Jagraon - Punjab News Times

जगराओं में जमानत लेकर खुद थाने पहुंचे आरोपी
जगराओं में एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए जहां पुलिस द्वारा उनकी तलाश की जा रही थी, वहीं दूसरी ओर आरोपी कोर्ट से जमानत लेकर सीधे थाने पहुंच गए। कोर्ट से जमानत लेकर थाने पहुंचने वाले आरोपियों की पहचान मनोहर सिंह, जश्नप्रीत सिंह, सुमनप्रीत कौर उर्फ सिम्मी के रूप में हुई है।

जानकारी देते हुए थाना सदर के एएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि करीब तीन महीने पहले गांव बरसाल के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने घर पर फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी दविंदर कौर के बयान के आधार पर जश्नप्रीत सिंह, ऊषा रानी निवासी बरसाल, सुमनप्रीत कौर उर्फ सिम्मी तथा मनोहर सिंह के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज किया था। इसी मामले में अब तीनों आरोपी अदालत से जमानत लेकर मामले की जांच में शामिल हुए हैं।

बता दें कि, कुछ दिन पहले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतक की पत्नी ने एसएसपी जगराओं के दफ्तर के बाहर धरना दिया था। इतना ही नहीं पीड़िता ने पुलिस पर आरोपियों का साथ देने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए साफ कहा था यदि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो वह भी पति की तरह आत्महत्या कर लेगी। जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। इस दवाब के चलते पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए ढूंढती रही, लेकिन आरोपी जमानत लेकर सीधे जांच में शामिल होने के लिये थाने पहुंच गए, जहां पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी डालकर मामले की जांच में शामिल कर लिया।

गांव बरसाल में घर के सामने रहने वाली लड़की के साथ प्रेम संबंधों के चलते युवक शादी का झांसा देकर लड़की को घर से भगा कर ले गया था। इसका पता चलते ही लड़की के पिता ने लोकलाज के चलते घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मृतक की पत्नी ने दविंदर कौर ने बताया था कि उसका पति ड्राइवर था और बाहरी राज्यों में ट्रक लेकर जाता था, जबकि वह खुद बुटिक पर काम करती है। उनकी बेटी यूनिवर्सिटी में कॉल सेंटर में नौकरी करती है, यूनिवर्सिटी में ही आरोपी युवक सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है। उन्होंने बताया उनकी बेटी काम पर गई। लेकिन शाम को काम से घर वापस नहीं आई।

जब उन्होंने लड़की की तलाश शुरू की तो पता चला कि उनकी बेटी तीन बजे काम से छुट्टी लेकर चली गई थी। लेकिन घर वापस नहीं आई थी। लडकी द्वारा अपने प्रेमी संग चले जाने के बाद उसके पिता नें शर्म के मारे फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। मरने से पहले लड़की के मृतक ने रिश्तेदारी में गई अपनी पत्नी को फोन करके उसको साफ तौर पर कहा था कि अब वो गांव में सिर उठाकर चलने के लायक नहीं रहा। वो लोगों के ताने नहीं सुन सकता, क्योंकि उसकी बेटी को भगाने वालो ने उसको बेइज्जत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जिसके चलते ही वो दुनिया को अलविदा कहकर इस दुनिया से जा रहा है।

पति के फोन के बाद महिला अपने देवर संग घर लौटी तो उसका पति फंदा लगाकर इस दुनिया से जाने की तैयारी कर चुका था। हालांकि पत्नी के घर पहुंचने पर पति की हल्की हल्की सांसे चलते देख उसे सरकारी अस्पताल पहुंची, लेकिन इस दौरान पत्नी के हाथों में पति ने दम तोड़ दिया। पुलिस नें इस मामले में प्रेमी संग भागी लड़की की मां के बयानों पर लड़की को भगाने वाले लड़के उसकी मां, बहन व जीजा के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया था।

लुधियाना में जाली नोट गिरोह का सदस्य गिरफ्तार
जाली नोट बना कर दूसरे शहरों में सप्लाई करने वाले गैंग के एक सदस्‍य को लुधियाना देहात की पुलिस ने उस समय पकड़ा है। जब आरोपी गिद्धड़बाहा से जगराओं एरिया में जाली नोट सप्लाई करने आया था। पुलिस ने आरोपी से 16 हजार 300 रुपए के जाली नोट बरामद किए है। जबकि दो आरोपी फरार चल रहे है। जिनको पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

पुलिस ने इस इस मामले में 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी। आरोपियों की पहचान मनप्रीत सिंह निवासी गांव कोटभाई कोठे बालिया दाहनिया गिद्धड़बाहा, सन्नी निवासी गांव साहब चंद गिद्धड़बाहा और दीपू निवासी गांव साहब चंद गिद्धड़बाहा के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी मनप्रीत सिंह को अदालत में पेश कर पुलिस ने आगे की पूछताछ शुरू कर दी।

इस मामले सबंधी जानकारी देते हुए थाना सिटी के होल्दार बलविंदर सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ झांसी की रानी चौक में चैकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि तीनों आरोपी बड़े स्तर पर जाली भारतीय करंसी छाप कर आगे बेचने का धंधा करते है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चुंगी नंबर 5 से कोठे खजूरा जाने वाले रास्ते पर नाकाबंदी कर आरोपी की कार को घेर लिया। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो पुलिस को 500, 200 व 100 के कुल 16 हजार 300 रुपए के जाली नोट बरामद हुए। इस सबंधी पुलिस ने आरोपी पर थाना सिटी में मामला दर्ज कर लिया।

जांच अधिकारी ने बताया कि फरार चल रहे सन्नी व दीपू दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेगी। उन्होंने कहा कि उनके पकड़े जाने के बाद ही खुलासा होगा कि आरोपियों ने जाली नोट बनाने कहां से सीखे है और अब तक आरोपी कितने रुपए बना कर बेच चुके है। इतना ही नहीं आरोपियों ने कहां-कहां और किस-किस को पहले जाली नोट सप्लाई किए। ताकि पुलिस उन पर भी कार्रवाई कर सके।