Railway - Punjab News Times

बिहार में दुर्घटनाग्रस्त होने से बची पैसेंजर ट्रेन
बिहार के समस्तीपुर रेल मंडल के वाल्मीकिनगर और पनियावा के बीच एक पैसेंजर ट्रेन दुर्घटना होने से बाल-बाल बच गई. जानकारी के मुताबिक वाल्मीकिनगर और पनियावा के बीच स्थित पुल पर गुरुवार (20 जून) को पैसेंजर ट्रेन का एयर प्रेसर लीक हो गया. इसके बाद ट्रेन के दोनों लोको पायलट ने अपनी जान जोखिम में डाल कर उसे ठीक करते हुए ट्रेन को  रवाना किया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि ट्रेन संख्या 05497 अप नरकटियागंज गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन जब वाल्मीकिनगर और पनियावा के बीच किलोमीटर 298/20 के पास पुल संख्या 382 पर पहुंची. जहां अचानक इंजन (लोको) के अनलोडर वाल्व से एयर प्रेशर का लीकेज होने लगा. इस कारण एमआर प्रेशर कम हो गया और ट्रैक्शन मिलना बंद हो गया. इस वजह से ट्रेन बीच पुल पर खड़ी हो गई.

बीच पुल पर ट्रेन के रुक जाने के बाद उसे ठीक करने का कोई रास्ता नही था. इस बीच लोको पायलट अजय कुमार यादव और सहायक लोको पायलट नरकटियागंज रंजीत कुमार पुल पर लटकते और रेंगते हुए लोको से हो रहे लीकेज वाले स्थान तक अपनी जान जोखिम में डालकर किसी तरह पहुंचे. इसके बाद दोनों ने अनलोडर वाल्व से हो रहे एयर प्रेशर लीकेज को ठीक किया. इसके बाद ट्रेन को अपने गंतव्य स्थान तक ले गए.

पैसेंजर ट्रेन के दोनों लोको पायलट के साहस भरे कार्य की खूब सराहना हो रही है. वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि वो कैसे एयर प्रेशर लीकेज को ठीक करने में जुटे हैं. इस बारे में जानकारी मिलने के बाद समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने दोनों लोको पायलट के साहस और जज्बे को देखते हुए 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा भी की है.