय के साथ दृश्यता बढ़ने से हाईवे पर रेंगकर चल रहे वाहन चालकों को राहत मिली है। दोपहर तक धूप नहीं निकलने से लोग ठंड से कांपते रहे। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हवा का दबाव कम होने से कोहरे का असर गहराया है, जिससे अभी राहत के आसार कम नजर आ रहे है। जिले में कोहरे का असर गहराया हुआ है। धूप नहीं निकलने से तापमान में भी गिरावट आई है। मंगलवार का दिन सर्द सीजन का अब तक सबसे ठंडा दिन रहा। धूप नहीं निकलने से लोग ठंड से कांपते रहे।

Fog becomes big problem

शीतलहर और कोहरे की चपेट में आया उत्तर भारत, दिल्ली में 3.3 डिग्री रहा तापमान
Weather update

उत्तर भारत में सर्दी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है दिन भर दिन ठंड बढ़ती चली जा रही है। दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में पहाड़ों वाली ठंड पड़ रही है। इस सर्दी से बचने के लिए लोग घरों में दुबके हुए है, या फिर अलाव के सामने बैठे हुए है। आईएमडी ने शीतलहर और कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को इस सर्दी की सबसे ठंड वाली सुबह रही है। दिल्ली के सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री और लोधी रोड में 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। उत्तर भारत में फिलहाल भीषण सर्दी से राहत मिलने वाली नहीं है। भारतीय मौसम विज्ञान ने अगले 3 दिनों तक सर्दी और कोहरे का यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Read also: फ्लॉप होकर भी Hit हुए रोहित शर्मा, धोनी का रिकॉर्ड भी तोड़ा

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यों में घने कोहरे की मोटी-मोटी परतें बिछी हुई है। इसकी वजह से सड़कों पर गाड़ियों के साथ-साथ हवाई उड़ानों और ट्रेनों की रफ्तार कम हो गई है। न्यूनतम पारा में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। घने कोहरे ने देश के उत्तरी हिस्सों को पूरी तरह से कवर कर रखा है। साथ ही यूपी, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, असम, सिक्किम में भी यही स्थिति है। पहाड़ी इलाकों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में रविवार को न्यूनतम पारा 3 से 7 डिग्री सेल्सियस था। दिल्ली में 3.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था तो वहीं पंजाब के नवांशहर में पारा जीरो डिग्री सेल्सियस रहा। घने कोहरे की वजह से सोमवार को दिल्ली आने वाली 18 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही है।

Weather update