Opposition BNP - Punjab News Times

शेख हसीना लगातार चौथी बार बांग्लादेश की PM बनेंगी
PM Sheikh Hasina

बांग्लादेश की मौजूदा पीएम शेख हसीना (76) लगातार चौथी बार प्रधानमंत्री पद पर काबिज होने जा रही हैं। रविवार 7 जनवरी को हुए आम चुनाव में हसीना की पार्टी अवामी लीग ने संसद की 300 में से 204 सीटें जीत लीं। इस बार 299 सीटों पर वोटिंग हुई थी।

वहीं, हसीना ने लगातार आठवीं बार चुनाव जीता। गोपालगंज-3 सीट से उन्होंने बांग्लादेश सुप्रीम पार्टी के कैंडिडेट एम निजामुद्दीन लश्कर को 2.49 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया। हसीना को 2 लाख 49 हजार 965 तो निजामुद्दीन को महज 469 वोट मिले। हसीना पहली बार 1986 में चुनाव जीती थीं।

बांग्लादेश चुनाव आयोग के मुताबिक, इस बार चुनाव में 40% वोट पड़े। यह आंकड़ा बदल सकता है। 2018 के चुनाव में 80% मतदान हुआ था। देश में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) समेत विपक्षी पार्टियों ने चुनाव का बहिष्कार किया था।

भारत के राजदूत बधाई देने पहुंचे
आवामी लीग की जीत के बाद ढाका में भारत के राजदूत प्रणय वर्मा ने शेख हसीना से मुलाकात की। उन्होंने बुके देकर शेख हसीना को भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से जीत की बधाई दी। प्रणय वर्मा ने उम्मीद जताई है कि शेख हसीना की नई पारी में दोनों देशों के बीच रिश्ते और मजबूत होंगे। वहीं, भारत के अलावा चीन और रूस ने भी शेख हसीना को बधाईयां भेजी हैं।

READ ALSO:हार्ट अटैक के रिस्क को बढ़ा सकते हैं रोज खाए जाने वाले ये 4 फूड्स, तुरंत करें डाइट से बाहर

हसीना का ये 5वां टर्म
शेख हसीना पांचवीं बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री बनने जा रही हैं। वे 1996 से 2001 तक प्रधानमंत्री थीं। इसके बाद 2009 में फिर प्रधानमंत्री बनीं। तब से अब तक सत्ता पर काबिज हैं।

बांग्लादेश में विपक्ष ने 6 जनवरी को 48 घंटे की हड़ताल का ऐलान किया था। इसके बाद विपक्ष की गैरमौजूदगी में बैलट पेपर पर अवामी लीग, उसकी सहयोगी पार्टी और निर्दलीय कैंडिडेट्स के नाम ही लिखे गए। ऐसे में सत्ताधारी पार्टी अवामी लीग की जीत को औपचारिकता ही माना गया था।

PM Sheikh Hasina