Sanjay Roy Polygraph Test - Punjab News Times

गर्लफ्रेंड से न्यूड फोटो मांगे, रेड लाइट एरिया गया; पॉलीग्राफी टेस्ट में संजय रॉय के 5 कबूलनामे!
कोलकाता रेप मर्डर केस के आरोपी संजय रॉय ने पॉलीग्राफी टेस्ट में कई कबूलनामे किए हैं, जो एक-एक करके सामने आ रहे हैं। CBI ने बीते दिन प्रेसिडेंसी जेल में संजय रॉय का लाई डिटेक्टर टेस्ट किया था। 5 से 7 घंटे चले टेस्ट में संजय ने कई बातें कबूलीं।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, संजय रॉय ने 5 कबूलनामे किए हैं, जो पुलिस द्वारा लिए गए बयानों और पूछताछ में भी सामने आए थे। हालांकि पॉलीग्राफी टेस्ट के समय संजय रॉय घबराया हुआ था, लेकिन वारदात की रात उसने क्या-क्या किया था? वह सब उसने बताया कि कब क्या और कैसे किया?

1. पॉलीग्राफी टेस्ट के दौरान संजय रॉय ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बताया कि वारदात की रात उसने अपने दोस्त के साथ शराब पी थी।

2. संजय ने अपनी गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल किया था और उससे उसके न्यूड फोटो मांगे थे।

3. संजय अपने दोस्त के साथ रेड लाइट एरिया चेतला में गया था, लेकिन वहां उसने सेक्स नहीं किया।

4. रेड लाइट एरिया में जाते समय उसने रास्ते में एक महिला से छेड़छाड़ की थी।

5. रेड लाइट एरिया से वह आरजी कर अस्पताल गया। सुबह 4 बजे वह सेमिनार हॉल के पास वाले गलियारे में था।
संजय रॉय ने पॉलीग्राफी टेस्ट में CBI को बताते हुए दावा किया है कि उसके पहुंचने से पहले ट्रेनी डॉक्टर की मौत हो चुकी थी, लेकिन अपने मुंह पर लगी चोट का वह जवाब नहीं दे पाया। HT की रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टर से रेप और उसका मर्डर करने के बाद संजय रॉय अपने दोस्त पुलिस अधिकारी के घर गया था। वहीं संजय रॉय ने पॉलीग्राफी टेस्ट में कुछ सवालों के भ्रामक जवाब दिए हैं। वह जांच अधिकारियों को गुमराह कर रहा है।
गत 9 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की ट्रेनी डॉक्टर की रेप करके हत्या कर दी गई थी। उसकी लाश खून से लथपथ और बेहद बुरी हालत में तीसरी मंजिल पर सेमिनार हॉल में पड़ी मिली थी। कोलकाता पुलिस ने वारदात स्थल पर मिले सबूतों के आधार पर सिविक वॉलंटियर संजय रॉय को गिरफ्तार किया। पहले उसने अपना गुनाह कबूला और जताया कि उसे अपने किए का पछतावा नहीं।

कलकत्ता हाईकोर्ट ने केस की जांच CBI को सौंपी, जिसने कोर्ट से संजय रॉय के पॉलीग्राफी टेस्ट की परमिशन मांगी। परमिशन मिलने के बाद पहले तो संजय रॉय टेस्ट के लिए नहीं माना। इस बीच कोर्ट में पेशी के दौरान वह जज के सामने रोने-गिड़गिड़ाने लगा और खुद को निर्दोष बताने लगा। उसने मामले में फंसाए जाने की बात की। इसके बाद वह टेस्ट के लिए मान गया।

शनिवार 24 अगस्त को टेक्निकल फॉल्ट के कारण पॉलीग्राफी टेस्ट नहीं हो सका, लेकिन रविवार को प्रेसिडेंसी जेल में संजय का पॉलीग्राफी टेस्ट हुए, जिसमें उसके द्वारा बयान में कबूली गई बातें सच निकलीं, यह दावा किया जा रहा है।