Encounter - Punjab News Times

लुधियाना में CIA-1 टीम पर गोलीबारी:मुठभेड़ में नशा तस्कर का भाई और पुलिस कर्मी घायल
लुधियाना में धांदरा रोड महमूदपुरा आज सुबह CIA-1 की टीम पर नशा तस्करों ने हमला कर दिया। क्रास फायरिंग में एक पुलिस कर्मचारी और एक नशा तस्कर का भाई घायल हुआ है। घायल पुलिस कर्मी का नाम संदीप है। संदीप के सिर पर कोई तीखा हथियार मारा गया है। उसके सिर पर हेड इंजरी है। वहीं घायल नशा तस्कर के भाई नाम रोहित हीरा है। फिलहाल पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच की जा रही है। कुछ अज्ञात लोगों पर भी पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

CIA-1 की टीम मनीष नामक शख्स को किसी नशा तस्करी की बरामदगी मामले में पकड़ने गई थी। जैसे ही पुलिस कर्मियों ने उसके घर को घेरा तो परिवार ने दरवाजा नहीं खोला।

पुलिस कर्मी पड़ोसियों के घर से छलांग लगाकर नशा तस्कर के घर में दाखिल हुए। नशा तस्कर के परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमले की सूचना मिलते ही मौके पर CIA-1 के इंचार्ज राजेश भी पहुंचे।

पुलिस बल की मदद से घायल नशा तस्कर के भाई और घायल पुलिस कर्मी को सिविल अस्पताल लाया गया] लेकिन डाक्टरों ने उन्हें प्राइवेट अस्पताल ले जाने की सलाह दी। फिलहाल पुलिस कर्मी संदीप डीएमसी अस्पताल में दाखिल है। रोहित को दीप अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। रोहित के भाई मनीष पर पहले भी नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं।

जानकारी देते हुए रोहित हीरा की पत्नी सुखप्रीत ने कहा कि सुबह करीब 8.30 बजे सिविल वर्दी पुलिस कर्मचारी उनके घर के बाहर आए। उन्होंने दरवाजा खटखटाया। उसकी सास को लगा शायद कोई चोर उनके घर आ गए है। पुलिस कर्मियों ने उन्हें कहा कि वह मनीष को गिरफ्तार करने आए है।

उन लोगों के वर्दी नहीं थी पहनी थी, जिस कारण उन्हें पता नहीं चला कि क्या वह असल में पुलिस कर्मी है या नहीं। परिवार ने जब दरवाजा नहीं खोला तो कुछ पुलिस कर्मी पड़ोसियों की दीवार फांद कर उनके घर में दाखिल हो गए। पुलिस कर्मचारियों ने उसकी सास को धक्का मार कर जबरस्ती दरवाजा खोल दिया।

रोहित की पत्नी ने कहा कि पुलिस कर्मचारियों के साथ उसके परिवार की हाथापाई हुई। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने दो गोलियां चलाई जो उसके पति रोहित के लगी। एक गोली आर-पार हुई है। पुलिस ने फिलहाल सास को भी पकड़ लिया है। परिवार के मोबाइल भी पुलिस के पास है।

रोहित की पत्नी सुखप्रीत ने कहा कि उसका पति रोहित दवाई कंपनी में काम करता है। उसे नहीं पता कि देवर मनीष को किस केस में पुलिस कर्मी पकड़ने आए थे। मनीष को जब पुलिस कर्मियों ने जब डंडे से पीटा तो उसका पति हरीश छुड़वाने गया। इस आपा-धापी में रोहित की जांघ पर दो गोलियां लगी। एक गोली आर-पार हुई है।

JCP जसकिरनजीत सिंह तेजा ने कहा है कि हमलावरों से अवैध हथियार भी मिला है। तीन लोगों को पकड़ा है। करीब 13 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है। पता चला है कि हरियाणा पुलिस भी कई बार इन बदमाशों के घर रेड कर चुकी है। पुलिस पार्टी को सूचना थी कि कुछ लोग अवैध हथियार लेकर इक्ट्ठे हुए है। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी। आरोपियों पास से 32 बोर की पिस्तौल भी बरामद की गई है। मौके पर पुलिस कर्मचारियों ने अपना बचाव करने के लिए फायर किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।