NRI Murder Update - Punjab News Times

अमृतसर में NRI पर हुआ जानलेवा हमला , घर में घुसकर मारी गोलियां , हाथ जोड़कर कर रोकता रहा परिवार
पंजाब के अमृतसर में घर में घुसकर एक एनआरआई को गोलियां मारने का मामला सामने आया है। अमृतसर के दबुर्जी सुबह 7.30 बजे के करीब दो युवक घर में घुसे और परिवार के सामने गोलियां मार दी। फिलहाल पीड़ित घायल है और उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच सीसीटीवी को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

घायल की पहचान सुखचैन सिंह के तौर पर हुई है। जो अमेरिका में रहता था। एडीसीपी हरपाल सिंह ने बताया कि घटना सुबह तकरीबन 7.05 बजे की है। सुखचैन सिंह जिम जाने से पहले ब्रश कर रहे थे। तभी दो युवक बाइक पर आए और घर में दाखिल हो गए। घर के अंदर दाखिल होते ही आरोपी उनकी मर्सिडिज कार के कागज दिखाने की मांग करने लगे। जब सुखचैन ने इसका विरोध किया तो आरोपी हथियार दिखाकर सुखचैन सिंह को अंदर की तरफ ले गए।

आरोपियों ने पिस्टल से 3 फायर कर दिए। जिनमें से 2 गोलियां सुखचैन सिंह को लगी। आरोपी सुखचैन पर और गोलियां दागना चाहते थे, लेकिन उनका हथियार अटक गया।

सुखचैन की पत्नी ने बताया कि जिस समय ये घटना हुई, घर दो बच्चों व बुजुर्ग मां सहित 5 लोग थे। छोटे बच्चे पिता को छोड़ने के लिए हाथ जोड़ते रहे। लेकिन आरोपियों की नीयत उन्हें मारने की थी। तीन फायर के बाद जब हथियार अटक गया तो आरोपी घर से फरार हो गए।

वे तुरंत सुखचैन को अस्पताल में ले आए। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सुखचैन की पत्नी ने बताया कि वे उनकी दूसरी पत्नी हैं और उनकी पहली पत्नी ने सुसाइड कर लिया था।

पारिवारिक सदस्य परमजीत सिंह ने बताया कि सुखचैन का उनकी पहली पत्नी के परिवार से विवाद चल रहा था। उनकी पहली पत्नी ने 2022 में सुसाइड किया था। इसके बाद मृतक पत्नी के मायका पक्ष की तरफ से एफआईआर भी करवाई गई थी। जिसमें सुखचैन को पुलिस जांच में निर्दोष पाया गया, जबकि सुखचैन की मां के खिलाफ चालान कोर्ट में पेश किया गया है।

केस अभी कोर्ट में चला था। उनके दो बच्चे हैं, जो सुखचैन के साथ ही रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि तकरीबन 5 महीने पहले उन्हें जान से मारने की धमकियां मिली थी।

परमजीत ने बताया कि सुखचैन अमेरिका में रहता था। उनका एक भाई अमेरिका में है। लेकिन पत्नी के सुसाइड के बाद बच्चों की देखरेख के चलते तकरीबन 1 साल से वे भारत रह रहा था। बीच में कई बार उसने काम के सिलसिले में अमेरिका का चक्कर लगाया।

तकरीबन एक महीने पहले उनकी पत्नी का एक्सीडेंट हुआ था, जिसके बाद सुखचैन एक महीने से अमृतसर के दबुर्जी में ही रुका हुआ था।