Health Deteriorated - Punjab News Times

पंजाब गवर्नर की बिगड़ी तबीयत , देर रात हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती
पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया की गुरूवार देर रात अचानक राजस्थान के उदयपुर में तबीयत बिगड़ गई। उनकी छाती में दर्द हुआ। जिसके बाद तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जिसके बाद उन्हें तुरंत उदयपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका रात भर इलाज किया। टेस्ट कराए गए। हालांकि सब नॉर्मल आने के बाद शुक्रवार सुबह उन्हें छुट्‌टी दे दी गई है। जिसके बाद वे वापस उदयपुर स्थित अपने घर लौट आए।

जानकारी के अनुसार गवर्नर कटारिया के माछला मगरा स्थित निवास पर थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी। प्राथमिक जांच में उनका ब्लड प्रेशर (BP) ज्यादा निकला। जिसके बाद उन्हें तुरंत उदयपुर के एमबी अस्पताल ले जाया गया।

वहीं गवर्नर की तबीयत बिगड़ने के बाद उदयपुर में उनके सार्वजनिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। उन्हें पार्क और लॉयन सफारी के किसी कार्यक्रम में शामिल होना था।

करीबियों के मुताबिक गवर्नर को गुरूवार रात करीब 11 बजे अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां डॉक्टरों के ग्रुप ने तुरंत उनकी जांच शुरू की। रात भर उनका इलाज कॉर्डियोलॉजी विभाग में चला। उनके टेस्ट करवाए गए। सभी टेस्ट नार्मल आने व सेहत में सुधार के बाद उन्हें छुट्‌टी दे दी गई। उन्हें सुबह तकरीबन 8 बजे छुट्‌टी दे दी गई।

इस बारे में अस्पताल ने मीडिया बुलेटिन जारी कर कहा कि जब गवर्नर को लाया गया तो उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था। जिसके बाद तुरंत उनका इलाज किया गया। उनकी सभी रिपोर्ट भी नॉर्मल आई हैं। अब उनका स्वास्थ्य ठीक है।

गवर्नर कटारिया 16 अगस्त से उदयपुर गए हुए हैं। जहां वे यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हो रहे थे। शुक्रवार सुबह भी उन्हें पार्क का शुभारंभ और लॉयन सफारी के मुख्य गेट के शिलान्यास के कार्यक्रम में हिस्सा लेना था। हालांकि तबीयत बिगड़ने के बाद उनके दोपहर तक के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।

फिलहाल राज्यपाल कटारिया राजस्थान में ही रुके हुए हैं। 2 सितंबर से पंजाब में विधानसभा सत्र बुलाया गया है। बीते दिनों ही उन्होंने आदेश जारी कर 2 सिंतबर को दोपहर तीन दिवसीय मानसून सत्र बुलाने का आदेश जारी किया था। उनके कार्यकाल का ये पहला सत्र है। सत्र शुरू होने से पहले वे सदन को संबोधित भी करेंगे।

गुलाब कटारिया राजस्थान में भाजपा के बड़े नेता रहे हैं। वह पहले असम के गवर्नर थे। पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ प्रशासक बीएल पुरोहित ने कुछ समय पहले इस्तीफा दे दिया था। उनका पंजाब सीएम भगवंत मान के साथ टकराव चलता रहा। राष्ट्रपति के इस्तीफा मंजूर करने के बाद गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का गवर्नर नियुक्त किया गया। उन्होंने भी टकराव को लेकर कहा था कि उनके रिश्ते कैसे रहेंगे, यह समय बताएगा।