Bhupinder Singh Hooda - Punjab News Times

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा की भाभी का निधन
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा की भाभी राजवती का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। वह कई दिनों से बीमार चल रही थीं। सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। आज शाम 6 बजे रोहतक में शीला बाईपास स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

राजवती भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के बड़े भाई इंदर सिंह हुड्‌डा की पत्नी थीं। इंदर सिंह एक जमींदार हैं, जो राजनीति में सक्रिय नहीं हैं। वे केवल चुनाव के समय भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के साथ सक्रिय होते हैं। इंदर सिंह और राजवती के 2 लड़के और 2 लड़कियां हैं।

18 जून को भूपेंद्र हुड्‌डा की चाची सुप्रभा देवी का निधन हुआ था। वह 103 साल की थीं। कल, 22 जून को उनकी गुरुग्राम के मारुति रोड स्थित नॉटिंग हिल बैंक्वेट हॉल में श्रद्धांजलि सभा रखी गई थी। यहां भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा समेत कांग्रेस के कई सीनियर नेता पहुंचे थे।

पूर्व CM के चाचा फतेह सिंह का कोई पॉलिटिकल बैकग्राउंड नहीं था। वह खेती करते थे। उन्होंने इसके लिए उत्तराखंड के बाजपुर में जमीन लेकर फार्महाउस बनाया था। हालांकि, वर्षों पहले उनका देहांत हो गया था। इसके बाद से उनके बेटे कुलवीर हुड्‌डा इसकी देखभाल कर रहे हैं।

वहीं, भूपेंद्र हुड्‌डा की चाची भी अपने बेटे कुलवीर के पास ही रहती थीं। हालांकि, कुछ दिन पहले ही वह गुरुग्राम में रह रहे अपने पोते के यहां पहुंची थीं। यहीं पर उनका निधन हुआ है।

इससे पहले, 20 जून को हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अभिमन्यु की मां परमेश्वरी देवी का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनका अंतिम संस्कार शनिवार सुबह 10 बजे उनके पैतृक गांव खांडा खेड़ी में किया गया।

Read Also : आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की 10637 वोटों से बड़ी जीत

परमेश्वरी देवी के 6 बेटे और 3 बेटियां हैं। बेटों में रुद्रसेन, वीरसेन, व्रतपाल, कैप्टन अभिमन्यु, मेजर सतपाल और देव सुमन शामिल हैं। जबकि, बेटियों में दया, बिमला और मधु हैं। परमेश्वरी देवी के पति मित्रसेन का पहले ही देहांत हो चुका है। वह आर्य समाज सेवा में अग्रणी थे। वह आर्य समाज से जुड़े रहे और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिकाएं निभाईं। उनके कार्य को परमेश्वरी देवी आगे बढ़ा रही थीं।

CM सैनी का कांग्रेस पर तंज, बोले " विपक्ष अपना नेता ढूंढे "
हरियाणा में विधानसभा सत्र 3 दिन का रहेगा। आज चंडीगढ़ में हुई बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) की बैठक में यह फैसला लिया गया। मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया है कि विधानसभा का यह सत्र 13, 14 और 18 नवंबर का रहने वाला है।

इस बैठक में CM सैनी के अलावा स्पीकर हरविंदर कल्याण, संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा और डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा भी शामिल थे।

मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री सैनी ने अपने बयान में विपक्ष पर भी हमला बोला। हरियाणा में अब तक विपक्ष का नेता न चुने जाने को लेकर उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष चुनना विपक्ष का काम है। वह कब तक चुनेंगे, यह उनका मामला है।

वहीं, महाराष्ट्र चुनाव में प्रचार को लेकर नायब सैनी ने कहा कि वह पार्टी के लिए वोट मांगेंगे। देश के लोगों ने PM मोदी की नीतियों पर मुहर लगाई है। महाराष्ट्र की जनता भी PM मोदी की नीतियों पर मुहर लगाएगी। कांग्रेस झूठ का प्रचार करती है, लोगों ने कांग्रेस के झूठ को देख लिया है।इधर, हरियाणा में पराली जलाने समेत किसानों के मुद्दे पर CM सैनी ने कहा कि हमारे किसान इतनी पराली नहीं जलाते हैं। हमने किसानों को समझाया भी है। किसानों को कुछ इंस्ट्रूमेंट्स की जरूरत है। वह किसानों को उपलब्ध करवाए जाएंगे।

इसके अलावा आज विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी बैठक होगी। स्पीकर हरविंदर कल्याण सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। यह बैठक विधानसभा सचिवालय में होगी।

हरियाणा में निर्विरोध राज्यसभा सांसद बनीं किरण चौधरी:कांग्रेस ने नहीं उतारा कोई उम्मीदवार
हरियाणा में भाजपा की राज्यसभा उम्मीदवार किरण चौधरी निर्विरोध सांसद चुन ली गई हैं। मंगलवार को उन्हें रिटर्निंग ऑफिसर साकेत कुमार ने राज्यसभा सीट से निर्विरोध सांसद का प्रमाण पत्र दिया।बता दें कि 20 अगस्त को भाजपा ने उन्हें उम्मीदवार घोषित किया था। 21 अगस्त को उन्होंने CM नायब सैनी की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया।

चूंकि, कांग्रेस समेत दूसरे विपक्षी दलों की ओर से कोई भी उम्मीदवार खड़ा नहीं किया गया, इस कारण से किरण चौधरी का निर्विरोध राज्यसभा जाने का रास्ता बन गया। यह रिजल्ट पहले से तय था। आज रिटर्निंग ऑफिसर ने उन्हें राज्यसभा का निर्वाचन सर्टिफिकेट देकर इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी।

किरण को मंगलवार को BJP ने उम्मीदवार घोषित किया। इससे पहले किरण ने भिवानी के तोशाम से कांग्रेस विधायक के पद से इस्तीफा दिया। जिसे हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने स्वीकार कर लिया।

किरण चौधरी ने बेटी श्रुति चौधरी की भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से टिकट कटने के बाद कांग्रेस छोड़ दी थी। BJP में शामिल होने के 2 महीने बाद उन्हें राज्यसभा भेजा जा रहा है। हरियाणा की यह राज्यसभा सीट रोहतक से लोकसभा चुनाव जीते कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्‌डा के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। उनका अप्रैल 2026 तक का था।

राज्यसभा चुनाव के लिए नॉमिनेशन की प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू हुई थी। इसकी अंतिम तारीख 21 अगस्त थी। जिसमें सिर्फ किरण चौधरी ने नामांकन भरा। 27 अगस्त यानी आज नाम वापसी का दिन था। अगर एक से ज्यादा कैंडिडेट होते तो 3 सितंबर को वोटिंग होनी थी।

नामांकन के बाद सीएम नायब सैनी ने कहा था कि किरण को जीत के लिए जरूरत से ज्यादा विधायकों ने समर्थन दिया है। जिसमें JJP के बागी जोगीराम सिहाग, अनूप धानक, रामनिवास सुरजाखेड़ा और रामकुमार गौतम भी शामिल हैं।

इसके अलावा निर्दलीय नयनपाल रावत और हलोपा के गोपाल कांडा भी किरण के समर्थन में हैं। किरण चौधरी ने कहा था कि, ''मैं बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करती हूं। भाजपा प्रदेश हित के लिए काम करती है। हरियाणा के सारे मुद्दे राज्यसभा में उठाउंगी।''

हरियाणा कांग्रेस में चुनाव से पहले CM कुर्सी की लड़ाई
हरियाणा विधानसभा चुनाव ( Haryana Assembly Elections ) से पहले कांग्रेस में CM कुर्सी की लड़ाई शुरू हो गई है। पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा ( Bhupinder Singh Hooda ) गुट के 'हरियाणा मांगे हिसाब' कैंपेन के बराबर सांसद कुमारी सैलजा ने 'कांग्रेस संदेश यात्रा' का ऐलान कर दिया है। सैलजा ने सोशल मीडिया पर 27 जुलाई से इसे शुरू करने का पोस्टर भी शेयर किया है।

सैलजा के इस पोस्टर से पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान और प्रदेश इंचार्ज दीपक बाबरिया की फोटो गायब है। हालांकि हुड्‌डा गुट के कैंपेन की घोषणा, लॉन्चिंग और पोस्टर से भी कुमारी सैलजा गायब थी।

सैलजा ने अपने पोस्टर में रणदीप सुरजेवाला को जगह दी लेकिन सबसे चौंकाने वाली फोटो पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह की है। बीरेंद्र सिंह कुछ दिन पहले ही हुड्‌डा गुट के साथ चंडीगढ़ प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखे थे।

बता दें कि हरियाणा की 10 में से 5 लोकसभा सीटें जीतने के बाद राहुल गांधी ने यहां के 38 नेताओं से मीटिंग की। जिसमें राहुल ने कहा था- '' गुटबाजी किसी की भी सहन नहीं की जाएगी। सभी नेता यूनिटी बनाएं। सार्वजनिक स्थानों, खासकर मीडिया के सामने एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी न करें।''

पोस्टर के साथ कुमारी सैलजा लोकसभा चुनाव में 10 में से 5 सीटों पर जीत का क्रेडिट लेने से भी नहीं चूकी। सैलजा ने लिखा- "कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व मल्लिकार्जुन खड़गे जी और राहुल गांधी जी का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस संदेश यात्रा एक बार फिर से शुरू हो रही है।

लोकसभा चुनाव से पहले यहां यात्रा हुई थी, जिसके अभूतपूर्व परिणाम लोकसभा चुनाव में देखने को मिले। 27 जुलाई को यह यात्रा अंबाला से फिर से आरंभ होगी।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह जी एवं कांग्रेस राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला जी के साथ मिलकर, हम लोग इस यात्रा के माध्यम से BJP की झूठी नीतियों से लोगों को जागरूक कर, कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने के प्रण को पूर्ण करेंगे"।