Mohammed Shami - Punjab News Times

बॉलिंग के बाद बैटिंग में शमी ने दिखाया कमाल, खेली 32 रनों की विस्फोटक पारी, आखिरी ओवर में किया चमत्कार
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी फॉर्म में हैं. वे बॉलिंग में कई बार कमाल दिखा चुके हैं. शमी ने अब बैटिंग में भी दम दिखाया है. शमी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 के पहले प्री क्वार्टर फाइनल में विस्फोटक बैटिंग की. उन्होंने बंगाल के लिए नाबाद 32 रन बनाए. इस दौरान छक्के और चौके भी लगाए. शमी की पारी के दम पर बंगाल ने चंडीगढ़ को जीत के लिए 160 रनों का लक्ष्य दिया.

बंगाल की टीम टॉस हारकर पहले बैटिंग करने मैदान पर उतरी. उसने चंडीगढ़ के खिलाफ पहले प्री क्वार्टर फाइनल में 20 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 159 रन बनाए. इस दौरान ओपनर करण लाल ने 33 रन बनाए. करण ने 1 चौका और 2 छक्के लगाए. ऋतिक चटर्जी ने 12 गेंदों में 28 रन बनाए. उन्होंने 3 छक्के और 2 चौके लगाए. प्रदीप्ता प्रामाणिक ने 30 रनों की पारी खेली.

शमी बंगाल के लिए नंबर 10 पर बैटिंग करने आए. इस दौरान उन्होंने गेंदबाजों की खूब धुलाई की. शमी ने 17 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 32 रन बनाए. शमी की इस पारी में 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. उन्होंने आखिरी ओवर में 18 रन बनाए. शमी ने संदीप शर्मा के ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का जड़ा. इसके बाद चौथी गेंद पर दो रन लिए. वहीं पांचवीं गेंद पर फिर छक्का जड़ दिया. शमी ने आखिरी गेंद पर चौका लगाया. इस तरह बंगाल के लिए आखिरी ओवर में 18 रन बनाए.

बंगाल ने प्री क्वार्टर फाइनल से पहले लगातार तीन मैच जीते थे. उसने राजस्थान को 7 विकेट से हराया था. वहीं बिहार को 9 विकेट से मात दी थी. जबकि मेघालय को 6 विकेट से हराया था.

पर्थ में जब मोहम्मद शमी ने कंगारूओं की तोड़ी थी कमर, डाला अपने करियर का बेस्ट स्पेल
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. इस सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर है. भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पूरी तरह फिट हो गए हैं. रणजी ट्रॉफी में मोहम्मद शमी मध्य प्रदेश के खिलाफ वापसी कर रहे हैं. ऐसा माना जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मोहम्मद शमी खेल सकते हैं. हालांकि, इतना तय है कि वह पर्थ टेस्ट में नहीं खेलेंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं पर्थ के मैदान पर तकरीबन 6 साल पहले मोहम्मद शमी ने कहर बरपा दिया था. उस टेस्ट में मोहम्मद शमी ने अपने करियर की सबसे बेहतरीन गेंदबाजी का नजारा पेश किया था.

भारतीय टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2018-19 के लिए ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थी. इस टेस्ट का दूसरा मुकाबला पर्थ में खेला गया. पर्थ टेस्ट में मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूट पड़े. उन्होंने 56 रन देकर ऑस्ट्रेलिया के 6 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के पास मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी का कोई जवाब नहीं था. मोहम्मद शमी के सामने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज बेबस और लाचर नजर आए. यह टेस्ट मैचों में मोहम्मद शमी का बेस्ट बॉलिंग फिगर है. उस वक्त तक ऑस्ट्रेलिया में किसी भारतीय गेंदबाज का चौथा सबसे बेस्ट बॉलिंग फिगर था.

उस टेस्ट में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था. ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में मोहम्मद शमी ने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली थी. इसके बाद मोहम्मद शमी ने दूसरी पारी में शानदार वापसी की. भारतीय तेज गेंदबाज ने अपनी स्पीड और बाउंस से ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों की खूब खबर ली. मोहम्मद शमी ने दूसरी पारी में ऑरोन फिंच और टिम पेन को लगातार गेंदों पर आउट किया. ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 243 रनों पर सिमट गई थी. भारत के सामने 287 रनों का लक्ष्य था, लेकिन विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया 146 रनों से हार गई. हालांकि, भारत ने सीरीज 2-1 से अपने नाम किया था.

कपिल देव, जहीर खान जसप्रीत बुमराह को नहीं बल्कि इन दो खिलाड़ियों को अपना पसंदीदा गेंदबाज मानते हैं मोहम्मद शमी
रत के लिए कपिल देव, जहीर खान और जसप्रीत बुमराह ने कमाल का प्रदर्शन किया है। इन तीनों खिलाड़ियों का शुमार भारत के महान गेंदबाजो के तौर पर किया जाता है। जसप्रीत ने हाल ही में टी-20 विश्व कप 2024 में शानदार प्रदर्शन किया और भारत की जीत में अहम योगदान निभाया था। लेकिन जब भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी से अपने पसंदीदा गेंदबाज के बारे में पूछा गया तब उन्होंने कपिल देव, जहीर खान और जसप्रीत बुमराह के अलावा किसी और दो खिलाड़ी का नाम ले लिया। खास बात ये है कि उन्होंने अपनी लिस्ट में भारतीय गेंदबाज को नहीं बल्कि विदेशी गेंदबाज को चुना है।

शमी ने भारत के लिए आखिरी मैच विश्व कप 2023 में खेला था. इसके बाद वो लगातार टीम इंडिया से दूर हैं। हालांकि शमी इन दिनों अपने बयानों को लेकर खूब चर्चा में हैं, स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए शमी ने अपने 2 पसंदीदा खिलाड़ी के नाम लिए। उन्होंने कहा “ ऐसे बहुत से खिलाड़ी हैं लेकिन अगर आप नाम पूछ रहे हैं तो, मुझे वकार युनिस और डेल स्टेन काफी ज्यादा पसंद हैं”।

शमी ने इंजरी के बाद भी भारत के लिए विश्व कप 2023 में शानदार प्रदर्शन किया. हालांकि रोहित शर्मा ने उन्हें शुरुआती मैच में मौका नहीं दिया. लेकिन हार्दिक पंड्या के चोटिल होने के बाद शमी को अंतिम 11 में मौका मिला. इस दौरान उन्होंने अपनी गेंदबाज़ी का हुनर पूरी दुनिया के सामने दिखा दिया. शमी सबसे कम मैच खेलकर टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बने. उन्होंने 7 मैच में 5.26 की शानदार इकोनॉमी के साथ 24 विकेट झटके थे. इसके बाद शमी अपनी सर्जरी कराने के लिए इंग्लैंड गए थे, जिसके बाद से वे लगातार एनसीए में रिहैब कर रहे हैं. उम्मीद है कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में वापसी करेंगे.