UP Roadways bus falls into canal - Punjab News Times

नेपाल में भीषण सड़क हादसा UP रोडवेज बस नहर में गिरी; 14 की मौत, 16 बचाए गए
नेपाल में भीषण सड़क हादसा हुआ है। भारतीय यात्रियों से भरी बस नहर में गिर गई है। उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस थी, जो पोखरा से काठमांडू जा रही थी। बस में करीब 40 लोग सवार थे, जिनमें से 14 की लाशें बरामद हो चुकी हैं। 16 लोग रेस्क्यू किए जा चुके हैं। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। 16 घायलों में से 5 की हालत गंभीर है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस नदी के किनारे उल्टी पड़ी थी। हादसा तनहुन जिले में हुआ और बस मार्सयांगडी नदी में गिरी है। जिला पुलिस ऑफिस तनहुन के DSP दीपकुमार राया ने हादसे की पुष्टि की।

DSP दीपकुमार राया ने बताा कि बस का नंबर UP FT 7623 है। बस नेपाल के पोखरा शहर से राजधानी काठमांडू जा रही थी कि अचानक नहर में गिर गई। हादसा सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुआ। राहगीरों ने बस को नदी में गिरे देखा और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस, सेना और NDRF की टीमें मौके पर पहुंच गई थीं। तनहुन जिले के SP बीरेंद्र शाही  भी हादसास्थल पर पहुंचे। हादसा बस के अन्वुखैरेनी के आइना पहरा से गुजरते समय हुआ है। बस उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की धर्मशाला बाजार की शालिनी केसरवानी पत्नी सौरभ केसरवानी के नाम पर रजिस्टर्ड है।

गोरखपुर के DM कृष्णा करुणेश ने जानकारी देते हुए बताया कि गोरखपुर के केसरवानी टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसी की बस है, जिसे महाराष्ट्र के लोगों ने बुक किया था। 2 बसें बुक हुई थीं, जिनमें 100 से ज्यादा लोग सवार थे। वे उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और अयोध्या में दर्शन करते हुए नेपाल की यात्रा पर गए थे। इन्हीं दोनों बसों में से एक बस का एक्सीडेंट हुआ है। दूसरी बस में सवार टूरिस्ट नेपाल के मुगलिंग में ठहरे हुए हैं। वहीं UP सरकार के आपदा रिलीफ कमिश्नर GS नवीन कुमार ने बताया कि हादसे की शिकार हुई बस ट्रैवलर थी। नेपाल के अधिकारियों से संपर्क करके रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली है। महराजगंज के  SDM-ADM को नेपाल भेजा जा रहा है।