AAP Delhi - Punjab News Times

दिल्ली की 7वीं विधानसभा भंग, आतिशी ने दिया इस्तीफा
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव का रिजल्ट कल यानी शनिवार, 8 फरवरी को घोषित कर दिया गया। 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की वापसी हुई है और पार्टी ने 70 में से 48 सीटें हासिल कर बड़ी जीत दर्ज की है। सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। आप की हार के बाद मुख्यमंत्री आतिशी ने आज सुबह 11 बजे अपना इस्तीफा दिल्ली के राज्यपाल को सौंप दिया है। आम आदमी पार्टी के सभी दिग्गज नेता चुनाव हार गए हैं और आतिशी ने कालकाजी सीट से जीत दर्ज की है। दिल्ली की सीएम आतिशी अपने आवास से निकलीं और फिर राजनिवास जाकर उन्होंने अपना इस्तीफा एलजी को सौंप दिया।

दिल्ली विधान सभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद,  बीजेपी का आलाकमान मुख्यमंत्री के चेहरे पर विचार कर रहा है। इसके लिए जल्द ही विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा। लेकिन जो नाम सीएम पद के लिए रेस में आगे चल रहे हैं उनमें पहला नाम प्रवेश वर्मा का है, क्योंकि उन्होंने ही नई दिल्ली की सीट से अरविंद केजरीवाल को हराया है। लेकिन अगर बीजेपी किसी सिख चेहरे को प्रोमोट करती है तो मनजिंदर सिंह सिरसा का नाम सामने आ रहा है। वहीं वीरेन्द्र सचदेवा का नाम भी मुख्यमंत्री के रेस में है।

Read Also : पंजाब सरकार ने सभी जिलों में ओल्ड ऐज होम के लिए 4.21 करोड़ किए जारी

पूर्वांचल को साधने के लिए भाजपा नेता कपिल मिश्रा को दिल्ली की नई कैबिनेट में मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं, एक महिला भी दिल्ली सरकार में मंत्री बनेंगी तो ऐसे में रेखा गुप्ता के नाम पर विचार किया जा रहा है। सीएम और मंत्रियों के नाम तय करने के लिए आज भी बैठकों का दौर जारी रहेगा। जनकपुरी से विधायक और भाजपा के पदाधिकारी आशीष सूद का नाम भी मंत्री पद के लिए लिया जा रहा है।

दिल्ली के लिए केजरीवाल ने दीं 15 चुनावी गारंटियां , 2020 में किए वादे सरकार बनने पर पूरे करेंगे
आम आदमी पार्टी (AAP) ने सोमवार को दिल्ली के लिए पार्टी की 15 गारंटियों का ऐलान किया। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 2020 में किए यमुना की सफाई, यूरोप की तरह दिल्ली सड़कें और पानी की सप्लाई का वादा पूरा नहीं कर पाने पर माफी भी मांगी।

केजरीवाल ने कहा, 'आज कबूल कर रहा हूं कि पिछले 5 साल में ये वादे पूरे नहीं कर पाए। ढाई साल कोरोना चला, इसके बाद उन्होंने (केंद्र सरकार) जेल-जेल का खेल खेला। मेरी सारी टीम बिखर गई। लेकिन अब हम सारे जेल से बाहर आ गए हैं। मेरा सपना है कि दिल्ली में तीनों काम हों। अगले 5 साल में ये काम हम पूरे करेंगे। हमारे पास फंड भी है और इसके लिए प्लान भी है।'

दिल्ली में 24 घंटे मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी, मुफ्त शिक्षा, बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा, महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा, अस्पतालों-मोहल्ला क्लिनिक में मुफ्त इलाज जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं-प्रवक्ताओं ने भाषणों में साफ कर दिया है कि उनकी सरकार बनी तो दिल्ली में मुफ्त योजनाएं बंद होंगी।

केजरीवाल ने कहा- अगर कमल का बटन दबा दिया तो 25 हजार रुपए हर महीने अतिरिक्त खर्च होगा। इतनी बचत हमारी सरकार की वजह से हो रही है। मैं नहीं समझता कि गरीब आदमी 25 हजार रुपए बोझ उठाने में सक्षम है। कई लोगों को दिल्ली छोड़कर जाना पड़ेगा। वोटिंग में कमल का बटन दबाया तो चारों तरफ कीचड़ ही कीचड़ हो जाएगा।

दिल्ली में यमुना नदी की गंदगी बड़ा चुनावी मुद्दा है। अरविंद केजरीवाल ने 2020 के चुनाव में नदी को साफ करने का वादा किया था। लेकिन 5 साल बीतने के बाद भी यमुना साफ नहीं हो सकी। हर साल छठ त्योहार के दौरान यमुना की सफेद झाग पर जमकर सियासत होती है।

25 जनवरी को भाजपा नेता प्रवेश वर्मी ने अरविंद केजरीवाल का कटआउट यमुना में डुबोया था। केजरीवाल के कटआउट पर लिखा था- मैं फेल हो गया, मुझे माफ करना। कटआउट में केजरीवाल कान पकड़े हुए थे। बीजेपी सहित दूसरी पार्टियां लगातार इन मुद्दों पर AAP को घेरती आई हैं।

Read Also : कीरतपुर साहिब-मैहतपुर हाईवे होगा फोर लेन , 3 कंपनियां करेंगी निर्माण

14 जनवरी को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को राजधानी का दौरा करते हुए एक वीडियो शेयर किया था। उन्होंने गंदगी दिखाते हुए केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा था कि ये है केजरीवाल जी की चमकती दिल्ली, पेरिस वाली दिल्ली।

दिल्ली में गरजे हरियाणा सीएम नायब सैनी , शालीमार बाग में BJP प्रत्याशी के समर्थन में सभा
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार शाम को दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से भाजपा प्रत्याशी रेखा गुप्ता के समर्थन में एक जनसभा की। इसमें उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया।

सैनी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान केजरीवाल ने दिल्ली की सभी सात सीटों पर जीत का दावा किया था, लेकिन जनता ने उन्हें जीरो दिया। अब विधानसभा चुनाव में भी जनता उन्हें खारिज कर देगी। 8 फरवरी को जब दिल्ली विधानसभा के चुनाव नतीजे आएंगे, तो फिर से केजरीवाल के हाथ खाली रहेंगे।शालीमार बाग में हुई इस सभा में सैनी के साथ दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट से पार्टी सांसद परवीन खंडेलवाल भी मौजूद थे।

केजरीवाल पर व्यंग्य करते हुए उन्होंने कहा कि यह पहला मुख्यमंत्री है, जो अपनी पूरी कैबिनेट के साथ तिहाड़ जेल पहुंचा। इस 'कारनामे' के लिए इन्हें अवार्ड मिलना चाहिए। सैनी ने AAP के चुनाव चिन्ह झाड़ू पर कटाक्ष करते हुए कहा कि झाड़ू से सबकुछ साफ होता है, लेकिन जब इसे ऊपर कर लें, तो क्या होता है? पीएम नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए सैनी ने कहा कि आज पूरी दुनिया में नरेंद्र मोदी का रुतबा है। विश्व के सबसे ताकतवर देश का राष्ट्रपति भी अपनी पत्नी के साथ उन्हें एयरपोर्ट पर रिसीव करता है।

सैनी ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने दिल्ली वासियों को सिर्फ बड़े सपने दिखाए। उन्होंने यमुना की सफाई, नालों का सुधार, और खंभों पर लटकती तारों को हटाने जैसे वादे किए, लेकिन एक भी पूरा नहीं किया। 10 साल पहले बच्चों की कसम खाकर कांग्रेस से गठजोड़ न करने की बात कही थी, लेकिन आज खुद अपने वादों के खिलाफ खड़े हैं।

सैनी ने केजरीवाल को 'शार्प झूठा' बताते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली को पेरिस बनाने का सपना दिखाया। जनता के लिए स्वच्छ पानी नहीं, लेकिन अपनी कोठी पर एसटीपी लगा दिया। यह नेता सिर्फ वोट लेने के लिए झूठ बोलता है। अब दिल्ली की जनता 5 फरवरी को मतदान के दिन अपने फैसले का इंतजार कर रही है। मुख्यमंत्री सैनी का दावा है कि इस बार दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी और AAP को फिर से करारी शिकस्त मिलेगी।

पंजाबियों को लेकर भाजपा का विवादित बयान ! केजरीवाल बोले- यह पंजाबियों का अपमान
नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे प्रवेश वर्मा ने कहा कि हजारों की संख्या में दिल्ली में पंजाब के नंबर की गाड़ियां घूम रही हैं। यहां 26 जनवरी मनाने की तैयारी चल रही है। यहां ऐसा कौन-सा काम हो रहा है, जिससे हमारी सुरक्षा व्यवस्था को खतरा हो सकता है।

अरविंद केजरीवाल ने इसे पंजाबियों का अपमान बताया। उन्होंने बुधवार सुबह X पर लिखा- दिल्ली को पंजाबियों ने सवारा है। पंजाबियों को देश के लिए खतरा बोलकर भाजपा ने दिल्ली में रहने वाले लाखों पंजाबियों को अपमानित किया है। बीजेपी को पंजाबियों से माफ़ी मांगनी चाहिए।

दिल्ली में लाखों पंजाबी रहते हैं जिनके पूर्वजों ने देश के लिए क़ुर्बानियां दी हैं। दिल्ली में लाखों पंजाबी रेफ्यूजी भी रहते हैं जो बंटवारे के मुश्किल दौर में सबकुछ छोड़कर दिल्ली आ कर बसे थे। भाजपा के नेता आज जो कह रहे हैं, इससे वो उनकी शहादत और कु्र्बानी का अपमान कर रहे हैं।

दिल्ली में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।

दिल्ली की CM आतिशी ने कहा, 'विधानसभा क्षेत्र के हर इलाकों में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और रमेश बिधूड़ी के भतीजे होने का दावा करने वाले लोग AAP कार्यकर्ताओं को डरा रहे हैं। रमेश बिधूड़ी ने AAP कार्यकर्ता दीपा को फोन करके उन्हें भाजपा में वापस आने को कहा।

जब उन्होंने कहा कि वह अब AAP में हैं और आतिशी के साथ हैं, तो बिधूड़ी ने कहा कि यह आतंकवादियों की पार्टी है और 8 फरवरी के बाद आतिशी जेल जाएगी। भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी, उनके कार्यकर्ता और भतीजे आज चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, वे पूरे इलाके में सिर्फ गुंडागर्दी फैला रहे हैं। हम चुनाव आयोग से शिकायत करने जा रहे हैं कि रमेश बिधूड़ी, उनके कार्यकर्ताओं और भतीजों पर एफआईआर दर्ज की जाए।

भाजपा और कांग्रेस के बीच जुगलबंदी- मैं राहुल गांधी पर बोलता हूं, तो भाजपा उसका जवाब देती है - केजरीवाल
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को आरोप लगाया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस की जुगलबंदी उजागर होगी। उन्होंने कहा- मैं जब राहुल गांधी के बारे में बोलता हूं तो उसका जवाब भाजपा की ओर से आता है। दोनों के बीच साझेदारी चल रही है।

दरअसल, राहुल गांधी ने सोमवार को दिल्ली के सीलमपुर में कहा, 'अरविंद केजरीवाल कहते थे कि वह दिल्ली को साफ करेंगे, भ्रष्टाचार खत्म करेंगे और राष्ट्रीय राजधानी को पेरिस बना देंगे। क्या हुआ? क्या उन्होंने भ्रष्टाचार खत्म किया? दिल्ली में प्रदूषण, भ्रष्टाचार और महंगाई बढ़ रही है।'

केजरीवाल ने X पर जवाब दिया- राहुल गांधी जी दिल्ली आए। उन्होंने मुझे बहुत गालियां दीं, पर मैं उनके बयानों पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। उनकी लड़ाई कांग्रेस बचाने की है, मेरी लड़ाई देश बचाने की है।

केजरीवाल का जवाब देते हुए भाजपा IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने X पर लिखा- ‘देश की चिंता बाद में करो, पहले नई दिल्ली सीट बचाओ।’ केजरीवाल विधानसभा में नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। यहां भाजपा से प्रवेश वर्मा और कांग्रेस से संदीप दीक्षित मैदान में हैं। दोनों पूर्व CM के बेटे हैं।

इस पर पलटवार करते हुए केजरीवाल ने कहा, 'बहुत बढ़िया। मैंने राहुल गांधी के बारे में एक लाइन लिखी और भाजपा की तरफ से जवाब आया। देखिए, भाजपा कितनी परेशान है। यह दिल्ली चुनाव शायद कांग्रेस और भाजपा के बीच वर्षों पुरानी साझेदारी को उजागर कर देगा।'

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा- केजरीवाल को पता ही नहीं देश बचाना क्या होता है। शराब घोटाला देश बचाना था। अय्याशी के महल में रहना देश बचाना था। हर पार्टी के साथ मिलकर कांग्रेस को हर जगह हराना क्या देश बचाने का काम था। केजरीवाल का एक काम नहीं है जो इसने अपने स्वार्थ के अलावा किया हो। इन्होंने कांग्रेस के समय के काम को अपना बता दिया।

दीक्षित ने कहा- केजरीवाल पर जो सवाल उठ रहे हैं इन्हें हिम्मत नहीं है कि वे इसका जवाब दें। इतने दिनों से वो कोशिश कर रहा था कि कुछ लोग जो इसके साथ में INDIA गठबंधन में उनको एकजुट करके कांग्रेस के खिलाफ कर दे। जिस दिन वह चुनाव हारेगा उस दिन वह जेल चला जाएगा। ये जो माहौल बना रहे थे कि केजरीवाल किसके साथ है किसके साथ नहीं है उसे राहुल ने स्पष्ट कर दिया।

अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ भाजपा से प्रवेश वर्मा और कांग्रेस से संदीप दीक्षित मैदान में हैं। प्रवेश वर्मा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत साहिग सिंह वर्मा के बेटे हैं। वहीं संदीप दीक्षित दिल्ली में 10 साल CM रहीं शीला दीक्षित के बेटे हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव- सिंगल फेज में 5 फरवरी को वोटिंग:नतीजे 8 फरवरी को
दिल्ली में विधानसभा चुनाव सिंगल फेज में 5 फरवरी को होगा। रिजल्ट 8 फरवरी को आएगा। यह जानकारी चुनाव आयोग ने मंगलवार को दी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि देश की राजधानी में डेढ करोड़ वोटरों के लिए 33 हजार बूथ बनाए गए हैं। 83.49 लाख पुरुष, 79 लाख महिला वोटर्स हैं। 2.08 लाख नए वोटर्स है। 830 वोटर 100 साल की उम्र से ज्यादा हैं।

इससे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ने चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोपों पर 30 मिनट तक फैक्ट्स के साथ सफाई दी। उन्होंने कहा कि चुनाव में वोटर्स बढ़ाने, खास वर्ग को टारगेट करने के आरोप गलत हैं। चुनावी प्रक्रिया को खत्म करने में वक्त लगता है। यह सब एक तय प्रोटोकॉल के तहत होता है। इस पर राजीव कुमार ने 3 शायरी भी सुनाईं।
दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है। इसके अलावा मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार 18 फरवरी को रिटायर हो रहे हैं। इसके चलते 18 फरवरी से पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी कराए जाने की संभावना है।

2020 के विधानसभा चुनावों की घोषणा 6 जनवरी को हुई थी। विधानसभा की सभी 70 सीटों पर 8 फरवरी 2020 को सिंगल फेज में वोटिंग हुई थी और 11 फरवरी को नतीजे घोषित हुए थे।

2020 में आम आदमी पार्टी (AAP) को 53.57% वोट के साथ 62 सीटें मिली थीं, जबकि भाजपा को 8 सीटों सहित कुल 38.51% वोट मिले थे।

वहीं, कांग्रेस को 4.26% वोट मिले थे, लेकिन पार्टी अपना खाता खोलने में भी नाकाम रही थी। 2015 के चुनाव में भी कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी।

राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में 33 हजार 330 पोलिंग स्टेशन हैं। राजधानी में बूथ सुंदर बनाने की कोशिश करेंगे। आपका अनुभव सुखद रहे, इसका प्रयास करेंगे। सक्षम ऐप में दिव्यांग वोटर्स हर चीज चेक कर सकते हैं, सुविधाएं जान सकते हैं।
85 साल की उम्र के ज्यादा के वोटर्स के लिए घर से वोट करने के लिए फॉर्म 12 डी सर्कुलेट होंगे। वोटर हेल्पलाइन से अपना नाम ऑनलाइन चेक कर लें। पोलिंग स्टेशन देंखें। बीएलओ का नंबर है। उससे बात करें। कोई गड़बड़ दिखाई दे तो रजिस्टर करें सी-विजिल पर, हमें बताएं। हम तुरंत रेस्पॉन्ड करेंगे।
100 मिनट के भीतर यह सब हम करेंगे। क्रिमिनल बैकग्राउंड वालों की डिटेल्स रहेगी। आप यह भी देखें। सुविधा पोर्टस कैंडिडेट्स के लिए , आप सारी सुविधाएं ऑनलाइन मांगे। कैंपेनिंग में ध्यान लगाएं, ऑफिस की दौड़भाग ना करें। पहले अप्लाई करें और पहले सुविधा पाएं।

दिल्ली में अगले हफ्ते होगा विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति जोरों पर है. सूत्रों के मुताबिक 7 या 8 जनवरी को केंद्रीय चुनाव आयोग दिल्ली चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है. बताया जा रहा है कि फरवरी के दूसरे हफ्ते में दिल्ली में चुनाव होगा और 15 फरवरी के बाद नतीजे आएंगे.

सूत्रों के मुताबिक 11 से लेकर 13 फरवरी के बीच दिल्ली में एक चरण में ही मतदान समाप्त हो जाएगा. मतों की गणना 15 या 16 फरवरी को हो सकती है. यानी एक तरह से दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग की तैयारी लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. दिल्ली में 6 जनवरी तक केंद्रीय चुनाव आयोग नई वोटर लिस्ट भी जारी कर देगा. यानी इस लिहाज से दिल्ली में फरवरी के तीसरे हफ्ते तक नई सरकार के गठन को लेकर तस्वीर साफ हो सकती है.

दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के उद्देश्य से आम आदमी पार्टी, बीजेपी, कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है. वहीं सभी पार्टियां जनता से अलग-अलग वादे भी करने लगे हैं.

चुनाव से पहले CM आतिशी ने कांग्रेस पर बोला सियासी हमला, लगाया फंडिग का आरोप
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी पर आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों में एएपी की संभावनाओं को नुकसान पहुंचाने के लिए बीजेपी के साथ ‘सांठगांठ’ करने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा, “ये स्पष्ट है कि संदीप दीक्षित और फरहाद सूरी जैसे कांग्रेस उम्मीदवारों को बीजेपी से समर्थन मिल रहा है।”

उन्होंने कहा, “एएपी को हराने और बीजेपी को जीताने के लिए कांग्रेस ने सांठगांठ की है। अगर ऐसा नहीं है तो कांग्रेस 24 घंटे में अजय माकन के खिलाफ कार्रवाई करे, यूथ कांग्रेस के खिलाफ कार्रवाई करे, जिन्होंने मेरे और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर कराई है।”दिल्ली विधानसभा चुनाव फरवरी में होने हैं।

आतिशी, मुख्यमंत्री, दिल्ली- हमें आधिकारिक सूत्रों से पता चला है कि कांग्रेस के जो प्रत्याशी है उनका चुनाव का खर्चा भारतीय जनता पार्टी आ रहा है। भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस के प्रत्याशियों की फंडिंग कर रही है। इसमें प्रमुख संदीप दीक्षित जी है जिन्हें भारतीय जनता पार्टी से ऐसा सुनने में आया है कि फंड मिल रहा है। इनमें प्रमुख फरहाद सूरी है जो जगपुरा से चुनाव लड़ रहे हैं और सुनने में आया कि उनको भारतीय जनता पार्टी से करोड़ों में फंड आ रहा है। तो आज हम कांग्रेस पार्टी से पूछना चाहते हैं कि वो दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी को क्यों चुनाव लड़वा रहे हैं।

अगर उन्हें आम आदमी पार्टी से दिक्कत है। अगर उन्हें लगता है कि हम एंटी नेशनल है तो लोकसभा चुनाव में गठबंधन में चुनाव क्यों लड़ा? क्यों अरविंद केजरीवाल से प्रचार करवाया? ये बिल्कुल साफ हो गया है कि दिल्ली के चुनाव में कांग्रेस के दिल्ली के नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी से सांठगांठ कर ली है। आम आदमी पार्टी को हराने के लिए सांठगांठ करी है। भारतीय जनता पार्टी को जिताने के लिए ये सांठगांठ करी है। अगर कांग्रेस पार्टी भारतीय जनता पार्टी को नहीं जिताना चाहती है। अगर उनकी भारतीय जनता पार्टी से सांठगांठ नहीं है तो फिर अगले 24 घंटे में अजय माकन के खिलाफ एक्शन ले।”

दिल्ली सरकार महिलाओं को हर महीने ₹1000 देगी:महिला सम्मान योजना आज से ही लागू
दिल्ली सरकार महिलाओं को हर महीने ₹1000 रुपए देगी। इसे महिला सम्मान योजना नाम दिया गया है। 18 साल की उम्र पूरी करने वाली हर महिला इस स्कीम के दायरे में आएगी।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को इस स्कीम का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि योजना के लिए आज से ही रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। केजरीवाल ने यह भी कहा कि चुनाव बाद महिलाओं को हर महीने मिलने वाली रकम को बढ़ाकर ₹2100 कर दिया जाएगा।

1. ऑटो चालक की बेटी की शादी के लिए 1 लाख रुपए दिए जाएंगे।

2. होली-दीवाली पर वर्दी बनवाने के लिए ढाई-ढाई हजार रुपए देंगे।

3. 10 लाख रुपए का लाइफ इंश्योरेंस, 5 लाख का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कराया जाएगा।

4. ऑटो चालकों के बच्चों की कोचिंग का पैसा दिया जाएगा।

दिल्ली में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी AAP

दिल्ली में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच गठबंधन की अटकलों को अरविंद केजरीवाल ने खारिज कर दिया। AAP प्रमुख केजरीवाल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।

बुधवार को यह खबर सामने आई थी कि AAP दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 15 सीट देने पर विचार कर रही है, लेकिन केजरीवाल ने X पर पोस्ट के जरिए गठबंधन की बात को नकार दिया है।

AAP ने अब तक 31 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। 2020 चुनाव में 27 सीटों पर AAP, जबकि 4 पर भाजपा के विधायक थे। AAP ने इस बार 27 विधायकों में से 24 के यानी 89% टिकट काट दिए हैं।

आम आदमी पार्टी (AAP) के एक प्रतिनिधि मंडल ने 11 दिसंबर को चुनाव आयोग से मुलाकात की। AAP ने आरोप लगाया कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर वोटर लिस्ट से लोगों के नाम हटाए गए

चुनाव में जीत के बाद दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के घर जायेंगे हेमंत सोरेन
झारखंड विधानसभा चुनाव संपन्न होने और भारी मतों से चुनाव जीतने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन आज आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे. चुनाव में जीत के बाद दिल्ली दौरे पर आए हेमंत सोरेन अरविंद केजरीवाल के घर जाएंगे. दोनों नेताओं की यह मुलाकात आज शाम 7 बजे होगी. वे केजरीवाल को रांची में मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण समारोह में आने का निमंत्रण भी देंगे.

इससे पहले मनी लांड्रिंग के मामले में जेल से जमानत पर बाहर आए हेमंत सोरेन जब दोबारा मुख्यमंत्री बने थे तब उसके बाद 13 जुलाई को दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की थी. उस समय केजरीवाल जेल में थे. उनकी जमानत नहीं हुई थी. तब केजरीवाल के सिविल लाइंस स्थित सरकारी आवास पर पत्नी कल्पना के साथ हेमंत सोरेन पहुंचे थे तो वहां गर्मजोशी से सुनीता केजरीवाल ने अभिवादन किया था. सुनीता केजरीवाल के साथ आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह भी थे. सीएम आवास में हेमंत सोरेन औऱ सुनीता केजरीवाल के बीच कई मुद्दों पर बातें हुई थी.

हेमंत सोरेन और केजरीवाल के बीच संबंध: इंडिया गठबंधन बनने से पहले और उसके बाद हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल के बीच अच्छे संबंध रहे हैं. हेमंत सोरेन जब जेल में थे और अरविंद केजरीवाल बाहर थे तब उन्होंने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना से फोन पर बात कर उनका हालचाल लेते रहते थे. गत जुलाई महीने में जब अरविंद केजरीवाल जेल में हैं तब हेमंत सोरेन केजरीवाल के परिवार का हालचाल लेने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निवास पर पहुंचें थे तो उन्होंने कहा था कि इस घड़ी में वे और उनकी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा केजरीवाल और उनके परिवार के साथ हैं. केंद्र सरकार और बीजेपी का षड्यंत्र पूरा देश देख रहा है.

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन को जमीन घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले में 31 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था. हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री के तौर पर जिम्मेदारी संभाली थी. हेमंत सोरेन जब जेल से जमानत पर बाहर आए तब उन्होंने दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. हेमंत सोरेन से अरविंद केजरीवाल के नजदीकी संबंध रहे हैं.

बता दें कि दिल्ली और रांची आने-जाने के क्रम में दोनों नेता आपस में मुलाकात करते रहे हैं और राजकाज की बात पर चर्चा करते रहे हैं. जब हेमंत सोरेन जेल में थे तब कई बार केजरीवाल फोन से उनके परिवार का हालचाल लेते रहे. लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान इंडिया गठबंधन की रांची में आयोजित रैली में शामिल होने के लिए सुनीता केजरीवाल गयी थी, तब भी सुनीता ने हेमंत सोरेन की पत्नी से मुलाकात की थी.

हिम्मत है तो मोदी नवंबर में दिल्ली चुनाव कराएं - Kejriwal
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि हिम्मत है तो नवंबर में महाराष्ट्र और झारखंड के साथ दिल्ली में भी विधानसभा चुनाव करके दिखाएं। हम चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। नहीं तो मान लें कि वे हार गए, डर गए।

केजरीवाल ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री दिल्ली चुनाव से पहले NDA शासित 22 राज्यों में मुफ्त बिजली देने की घोषणा करेंगे तो मैं भाजपा के लिए प्रचार करूंगा। केजरीवाल ने दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में 'जनता की अदालत' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं।

केजरीवाल ने कहा, 'मैंने कल टीवी पर एग्जिट पोल देखा। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भाजपा की डबल इंजन सरकारें खत्म हो रही हैं। पहला इंजन जून में फेल हुआ था, जब उन्हें 240 सीटें मिलीं। झारखंड और महाराष्ट्र में भी यही होगा। तब दूसरा इंजन भी फेल हो जाएगा।

डबल इंजन सरकार का मतलब महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार है। दिल्ली में चुनाव आने वाले हैं। दिल्ली में आकर ये (भाजपा) कहेंगे कि डबल इंजन सरकार बना लो। आप तब पूछना कि 10 साल हरियाणा में डबल इंजन सरकार रही। उन्होंने ऐसा क्या किया है कि लोग उनके नेताओं को अपने गांवों में नहीं जाने दे रहे हैं।'

केजरीवाल ने कहा, 'यूपी में पिछले 7 साल से डबल इंजन की सरकार है। लोकसभा चुनाव में उनकी सीटें आधी हो गईं। मणिपुर में भी 7 साल से डबल इंजन की सरकार है। मणिपुर दो साल से जल रहा है।'

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा गरीब विरोधी है। उन्होंने दिल्ली में बस मार्शलों, डेटा एंट्री ऑपरेटरों को हटा दिया। होम गार्डों का वेतन रोक दिया। दिल्ली में लोकतंत्र नहीं है, LG राज है। हम दिल्ली को LG राज से मुक्त कराएंगे और पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाएंगे।

पूर्व सीएम ने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली को 6 रेवड़ियां दीं- बिजली, पानी, महिलाओं के लिए बस यात्रा, बुजुर्गों को तीर्थयात्रा, स्वास्थ्य और शिक्षा। भाजपा सत्ता में आई तो सब छीन लेगी।

केजरीवाल ने केंद्र पर जेल में इंसुलिन सप्लाई रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मेरी इंसुलिन सप्लाई रोक दी गई। मेरी किडनी फेल हो सकती थी। मेरी मौत हो सकती थी।

केजरीवाल ने 9 साल बाद छोड़ा CM आवास ,AAP सांसद के बंगले में हुए शिफ्ट
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फ्लैग स्टाफ रोड स्थित सीएम आवास खाली कर दिया है। वे शुक्रवार दोपहर लुटियंस दिल्ली में फिरोजशाह रोड पर बंगला नंबर-5 में शिफ्ट हो गए। यह बंगला पंजाब से AAP के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को दिया गया है।

केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल, माता-पिता और दोनों बच्चों के साथ शिफ्ट हुए हैं। अशोक मित्तल और उनकी पत्नी ने सभी का अपने घर में स्वागत किया।

केजरीवाल ने 17 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने CM आवास और सभी सरकारी सुविधाएं छोड़ने का ऐलान किया था। AAP ने कहा था कि केजरीवाल नया घर देख रहे हैं। वे ऐसी जगह ढूंढ रहे हैं, जहां रहने में कोई विवाद न हो।

AAP ने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार से केजरीवाल को नेशनल पार्टी के प्रमुख के तौर पर आवास मुहैया कराने की मांग की गई थी, लेकिन सरकार की ओर से इस पर कोई जवाब नहीं आया था।

दिल्ली में कोई आधिकारिक CM हाउस नहीं है। केजरीवाल से पहले जाे भी CM हुए, वे अलग-अलग बंगलों में रह चुके हैं। 1993 में मदनलाल खुराना को 33 शामनाथ मार्ग, उनके बाद साहिब सिंह वर्मा को 9 शामनाथ मार्ग और शीला दीक्षित को पहले एबी-17 मथुरा रोड और दूसरे कार्यकाल में 3 मोतीलाल नेहरू मार्ग वाला बंगला आवंटित किया गया था।

दिल्ली में मुख्यमंत्री अपनी सहूलियत के हिसाब से बंगला चुनते हैं। CM पद से हटने के बाद उन्हें अपने पुश्तैनी, निजी या किराए का कोई मकान लेकर रहना पड़ता है। इसके लिए अलग से कोई आवास भत्ता भी नहीं दिया जाता। आवास भत्ता कुल प्रतिमाह दी जाने वाली राशि में शामिल होता है।

CM पद से इस्तीफा देने के बाद अब केजरीवाल सिर्फ आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष और नई दिल्ली से विधायक हैं। दिल्ली विधानसभा में अन्य राज्यों की तरह विधायकों को रहने के लिए बंगले नहीं दिए जाते। न ही पूर्व CM के तौर पर बंगला देने का नियम है।

केजरीवाल दिसंबर 2013 में पहली बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने से पहले गाजियाबाद के कौशांबी इलाके में रहते थे। मुख्यमंत्री के तौर पर वे मध्य दिल्ली के तिलक लेन स्थित घर में रहे। फरवरी 2015 में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिला तो वे उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में 6, फ्लैग स्टाफ रोड स्थित आवास में रहने चले गए।