Shambhu Border - Punjab News Times

किसानों का शंभू बॉर्डर से दिल्ली कूच का ऐलान:21 जनवरी को 101 किसान होंगे रवाना
हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों ने 21 जनवरी को दिल्ली कूच का ऐलान कर दिया है। किसान नेता सरवण पंधेर ने कहा कि इसमें 101 किसान शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अभी तक वार्ता का मन नहीं बना रही है, इसलिए आंदोलन को और तेज करेंगे।

उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को चेतावनी भी दी कि उनके प्रधानमंत्री रहते ही देश में MSP पर फसल खरीद की गारंटी का कानून आएगा। किसानों की सभी मांगें देश हित में हैं और उन्हें लागू कराया जाएगा।

किसान इससे पहले भी दिसंबर महीने में 3 बार दिल्ली कूच की कोशिश कर चुके हैं। किसान 6 दिसंबर, 8 दिसंबर और 14 दिसंबर 2024 को दिल्ली की ओर रवाना हुए थे लेकिन तीनों बार हरियाणा पुलिस ने उन्हें बैरिकेड पर ही रोक लिया।

बता दें कि MSP की गारंटी कानून को लेकर किसान 11 महीने से शंभू और खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं। खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत डल्लेवाल 52 दिन से आमरण अनशन पर बैठे हैं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उनके समर्थन में 111 किसान लगातार दूसरे दिन अनशन पर बैठे हैं।

इस दौरान सरवण पंधेर ने 5 जनवरी 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिरोजपुर दौरे के दौरान हुई सुरक्षा चूक के मुद्दे को उठाया। पंधेर ने कहा कि 2022 की घटना में अब पंजाब सरकार ने केंद्र के दबाव में आकर 25 के करीब किसानों के खिलाफ समन भेज दिए हैं। इसमें अब हत्या की कोशिश का मामला भी जोड़ दिया गया है। हम इसका विरोध करते हैं।

उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि 5 जनवरी 2022 को पीएम बॉय एयर आ रहे थे, लेकिन अचानक उनका रूट बदल दिया गया। वे सड़क मार्ग से आए। पीएम का काफिला 15-20 मिनट के लिए रुका था। एक भी किसान ने पीएम की तरफ फूल तक नहीं मारा था।

तब CM रहे चरणजीत चन्नी की अगुआई वाली कांग्रेस सरकार ने साफ किया था कि किसानों का मकसद उन्हें नुकसान पहुंचाना नहीं था। इसके बावजूद अब 3 साल के बाद किसानों पर दोबारा से कार्रवाई निंदनीय है।

आंदोलनकारी किसान कमेटी से बातचीत को हुए राजी , कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगा टाइम
किसान आंदोलन को लेकर सोमवार (6 जनवरी) को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। जिसमें पंजाब सरकार ने दावा किया कि किसान नेता जगजीत डल्लेवाल कोर्ट की बनाई कमेटी से मिलने के लिए राजी हो गए हैं। पंजाब सरकार की तरफ से सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल पेश हुए।

उन्होंने कहा कि हमने आंदोलनकारी किसानों को कोर्ट की बनाई हाईपावर कमेटी के अध्यक्ष रिटायर्ड जस्टिस नवाब सिंह से मिलने के लिए मना लिया है। उम्मीद है इस मामले में कुछ सकारात्मक निकलेगा।सिब्बल ने इस मामले की सुनवाई कुछ समय बाद करने की अपील की। जिस पर कोर्ट ने इसकी सुनवाई शुक्रवार (10 जनवरी) के लिए तय कर दी।

इससे पहले डल्लेवाल ने कमेटी अध्यक्ष रिटायर्ड जस्टिस नवाब सिंह को चिट्‌ठी लिखकर कहा था कि उनका प्रतिनिधिमंडल 4 नवंबर 2024 को सुप्रीम कोर्ट की कमेटी से मिला था लेकिन कमेटी को शंभू और खनौरी बॉर्डर आने का टाइम नहीं मिला। क्या वे मेरी मौत का इंतजार कर रहे थे। तब डल्लेवाल ने कहा था कि हम सिर्फ केंद्र सरकार से बात करेंगे।

बता दें कि हरियाणा–पंजाब के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर 11 महीने से किसान आंदोलन चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट में इससे जुड़े 2 मामले चल रहे हैं। पहला मामला पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के शंभू बॉर्डर खोलने के फैसले के खिलाफ हरियाणा सरकार की याचिका का है।

दूसरी खनौरी बॉर्डर पर 42 दिन से अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत डल्लेवाल को अस्पताल में भर्ती न कराने की पंजाब सरकार के खिलाफ अवमानना याचिका है। 2 जनवरी को हुई पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने दोनों मामले एक साथ रखने को कहा था।

पंजाब में किसानों का रेल रोको आंदोलन:48 जगहों पर धरना दे रहे किसान
पंजाब में शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में आज 3 घंटे के लिए ट्रेनें रोकी जा रही हैं। 48 जगहों पर किसान दोपहर 12 बजे से ट्रैक पर बैठे हैं, 3 बजे तक प्रोटेस्ट चलेगा।

अमृतसर, जालंधर और होशियारपुर जिला में सबसे ज्यादा जगहों पर किसान ट्रैक जाम कर रहे हैं। रेल रोको आंदोलन का ऐलान 14 दिसंबर को किसान नेता सरवण पंधेर ने किया था।

खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने आज इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। मीटिंग दोपहर 2 बजे चंडीगढ़ स्थित किसान भवन में होगी। इसमें डल्लेवाल के संघर्ष को समर्थन देने का ऐलान हो सकता है।

इसके बाद शाम 7 बजे गवर्नर से मिलने का प्रोग्राम है। पहले यह मीटिंग 24 दिसंबर को रखी गई थी, लेकिन किसान नेता जगजीत डल्लेवाल की बिगड़ती सेहत को देखते हुए मीटिंग का समय बदला गया है।

अमृतसर के कई रेल फाटकों पर आज किसान धरना देने बैठे हैं। अमृतसर के देवीदासपुरा, ब्यास, पंधेर कलां, कत्थू नंगल, रमदास, जहानगीर, झंडे और रेलवे स्टेशन पर किसानों की अलग-अलग जत्थेबंदियां 12 से 3 बजे तक रेल को रोकने के लिए बैठी हैं। जिसके लिए तैयारियां दो दिन पहले ही की गई हैं। रेल रोको आंदोलन के शुरू होने से पहले किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि प्रेस कुछ लिख बोल ना पाए इसलिए मुख्यमंत्री भगवंत मान आज पंजाब में दौरे पर हैं, लेकिन मीडिया किसानों के साथ है।

आंदोलन को 200 दिन पूरे होने पर कल महापंचायत:3 बॉर्डर पर जुटेंगे किसान, विनेश फोगाट को करेंगे सम्मानित
फसलों की MSP की लीगल गांरटी की मांग को लेकर चल रहे किसान आंदोलन को 200 दिन पूरे होने पर कल (शनिवार) को किसानों द्वारा तीन जगह पर किसान महा पंचायतों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान दातासिंहवाला-खनौरी और शंभू बॉर्डर पर महापंचायत संपन्न होगी।

दाता सिंह वाला- खनौरी बॉर्डर पर आयोजित महापंचायत में महिला पहलवान विनेश फोगाट और उनके पति सोमवीर राठी भी पहुंचेंगे। जिन्हें किसानों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। यह महा पंचायत सुबह साढ़े 11 बजे शुरू होगी। यह जानकारी संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक एवं किसान मजदूर मोर्चा की तरफ से दी गई है।

पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट 50 किलोग्राम भार वर्ग में भारत की अगुवाई कर रही थी। वह बिना हारे फाइनल में पहुंच गई थी। लेकिन जब सुबह मुकाबले से पहले उसका वजन किया गया तो वह सौ ग्राम ज्यादा निकला। इसके बाद उन्हें अयोग्य करार दे दिया गया था। साथ ही उन्हें कोई मेडल नहीं दिया गया। इससे भारत को काफी निराशा हाथ लगी थी।

वहीं, उन्होंने संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। हालांकि देश में विनेश का चैंपियन की तरह ही स्वागत हुआ था। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद विनेश के प्रयास की सराहना की। साथ ही कहा था कि विनेश, आप चैंपियनों में चैंपियन हैं। वहीं, हरियाणा सरकार की तरफ से सिल्वर मेडल विजेता को दी जाने वाली चार लाख की राशि उन्हें पुरस्कार के रूप में दिया था।

विनेश फोगाट को पेरिस ओलिंपिक के बाद से लगातार लोगों द्वारा सम्मानित किया जा रहा है। उसे पहले खाप पंचायतों द्वारा गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया था। जबकि तीन दिन पहले हरियाणा के जींद में विनेश का सम्मान हुआ था। वहीं, आज वह अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल पहुंची थी। वहां पर भी उन्हें सम्मानित किया गया ।

किसान आंदोलन के चलते बंद शंभू बॉर्डर अभी नहीं खुलेगा
हरियाणा और पंजाब के बीच शंभू बॉर्डर अभी नहीं खुलेगा। किसान आंदोलन की वजह से हरियाणा सरकार ने यहां बैरिकेडिंग कर इसे बंद कर रखा है। बॉर्डर खोलने को लेकर हरियाणा सरकार ने हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।बुधवार को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि अंबाला के पास शंभू बॉर्डर पर यथास्थिति बनाए रखी जाए, जहां किसान 13 फरवरी से डेरा डाले हुए हैं।

कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा से शंभू सीमा पर चरणबद्ध तरीके से बैरिकेड्स हटाने के लिए कदम उठाने को कहा ताकि जनता को कोई असुविधा न हो।सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह एक निष्पक्ष कमेटी गठित करने का प्रस्ताव करता है। जिसमें प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल होंगे जो किसानों और अन्य हितधारकों से संपर्क कर उनकी मांगों का ऐसा व्यावहारिक समाधान खोज सकेंगे जो निष्पक्ष, न्यायसंगत और सभी के हित में हो।

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा सरकारों से स्वतंत्र समिति में सदस्यों के कुछ नाम सुझाने को कहा या फिर वह समिति के लिए कुछ उपयुक्त व्यक्तियों की तलाश कर सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने दोनों राज्यों से एक सप्ताह के भीतर नाम सुझाने को कहा। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा सरकार से पूछा है कि अगर किसान बिना ट्रैक्टरों से किसान दिल्ली जाते हैं, तो सरकार का क्या कदम रहेगा। वहीं, कोर्ट ने पूछा कि क्या उन्होंने किसानों से बातचीत की कोशिश की है। कोर्ट ने पूछा कि किसान सोचते है कि मंत्री सरकार की बात करेंगे। ऐसे में क्या कोई सांझे व्यक्ति के माध्यम से बातचीत की कोशिश की गई। नेशनल हाईवे को कब तक बंद रखोगे।

हरियाणा सरकार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता पेश हुए थे। उन्होंने अदालत में कहा कि स्वतंत्र कमेटी का सुझाव हम सरकार के समक्ष रखेंगे। बॉर्डर सील से आर्थिक नुकसान हो रहा है, यह बात पंजाब सरकार की तरफ से रखी गई है। फिलहाल यह बार्डर नहीं खुल रहा है।

हरियाणा के वकील ने कहा कि किसानों की मांगों को लेकर बातचीत की जा रही है। वहीं, उन्होंने कहा कि बॉर्डर पर जिस तरह के वाहन हैं, वह काफी चौंकाने वाले है। वहां पर कुछ ऐसे वाहन है, जिन्हें टैंकर के रूप में कन्वर्ट कर रखा है। वहां पर क्रेन है। किसानों को मनाने की कोशिश की जा रही हैं। ऐसे में कोर्ट ने कहा कि आप सरकार है। ऐसे में आप किसानों से मिले, समस्या का हल निकालने की कोशिश करे

हरियाणा में किसानों का प्रदर्शन ,अंबाला में इकट्‌ठा होने से पहले पुलिस की धरपकड़
शंभू बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसान आज हरियाणा के अंबाला में प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने यहां अंबाला सिटी की नई अनाज मंडी में किसानों को बुलाया है।

हालांकि इससे पहले ही पुलिस BNS की धारा 163 (पहले धारा 144) के तहत यहां भीड़ जुटाने पर रोक लगा चुकी है। वहीं किसानों को यहां पहुंचने से रोकने के लिए हरियाणा में धरपकड़ शुरू की जा चुकी है। किसान नेता अमरजीत सिंह मोहड़ी, समेत कई किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

प्रशासन ने किसान नेता सरवन सिंह पंधेर से बात की। जिसमें पंधेर ने कहा कि हम अंबाला मंडी कार्यक्रम हर हाल में करेंगे। आप हमारा रास्ता न रोकें। उन्होंने हिरासत में लिए गए किसानों को रिहा करने की भी बात कही। इससे पहले उन्होंने नवदीप जलबेड़ा को हिरासत में लेने से इनकार किया था।

पहले यह प्रदर्शन पिछले किसान आंदोलन के वाटर कैनन बॉय नवदीप जलबेड़ा की रिहाई के लिए अंबाला के SP ऑफिस के घेराव का था। मगर, मंगलवार को जलबेड़ा को जमानत के बाद देर रात रिहाई भी मिल गई।

इससे पहले किसान नेता जगजीत डल्लेवाल दिल्ली कूच का ऐलान कर चुके हैं। उनका कहना है कि हमें सिर्फ शंभू बॉर्डर खुलने का इंतजार है।