Himachal - Punjab News Times

हिमाचल के शहीद नायब सूबेदार को अंतिम विदाई:9 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए नायब सूबेदार राकेश कुमार (42) का आज हिमाचल प्रदेश के मंडी में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद को उनके 9 साल के बेटे ने मुखाग्नि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

उनका पार्थिव शरीर आज ही उनके पैतृक गांव मंडी के बरनोग पहुंचा था। शव आते ही पत्नी-बच्चों समेत परिजन और रिश्तेदार उससे लिपट कर रोने लगे। आसपास के सैकड़ों लोग भी पहुंचे थे। शहीद का पार्थिव शरीर आते ही लोग 'शहीद अमर रहे' और 'भारत माता की जय' के उद्घोष करने लगे थे।

राकेश कुमार का पार्थिव शरीर बीती शाम को जम्मू से हेलिकॉप्टर में मंडी के कंगनीधार हेलिपैड पर लाया गया था। वहां से नेरचौक मेडिकल कॉलेज में आया। आज सुबह 8 बजे ही शरीर को उनके पैतृक गांव के लिए रवाना किया गया था। जिसके बाद पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए घर पर रखा गया।

परिवार के मुताबिक राकेश कुमार एक सप्ताह पहले ही दिवाली मना कर छुट्टी खत्म होने के बाद ड्यूटी पर लौटे थे। जिसके बाद बीते रविवार (10 नवंबर) को किश्तवाड़ में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गए। वे सेना में जूनियर कमीशंड अधिकारी के रूप में कार्यरत थे।

राकेश 2 बच्चों के पिता थे। वह अपने पीछे माता भाति देवी, पत्नी भानु प्रिया और 2 बच्चों यशस्वी (14) और प्रणव (9) को छोड़ गए हैं। भारतीय सेना में 23 सालों से सेवाएं दे रहे राकेश कुमार अभी नायब सूबेदार के तौर पर तैनात थे। राकेश की शहादत के बाद पूरे हिमाचल में शोक की लहर है। शहीद के घर पर लोगों का आना जाना लगा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, शहीद राकेश कुमार का 10 कमरों का मकान पिछली बरसात में 13 अगस्त 2023 की रात को ढह गया था। इसके बाद से राकेश कुमार का परिवार किराए के मकान में रह रहा है। भाई कर्म सिंह के मुताबिक, राकेश को दिसंबर में छुट्‌टी आना था। तब घर का काम शुरू करना था। इसके बाद गृह प्रवेश करना था।

बता दें कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने किश्तवाड़ में संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। नायब सूबेदार राकेश कुमार भी इस दल का हिस्सा थे। इसी दौरान तलाशी दलों ने किश्तवाड़ के कुंतवाड़ा और केशवान के सुदूर जंगल में 2 आतंकवादियों को रोका।

यह स्थान उस जगह से कुछ किलोमीटर दूर बताया जा रहा है, जहां 7 नवंबर को विलेज डिफेंस ग्रुप (VDG) के 2 सदस्यों नजीर अहमद और कुलदीप कुमार के शव मिले थे। यहीं पर आतंकियों के साथ तलाशी दल की मुठभेड़ हुई। इसमें गोली लगने से नायब सूबेदार राकेश कुमार शहीद हो गए। वहीं, 3 जवान घायल हुए। उनका इलाज चल रहा है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आतंकवादियों से मुठभेड़ में राकेश कुमार की शहादत पर शोक प्रकट किया और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राकेश कुमार की शहादत को हमेशा याद किया जाएगा। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी जवान की शहादत पर दुख जताया। उन्होंने कहा देश उनके बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।

CM के लिए फाइव स्टार होटल से मंगाया समोसा-केक , स्टाफ ने खाया ,बैठाई CID जांच
हिमाचल में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के लिए लाया गया नाश्ता उनके स्टाफ को परोसे जाने पर बवाल मच गया है। मामला यहां तक बढ़ गया कि CID के बड़े अधिकारी से इसकी इन्क्वायरी तक कराई गई। रिपोर्ट में कहा गया कि यह गलती सरकार विरोधी कृत्य है। हालांकि, अभी किसी पर कार्रवाई नहीं की गई है।

यह विवाद तब हुआ जब बीते 21 अक्टूबर को मुख्यमंत्री सुक्खू शिमला स्थित CID मुख्यालय में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। उस दिन CM के लिए लाए गए समोसे और केक उनके स्टाफ को परोस दिए गए। ऐसे में CM और कार्यक्रम में मौजूद VVIP मेहमानों को रिफ्रेशमेंट नहीं मिल सकी। अफसरशाही में अब यह मामला खूब सुर्खियों में है।मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। CID दुर्व्यवहार के मुद्दे पर शामिल हुई, लेकिन मीडिया समोसे के बारे में खबर चला रहा है।

इस मामले में CID के DG संजीव रंजन ओझा ने कहा है कि यह आंतरिक मामला है। रिपोर्ट लीक हो गई है, यह सीरियस इशू है। अब इसे बेवजह तूल दिया जा रहा है। किसी के खिलाफ कार्रवाई कोई नहीं होगी। किसी से कोई स्पष्टीकरण नहीं मांगा गया है।

CID में रहकर इंटरनल रिपोर्ट लीक करना भी गलत है। जांच का मकसद यह पता लगाना था कि किसकी लापरवाही से VVIP की रिफ्रेशमेंट दूसरे लोगों में बांट दी गई।

CID की जांच रिपोर्ट के अनुसार, शिमला के लक्कड़ बाजार स्थित होटल रेडिसन ब्लू से मुख्यमंत्री सुक्खू के लिए समोसे और केक के 3 डिब्बे लाए गए। उस वक्त IG रैंक के एक अधिकारी ने पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर (SI) से CM के लिए होटल से कुछ खाने का सामान लाने को कहा था।

SI ने बदले में एक सहायक एसआई (ASI) और एक हेड कांस्टेबल को जलपान का सामान लाने को कहा। इसके बाद ASI और हेड कॉन्स्टेबल होटल रेडिसन पहुंचे और वहां से 3 सीलबंद बक्सों में जलपान का सामान ले आए। CID मुख्यालय लौटकर इसकी सूचना SI को दी गई।

SI ने होटल से नाश्ता आने के बाद इसे महिला इंस्पेक्टर को दे दिया। महिला इंस्पेक्टर ने यह सामान मैकेनिकल ट्रांसपोर्ट (MT) को भेज दिया। इंस्पेक्टर महिला ने इसकी जानकारी किसी भी उच्च अधिकारी को नहीं दी। CM के आने के बाद सारा सामान SI की मौजूदगी में बांट दिया गया। इस दौरान कई लोगों के हाथ में यह नाश्ता गया, लेकिन किसी ने इसे CM के लिए लाए जाने को लेकर ध्यान नहीं दिया।

पुलिस अधिकारियों ने अपने बयान में कहा कि जब उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पर्यटन निगम के कर्मचारियों से पूछा कि क्या 3 बक्सों में नाश्ता मुख्यमंत्री को परोसा जाना है, तो उन्होंने कहा कि वे मेन्यू में शामिल नहीं हैं।

जांच रिपोर्ट में कहा गया कि मुख्यमंत्री के लिए लाए गए नाश्ते की जानकारी SI को थी। रोचक बात यह है कि CID ​​विभाग के एक अधिकारी ने अपनी टिप्पणी में लिखा कि जांच रिपोर्ट में नामित सभी व्यक्तियों ने CID ​​विरोधी और सरकार विरोधी तरीके से काम किया है, जिसके कारण VVIP को ये चीजें नहीं दी जा सकीं।

जालंधर में पकड़ा गया साइबर फ्रॉड करने वाला गिरोह ,19 बैंक खाते सीज
पंजाब के जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को साइबर क्राइम को लेकर बड़ी सफलता हासिल हुई है। कमिश्नरेट पुलिस द्वारा 5 राज्यों से करीब 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। जो भोले-भाले लोगों को फोन कर साइबर क्राइम में फंसाते थे। इस मल्टी स्टेट गैंग द्वारा 61 साइबर फ्रॉड किए गए थे। आरोपियों का ये नेटवर्क 6 राज्यों में फैला हुआ है। आरोपियों से पुलिस ने दर्जनों एटीएम कार्ट और अन्य सामान बरामद किया है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों से पुलिस 19 बैंक खाते जब्त किए हैं। जिसकी डिटेलिंग की जा रही है। क्योंकि फ्रॉड के बाद आरोपियों द्वारा उक्त पैसा इन्हीं बैंक खातों में डाला जा रहा था। पिछले 61 फ्रॉड का पैसा भी इन्हीं खातों में डाला गया था। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि आरोपियों से उनके अन्य साथियों के बारे में जालंधर सिटी पुलिस पूछताछ कर रही है।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि उक्त आरोपियों का नेटवर्क 6 राज्यों में फैसला हुआ है। जिसमें सबसे पहला पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, और कर्नाटक है। सभी राज्यों में आरोपियों के साथी फैले हुए है। आरोपी भोले भाले लोगों को अपनी बातों में लगाकर बैंक खाते खुलवाते है। फिर उसी में फ्रॉड का पैसा मंगवाते थे।