Russian MI 8T Helicopter Crashes - Punjab News Times

रूस का MI-8T हेलिकॉप्टर क्रैश, 22 लोगों की मौत:सभी के शव हुए बरामद
शनिवार को लापता हुआ रूस का MI-8T हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। हेलिकॉप्टर में सवार तीन क्रू मेंबर समेत सभी 22 लोगों की मौत हो गई है। रविवार को क्रैश साइट से 17 लोगों के शव बरामद हुए थे। वहीं सोमवार अन्य 5 लोगों के शव भी मिल गए हैं।

रूसी मीडिया RT न्यूज के मुताबिक हेलिकॉप्टर कामचटका इलाके में क्रैश हुआ है। क्रैश के पीछे खराब मौसम को वजह बताया जा रहा है।रूस का MI-8T हेलिकॉप्टर उड़ान के दौरान लापता हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हेलिकॉप्टर ने कामचटका इलाके में वाचकाझेट्स ज्वालामुखी के पास एक साइट से 25 किमी दूर स्थित निकोलेवका के लिए उड़ान भरी थी। ये मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग से पर्यटकों को लेकर जा रहा था।रविवार को ही घटनास्थल पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन और तलाशी अभियान शुरु कर दिया था।

भारतीय समय के मुताबिक हेलिकॉप्टर को शनिवार सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर बेस पर लौटना था, लेकिन लौटकर नहीं आया। क्रू मेंबर्स से संपर्क करने की कोशिश की गई, मगर इसका कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद हेलिकॉप्टर की खोज के लिए एक अन्य एयरक्राफ्ट को भेजा गया। हेलिकॉप्टर जिस इलाके में लापता हुआ था, वहां बूंदीबांदी हो रही थी। साथ ही कोहरा भी छाया हुआ था। इसके बाद बचावकर्मी हेलिकॉप्टर की तलाश में जुट गए थे।

कामचटका मॉस्को से 6,000 किमी पूर्व और अलास्का से करीब 2,000 किमी पश्चिम में स्थित है। ये इलाका अपनी सुंदरता के लिए जाना जाता है, इसलिए यहां काफी टूरिस्ट पहुंचते हैं। यहां लगभग 160 ज्वालामुखी हैं और उनमें से 29 अभी भी सक्रिय हैं।
MI-8T, Mil mi-8 हेलिकॉप्टर का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया गया वर्जन है। इसे पहली बार 60 के दशक में डिजाइन किया गया था। 1967 में पहली बार इसे रूसी सेना के लिए इस्तेमाल में लाया गया। इसकी कीमत 15 मिलियन डॉलर (125 करोड़ रुपए) है।

MI-8T दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले हेलिकॉप्टर में से एक है। रूस इसके 17 हजार से ज्यादा यूनिट्स बना चुका है। भारत, चीन, ईरान समेत 50 से भी ज्यादा देश इसका इस्तेमाल करते हैं। इसका इस्तेमाल सिविल और मिलिट्री दोनों में होता है।

भारत ने पहली बार 1971 में सोवियत संघ (रूस) से MI-8 हेलिकॉप्टर खरीदा था। अगले साल इसे सेना का हिस्सा बनाया। भारत ने 1971 से 1988 के बीच 107 हेलिकॉप्टर खरीदे थे। हालांकि अब इसे चरणबद्ध तरीके से हटाया जा रहा है।

MI-8T पहले भी कई बार हादसे का शिकार हो चुका है। इस महीने की शुरुआत में 16 लोगों को ले जा रहा एक MI-8T हेलिकॉप्टर रूस के पूर्वी इलाके में हादसे का शिकार हो गया था।