Punjabi Singer Karan Aujla - Punjab News Times

पंजाबी गायक करण औजला की दरियादिली
खन्ना के नजदीकी गांव घुराला के प्रसिद्ध पंजाबी गायक करण औजला ने दरियादिली दिखाई है। इन दिनों विदेश बैठे करण औजला ने अपने शहर के अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी तरुण शर्मा का करीब 9 लाख रुपए का बैंक कर्ज चुका दिया। जिसके बाद इस खिलाड़ी और उसके परिवार को उनका घर मालिकाना हक दोबारा नसीब हुआ है। इससे पहले तरुण अपने घर गिरवी रखकर देश के लिए खेल रहा था।

12 लाख का लिया था कर्ज

तरुण शर्मा ने कई साल पहले विदेशी धरती पर खेलने के लिए अपना घर करीब 12 लाख रुपए में गिरवी रखा और बैंक से कर्ज लिया गया था। इसके बाद तरुण शर्मा ने कई देशों में भारत का नाम रोशन किया। लेकिन किसी सरकार ने उसकी सार नहीं ली। जिसके चलते वह कर्ज नहीं चुका सका था।

सोशल मीडिया के माध्यम से सुर्खियों में आए तरुण की आर्थिक हालत को देखकर कुछ एनआरआइज ने मदद की थी। जिसके चलते करीब 3 लाख का कर्ज वापस किया गया था। कुछ समय पहले इस खिलाड़ी पर करण औजला की मेहर की नजर पड़ी। जिसके बाद करण ने अब करीब 9 लाख का कर्ज चुका दिया।

करण औजला के कर्ज लौटाने के बाद तरुण ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की। जिसमें इस बात की पुष्टि की कि करण औजला ने उनका करीब 9 लाख का कर्ज बैंक में जमा करवा दिया है। अब उनका घर कर्ज मुक्त हो गया है। इसके लिए तरुण ने करण औजला का आभार जताया। साथ ही मदद करने वाले एनआरआइज का भी धन्यवाद किया।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तिरंगा फहराकर देश का नाम रोशन करने वाला तरुण कई बार अपमानित हो चुका है। अमेरिका में पैरा वर्ल्ड कराटे चैंपियनशिप जीतकर शहर लौटे इस खिलाड़ी का कोई स्वागत तक नहीं किया गया था। पिछले साल भी तरुण शर्मा 21 से 23 जुलाई तक आयोजित दूसरी एशियन कराटे चैंपियनशिप में भारत की तरफ से भाग लेने मलेशिया गया था। 43 देशों के खिलाड़ियों के बीच तरुण ने कांस्य पदक जीता था। लेकिन दोनों बार वह दिल्ली से बस में खन्ना आया था। किसी ने स्वागत नहीं किया था।

तरुण शर्मा पैरा कराटे खिलाड़ी है। गरीब परिवार से संबंधित है। पिता के साथ सब्जी की रेहड़ी लगाकर परिवार का गुजारा चलाता था। कुछ समय पहले पिता की मौत हो गई। अब खुद रेहड़ी लगाता है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बार देश और राज्य का नाम रोशन कर चुका है। लंबे समय से सरकार के पास नौकरी की गुहार लगा रहा है। किसी प्रकार की कोई सरकारी मदद नहीं मिल रही है। अपने खेल के शौक को पूरा करने के लिए तरुण ने घर तक गिरवी रखा था।