​​​​​​​Norwegian princess marries American tantrik - Punjab News Times

​​​​​​​नॉर्वे की राजकुमारी की अमेरिकी तांत्रिक से शादी:कोरोना भगाने के लिए बेच चुका ताबीज
नॉर्वे की राजकुमारी मार्था लुइस अमेरिका के तांत्रिक ड्युरेक वेरेट से शादी कर रही हैं। दोनों 31 अगस्त यानी कल नॉर्वे के ऐलेसंड शहर के एक चर्च में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी के बाद मेहमानों के लिए नावों पर खाना परोसा जाएगा।

नॉर्वे की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों से कहा गया है कि वे इस दौरान मोबाइल फोन या कैमरे का इस्तेमाल न करें और सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ा कुछ भी पोस्ट न करें।

52 साल की राजकुमारी की शादी में स्वीडेन के शाही परिवार के अलावा कई मीडिया इंफ्लुएंसर्स और टीवी सेलेब्रिटीज शामिल होंगे। ड्युरेक वेरेट को नॉर्वे की मीडिया में ठग कहा जाता है। दोनों ने शादी की स्पेशल कवरेज के लिए ‘हेलो!’ मैगजीन से करार किया है।

इसका मतलब है कि उनकी शादी को कवर करने के लिए बाकी मीडिया को इजाजत नहीं मिली है। दोनों ने नेटफ्लिक्स के साथ भी करार किया है जो पिछले 1 साल से उनकी गतिविधियों को रिकॉर्ड कर रहा है। नेटफ्लिक्स मार्था की कहानी पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाने वाला है। मार्था लुईस 2019 से 49 साल के वेरेट के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों ने 2022 में सगाई की थी।

सगाई के बाद राजकुमारी ने शाही जिम्मेदारियों को छोड़ दिया था। हालांकि अपने पिता और नॉर्वे के राजा के कहने पर मार्था ने राजकुमारी का खिताब अपने पास ही रखा है। वे बिजनेस में 'राजकुमारी' टाइटल का इस्तेमाल नहीं करती हैं।

2017 में मार्था ने अपने पहले पति एरी बेहन से तलाक ले लिया था। इसके 2 सालों के बाद उनका देहांत हो गया। मार्था की पिछली शादी से 3 बच्चे हैं। चर्चित तांत्रिक वेरेट के साथ अपने रिलेशनशिप की वजह से मार्था लुईस कुछ सालों से काफी सुर्खियों में रही हैं।

राजकुमारी ने साल 2002 में दावा किया था कि वह भगवान के दूतों से बात कर सकती हैं। उन्होंने भविष्य बताने से जुड़ा बिजनेस भी स्टार्ट किया था। इसके लिए उन्होंने 'हर रॉयल हाइनेस' का खिताब भी छोड़ दिया था। इसके बाद उन्होंने 2007 में एक स्कूल खोला। वे दावा करती थीं कि इसमें चमत्कार करना और देवताओं से बात करना सिखाया जाता है।

राजकुमारी मार्था राजा हैराल्ड की सबसे बड़ी संतान हैं। उनके छोटे भाई क्राउन प्रिंस हकोन, अपने पिता के उत्तराधिकारी के रूप में राजा बनेंगे। वहीं वेरेट 2021 में खूब चर्चित हुए थे जब उन्होंने 222 डॉलर में ऑनलाइन ताबीज बेचा था। उनका दावा था कि ये कोरोना से बचाता है।

वैनिटी फेयर पत्रिका को साल 2020 में दिए एक इंटरव्यू में वेरेट ने दावा किया था कि 28 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई थी लेकिन वे फिर जिंदा हो गए। उन्होंने ये भी कहा कि जब वे बच्चे थे तो उनके एक रिश्तेदार ने भविष्यवाणी की थी कि एक दिन उनकी शादी नॉर्वे की राजकुमारी से होगी।

वेरेट ने यह भी दावा किया है कि वे आयरनमैन की अभिनेत्री ग्वेनिथ पाल्ट्रो और हॉलीवुड फिल्मों के चर्चित खलनायक एंटोनियो बैंडेरस जैसी हस्तियों के साथ काम कर चुके हैं। वेरेट एक इंटरव्यू में बताया था कि उसने अमेरिका में हुए 9/11 आतंकी हमलों के बारे में दो साल पहले ही पता चल गया था मगर उसने किसी को नहीं बताया। उसने कोरोना को लेकर भी पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी।

1991 में वेरेट एक खाली घर में अवैध पार्टी कर रहे थे। इस दौरान घर में आग लग गई और वह जलकर खाक हो गया। इसके लिए उसे जेल की सजा सुनाई गई। वेरेट को चोरी से जुड़े मामलों में कई बार गिरफ्तार किया जा चुका है। एक बार उसे बस में बिना टिकट बैठने के लिए भी गिरफ्तार किया गया था।