Asia Cup - Punjab News Times

विश्व क्रिकेट में पाकिस्तान की किरकिरी, अब नेपाल ने चटाई धूल; हर तरफ हो रही थू-थू
महिला अंडर-19 एशिया कप टी20 टूर्नामेंट का आगाज 15 दिसंबर को हुआ था. इस बीच सोमवार को ग्रुप बी के मैच में पाकिस्तान और नेपाल का आमना-सामना हुआ, जिसमें नेपाल ने 6 विकेट से जीत दर्ज करके क्रिकेट जगत को हैरत में डाल दिया है. अब नेपाल ने अंडर-19 एशिया कप के सुपर-4 में जगह बना ली है, वहीं पाक टीम ग्रुप स्टेज में अपने दोनों मैच हारने से टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. पाकिस्तान की महिला टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 104 रन बनाए थे. जवाब में नेपाल टीम ने एक ओवर शेष रहते 6 विकेट से इस मुकाबले को जीता है.

नेपाल की कप्तान पूजा महातो को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. पहले उन्होंने अपने 4 ओवर के गेंदबाजी स्पेल में 27 रन देकर 2 विकेट लिए. वहीं जब बैटिंग की बारी आई तो पूजा ने 47 रन की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को यादगार जीत दिलाने में बहुत बड़ा योगदान दिया. पाकिस्तान के लिए एक समय 100 रन बना पाना भी मुश्किल प्रतीत हो रहा था, लेकिन कोमल खान ने 38 रन और महम अनीस ने 29 रन की पारी खेल अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में मदद की.

महिला अंडर-19 एशिया कप में भारत, पाकिस्तान और नेपाल को ग्रुप बी में रखा गया था. ग्रुप मुकाबले में टीम इंडिया पहले ही पाकिस्तान को 9 विकेट से रौंद चुकी थी. यदि पाक टीम को सुपर-4 में प्रवेश पाना था तो उसे हर हालत में नेपाल पर जीत दर्ज करनी थी. खैर अब नेपाल ने यादगार जीत दर्ज करके सुपर-4 स्टेज में जगह बनाई है.

ग्रुप ए पर नजर डालें तो उसमें श्रीलंका, बांग्लादेश और टूर्नामेंट के होस्ट मलेशिया को जगह दी गई थी. इस ग्रुप में श्रीलंका 2 मैच में एक जीत दर्ज करने के बाद अभी टेबल के टॉप पर मौजूद है. इस ग्रुप में बांग्लादेश और मलेशिया का मैच बाकी है. नेट रन रेट को देखते हुए संभावनाएं बहुत अधिक हैं कि ग्रुप श्रीलंका और बांग्लादेश ही सुपर-4 स्टेज में जाएंगे.

आपस में भिड़ सकती है भारत और पाकिस्तान की टीमें , इस दिन दिखेगा रोमांच
टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाकर देश को गौरवान्वित किया है। भारत की पुरुष टीम के बाद अब महिला टीम भी शानदार प्रदर्शन करती नजर आ रही है। टीम इंडिया ने एशिया कप ( Asia Cup ) के सेमीफाइनल  ( semi-final ) में जगह बना ली है। भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में नेपाल को 82 रन से शिकस्त देकर पहले सेमीफाइनल में एंट्री ली। दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम ने भी सेमीफाइनल में जगह बना ली है। पाकिस्तान ने यूएई को 10 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। हालांकि अभी सेमीफाइनल की बाकी दो टीमें डिसाइड नहीं हुई हैं। इसके लिए बांग्लादेश-मलेशिया और श्रीलंका थाईलैंड के बीच मुकाबला चल रहा है।

अगर टीम इंडिया और पाकिस्तान  (Team india and Pakistan ) की टीम अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीत लेती है तो दोनों टीमों की फाइनल में भिड़ंत हो सकती है। इस तरह फैंस को एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबले का रोमांच दिखाई दे सकता है। पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज टीम इंडिया का सेमीफाइनल मुकाबला बांग्लादेश से हो सकता है।

एशिया कप ( Asia Cup ) का फाइनल मुकाबला 28 जुलाई को श्रीलंका के दांबुला में होगा। ये मैच शाम 3 बजे से खेला जाएगा। अगर टीम इंडिया फाइनल में पहुंचती है तो ये इस साल अक्टूबर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले बहुत बड़ी उपलब्धि होगी।

आपको बता दें कि महिला एशिया कप टूर्नामेंट में भारत का पलड़ा भारी है। भारत ने अब तक अपने सभी 3 मैच खेले हैं। जिसमें शानदार जीत दर्ज की है। इस तरह भारतीय टीम एशिया कप टूर्नामेंट जीतने की प्रबल दावेदार है। गौरतलब है कि टीम इंडिया ने अपने सबसे पहले मैच में पाकिस्तान को शिकस्त दी थी। भारतीय टीम ने इसमें 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इसके बाद यूएई को 78 रन और नेपाल को 82 रन से शिकस्त देकर क्रिकेटप्रेमियों को हैरान कर दिया। वहीं पाकिस्तान ने नेपाल और यूएई के खिलाफ जीत दर्ज की है। दूसरे ग्रुप से श्रीलंका की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने की दावेदार है। उसके पास 2 मैचों में जीत के बाद 4 अंक हैं और वह अब तक टॉप पर काबिज है। दूसरे स्थान के लिए थाईलैंड-बांग्लादेश के बीच मुकाबला चल रहा है।