Chandigarh Municipal Corporation - Punjab News Times

चंडीगढ़ डंपिंग ग्राउंड पर लगेगी नई मशीन:हर दिन अलग करेंगे 70 टन मिश्रित कचरा
चंडीगढ़ के डड्डू माजरा स्थित डंपिंग ग्राउंड में गीला और सूखा कूड़ा अलग करने के लिए नया सिस्टम लगाया जा रहा है। इसके लिए नगर निगम की ओर से अलग-अलग कंपनियों से बोलियां मांगी गई थीं। इसमें चार कंपनियों ने हिस्सा लिया।

सबसे कम बोली 2.33 करोड़ रुपये की लगी। इस सिस्टम से रोजाना 70 टन मिक्स कूड़े को सूखा और गीला अलग किया जा सकेगा। ताकि बाद में उससे खाद बनाई जा सके। नगर निगम ने इस सिस्टम के लिए 5.22 करोड़ रुपये की राशि का अनुमान लगाया था।

चंडीगढ़ शहर से हर रोज 500 टन कूड़ा निकलता है। इसमें से 300 टन गीला कूड़ा और बागवानी का कूड़ा होता है। फिलहाल नगर निगम के पास रोजाना 450 टन कूड़ा प्रोसेस करने की क्षमता है। नगर निगम डंपिंग ग्राउंड पर सूखे कूड़े को प्रोसेस करने का सिस्टम लगा रहा है।

इसकी क्षमता 5 टन सूखे कूड़े को प्रोसेस करने की होगी। इसमें बेडशीट, गद्दे, बैग, कार सीट कवर जैसी चीजें प्रोसेस की जाएंगी। अभी तक यह सामान बिना प्रोसेस किए डंपिंग ग्राउंड में फेंका जा रहा था। अब इससे भी खाद तैयार की जाएगी।

डंपिंग ग्राउंड में सेग्रीगेशन के लिए लगाए जा रहे नए सिस्टम का लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है। डड्डू माजरा के लोग इस सिस्टम को यहां लगाने के खिलाफ हैं। डड्डू माजरा ज्वाइंट एक्शन कमेटी के अध्यक्ष दयाल कृष्ण ने कहा कि नगर निगम यहां सभी बड़े-छोटे प्लांट लगा रहा है।

यहां पहले लगाए गए प्लांट का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। अगर किसी दिन यह सिस्टम फेल हो गया तो यहां सांस लेना भी मुश्किल हो जाएगा। नगर निगम को नए लगाए जा रहे प्लांट किसी दूसरी जगह लगाने चाहिए।