India vs England - Punjab News Times

टीम में खल रही विराट कोहली की कमी; वापस बुलाने के लिए कहा
India vs England

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज बराबरी पर खड़ी हो गई है। दोनों ही टीमें एक-एक मैच अपने नाम कर चुकी है। इस सीरीज के दौरान चोट भी टीम इंडिया का पीछा नहीं छोड़ रही है। इसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ रहा है। खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली की भी कमी टीम को खल रही है। विराट ने पहले ही शुरुआती 2 टेस्ट मैचों से अपना नाम वापस ले लिया था। कोहली ने निजी कारणों का हवाला देते हुए शुरुआती 2 मैचों से अपना नाम वापस ले लिया था। अब भारत के कप्तान रोहित शर्मा चाह रहे हैं कि विराट कोहली को तीसरे टेस्ट में वापस बुलाया जाए।

Read also: विधायक बागा ने वार्ड क्रमांक 1 में नये ट्यूबवेल का उद्घाटन किया

अभी तक खेले गए दोनों टेस्ट मैचों की बात करे, तो भारत की बल्लेबाजी में कमी देखने को मिली है। भारत के कप्तान रोहित शर्मा खुद फ्लॉप हो रहे है। रोहित के बल्ले से भी साउथ अफ्रीका दौरे से ही रन नहीं निकल रहे है। विशाखापट्टनम टेस्ट में भी सभी खिलाड़ी फ्लॉप हो गए थे, लेकिन एक अकेले यशस्वी जायसवाल की दोहरा शतकीय पारी के कारण भारतीय टीम अच्छा स्कोर तक पहुंच सकी। दूसरी पारी में भी शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेलकर इंग्लैंड को करीब 400 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे गेंदबाजों ने डिफेंड किया।ऐसे में भारत को विशाखापट्टनम टेस्ट में भले ही जीत मिली है, लेकिन रोहित शर्मा अच्छी तरह समझ पा रहे होंगे कि एक अकेले खिलाड़ी के प्रदर्शन पर आधारित रहकर टीम कभी भी बेहतर नहीं कर पाएगी। ऐसे में रोहित शर्मा बिना वक्त गवाए विराट कोहली को टीम में बुलाना चाह रहे है। रोहित बाउंड्री लाइन के पास ही खड़े होकर टीम सेलेक्टर्स से काफी देर बात करने लगे थे। इसके लेकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने कयास लगाते हुए कहा कि रोहित चाह रहे है कि कोहली की जल्द टीम में वापसी हो जाए। केविन पीटरसन ने कहा कि रोहित शर्मा को टीम में विराट कोहली की कमी खल रही है, इस कारण से वह चाह रहे है कि किंग कोहली की कैसे भी तीसरे टेस्ट में वापसी हो जाए। कोहली के बिना दोनों टेस्ट मैच टीम इंडिया के लिए काफी मुश्किल भरा रहा है। ऐसे में रोहित कोहली को कैसे भी करके बुलाना चाह रहे हैं। गौर करने वाली बात है कि भारतीय टीम पर चोट का साया चल रहा है। भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पहले ही टखने की चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे है। रवींद्र जडेजा ने पहले टेस्ट में बतौर गेंदबाज और बतौर बल्लेबाज अच्छा खेल दिखाया था, लेकिन एक रन लेने के चक्कर में वह भी चोटिल हो गए है। इसके बाद दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शतक लगाने वाले बल्लेबाज शुभमन गिल भी चोटिल हो गए हैं। गिल के उंगली में चोट लगी है। ऐसे में वह तीसरे टेस्ट का हिस्सा होंगे या फिर नहीं, यह भी देखने वाली बात होगी। इससे जाहिर है कि रोहित शर्मा और टीम सेलेक्टर्स के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन ने चिंता बढ़ा दी है।

India vs England

हार से टीम इंडिया को लेनी होगी सीख, सुधारनी होगी यह 3 बड़ी गलतियां
India vs England

भारतीय टीम ने हैदराबाद में जीता हुआ टेस्ट मैच गंवा दिया है। एक पल के लिए ऐसा लग रहा था कि भारत आसानी से इस मैच को अपनी झोली में डाल लेगा, लेकिन भारत को 28 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड ने 1-0 से बढ़त बना ली है। इस मैच में भारतीय टीम से कई गलतियां हुई है, जिसके कारण से मैच गवाना पड़ा है। अगर भारतीय टीम हैदराबाद में मिली हार से ये 3 सीख नहीं लेती है, तो हो सकता है कि फिर से मैच का अंजाम यही होगा। हैदराबाद टेस्ट में भारतीय टीम का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है।

Read also: 36 सेकेंड में हथौड़े से 27 वार, US में भारतीय छात्र की हुई खौफनाक मौत

रिकॉर्ड के आधार पर किसी ने सोचा नहीं होगा कि भारत को मुकाबले में इतनी आसानी से हार मिलेगी, लेकिन भारतीय टीम महज 230 का लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। भारतीय टीम ने पहले टेस्ट मैच में कई गलतियां की है, जिसके कारण से करारी हार मिली है। पहली गलती हुई मोहम्मद सिराज को अधिक ओवर नहीं देने का फैसला। यह सचमुच हैरान करने वाला फैसला है कि मोहम्मद सिराज एक फुल टाइम गेंदबाज है, लेकिन फिर भी टेस्ट मैच की दोनों पारियों को मिलाकर खिलाड़ी से सिर्फ 11 ओवर गेंदबाजी कराई गई है। सिराज ने पहली पारी में 4 ओवर गेंद डाली और दूसरी पारी में 7 ओवर गेंद डाली है। वह एक मैच विनर गेंदबाज है, लेकिन फिर भी कप्तान ने उनपर भरोसा नहीं जताया। टीम इंडिया से दूसरी गलती फील्डिंग में हुई है। जब इंग्लैंड के शतकवीर ओली पोप ने शतक जड़ा था, तभी उनका कैच हवा में उठा था, लेकिन भारत के खिलाड़ी कैच नहीं ले सके। टीम इंडिया ने शतक लगाकर खेल रहे खिलाड़ी को जीवनदान दे दिया था। पोप ने भी इस मौके का भरपूर फायदा उठाया और अपनी पारी को 190 पार पहुंचा दिया। ऐसे में भारतीय टीम को अपनी फील्डिंग और अधिक दुरुस्त करने की जरूरत है।

India vs England

IND vs ENG हैदराबाद टेस्ट का तीसरा दिन:ओली पोप सेंचुरी के करीब
India Vs England

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट की सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद में खेला जा रहा है। राजीव गांधी स्टेडियम में पहली पारी में इंग्लैंड ने 246 और भारत ने 436 रन बनाए। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में बढ़त बना ली है।

फिलहाल तीसरे दिन के तीसरे सेशन का खेल चल रहा है। इंग्लैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 228 रन बना लिए हैं। ओली पोप और बेन फोक्स क्रीज पर हैं। दोनों के बीच फिफ्टी पार्टनरशिप हो चुकी है। पोप सेंचुरी के करीब हैं।

भारत से रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट लिए। एक सफलता रवींद्र जडेजा के हाथ लगी। इंग्लैंड से बेन डकेट 47, जैक क्रॉले 31, जॉनी बेयरस्टो 10, बेन स्टोक्स 6 और जो रूट 2 रन ही बना सके

पोप-फोक्स ने की फिफ्टी पार्टनरशिप

ओली पोप ने विकेटकीपर बेन फोक्स के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप कर ली। इंग्लैंड का 5वां विकेट 163 रन के स्कोर पर बेन स्टोक्स के रूप में गिरा था। स्टोक्स 6 ही रन बनाकर आउट हुए थे।

READ ALSO:पंजाब में निवेश को तैयार 6 देश:दिल्ली में हुई पहले चरण की मीटिंग; IT से लेकर फूड प्रोसेसिंग में निवेश करेंगी कंपनियां

इंग्लैंड के 200 रन पूरे

इंग्लैंड ने 52वें ओवर में 200 रन पूरे कर लिए। ओली पोप ने रवींद्र जडेजा के खिलाफ एक रन लेकर टीम का स्कोर 200 रन तक पहुंचाया। इसी के साथ दूसरी पारी में टीम की बढ़त भी 10 रन की हो गई।

India Vs England

Dhruv Jurel Crickter : भारत की टेस्ट टीम में शामिल फौजी पिता का बेटा कैसे बन गया क्रिकेटर
Dhruv Jurel Indian Cricketer : भारत ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैचों के लिए टीम घोषित की है. इसमें ध्रुव जुरेल को भी शामिल किया गया है. भारत ने 25 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैचों के लिए टीम घोषित कर दी है. इसमें ध्रुव जुरेल को शामिल किया गया है.

Dhruv Jurel का घरेलू मैचों में अच्छा रिकॉर्ड रहा है. वे इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं. करीब 23 साल के ध्रुव उत्तर प्रदेश और रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए भी खेल चुके हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक ध्रुव को उनके पिता फौजी बनाना चाहते थे. लेकिन उन्होंने क्रिकेट को चुन लिया.

BCCI ने शुक्रवार रात टीम इंडिया का ऐलान किया. इसमें कई बड़े प्लेयर्स का नाम नहीं था. लेकिन एक नाम ने सभी को चौंका दिया. वह नाम ध्रुव जुरेल का था. ध्रुव ने डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छा परफॉर्म किया है. इसी वजह से उन्हें घरेलू मैदान पर होने वाली सीरीज के लिए मौका मिला. टीम इंडिया ने ईशान किशन को ड्रॉप कर दिया है. वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami ) भी जगह बनाने में नाकाम रहे.

#Bharat ने 25 जनवरी से #England खिलाफ शुरू हो रही #Testseries के शुरुआती दो मैचों के लिए टीम घोषित कर दी है. इसमें #DhuruvJurel को शामिल किया गया है. . वे इंडियन प्रीमियर लीग में @rajasthanroyals  के लिए खेलते हैं. जानें फौजी पिता का बेटा कैसे बन गया क्रिकेटर pic.twitter.com/BthuK7bdtW
— Punjab News Times (@pntnews49) January 13, 2024

न्यूज 18 की एक खबर के मुताबिक ध्रुव के पित नेम सिंह जुरेल आर्मी में रह चुके हैं. वे कारगिल युद्ध लड़ चुके हैं. ध्रुव के पिता चाहते थे कि वे नेशनल डिफेंस एकेडमी जॉइन करके फौजी बनें और देश की सेवा करें. लेकिन ध्रुव (Dhruv Jurel) ने क्रिकेट को चुना. ध्रुव के इस फैसले से उनके घर पर किसी को भी आपत्ति नहीं थी. नेम सिंह का कहना है कि यह अलग क्षेत्र है. इसमें रहकर भी देश की सेवा की जा सकती है.

Also read : More Sports News On Punjab News Times

बता दें कि ध्रुव (Dhruv Jurel Indian Cricketer) ने फर्स्ट क्लास मैचों की 19 पारियों में 790 रन बनाए हैं. इस दौरान एक शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं. वे लिस्ट ए के 10 मैच खेल चुके हैं. इसमें 2 अर्धशतक लगाए हैं.