Ambala Farmers Meeting 6 July - Punjab News Times

अंबाला में कल होगी किसानों की मीटिंग , पंधेर समेत कई नेता आएंगे
हरियाणा और पंजाब के शंभू बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसान अब युवा किसान नेता नवदीप सिंह जलबेड़ा को रिहा करने के लिए आगामी रणनीति तैयार कर रहे हैं। बता दें कि किसानों ने 17 जुलाई को अंबाला के एसपी कार्यालय का घेराव करने का ऐलान किया हुआ है।

किसानों ने इसको लेकर अब 6 जुलाई को बलाना के गुरुद्वारा में एक मीटिंग बुलाई गई है। इसमें किसान नेता सरवन सिंह पंधेर, भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरजीत सिंह मोहड़ी समेत हरियाणा और पंजाब के विभिन्न किसान संगठनों से जुड़े हुए किसान नेता हिस्सा लेंगे।

गौरतलब है कि किसान नेता नवदीप इस बार के किसान आंदोलन में भी काफी प्रमुख भूमिका में रहे हैं। पंजाब में किसान आंदोलन शुरू होने से पहले ही उन्होंने किसानों को एकजुट किया। इसके साथ-साथ लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार को चुनौती भी थी।

इसी को लेकर वह पिछले लंबे समय से हरियाणा पुलिस के निशाने पर थे। आंदोलन के दौरान नवदीप अपने अन्य साथियों के साथ बख्तरबंद पोकलेन मशीन लेकर आये थे और हरियाणा सरकार को चुनौती दी थी। पुलिस ने वाटर कैनन बाय नवदीप सिंह जलबेड़ा उसके साथी को मार्च में चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया था। हालांकि नवदीप सिंह के साथी गुरकीरत को कोर्ट से जमानत मिल गई थी लेकिन नवदीप सिंह जलबेड़ा फिलहाल अंबाला की सेंट्रल जेल में बंद है।