Sharukh khan - Punjab News Times

अनंत अंबानी की शादी में हुई तोहफों की बरसात, इन लोगों को मिलीं 2-2 करोड़ की घड़ियां
देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी इस सप्ताह हो गई. हजारों करोड़ के खर्च से हुई इस शादी में देश-दुनिया के कई दिग्गजों ने शिरकत की. समारोह में हिस्सा लेने वाले अतिथियों को अंबानी परिवार की ओर से कई महंगे तोहफे दिए गए. उनमें से कइयों को अनंत अंबानी की तरफ से करोड़ों की घड़ियों का गिफ्ट मिला.

खबरों के अनुसार, इस शादी समारोह में ग्रुम्समेन की भूमिका निभाने वाले सितारों को अनंत अंबानी की ओर से लग्जरी घड़ियां गिफ्ट की गईं. जिन्हें ये घड़ियां गिफ्ट की गईं, उनमें बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और रणवीर सिंह भी शामिल रहे. बताया जा रहा है कि उन्हें जो घड़ियां गिफ्ट की गईं, उनकी कीमत 2-2 करोड़ रुपये है. तोहफे की तस्वीरें विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही हैं.

अनंत अंबानी की ओर से ग्रुम्समेन को जो घड़ियां गिफ्ट में मिली हैं, वे Audemars Piguet ब्रांड की हैं. घड़ियां 41 एमएम के 18 कैरेट पिंक गोल्ड केस में हैं, जो 9.5 एमएम मोटी हैं. उनमें सेफायर क्रिस्टल बैक और स्क्रू लॉक्ड क्राउन दिए गए हैं. घड़ियों में Grande Tapisserie पैटर्न के साथ पिंक गोल्ड डायल है और उनमें ब्लू काउंटर्स, पिंक गोल्ड आवर मार्कर्स, रॉयल ओक हैंड्स जैसे फीचर दिए गए हैं.

Audemars Piguet की इन घड़ियों में पिंक गोल्ड टोन्ड इनर बेजेल और मैन्युफैक्चर कैलिबर 5134 सेल्फ-वाइंडिंग मुवमेंट जैसे फीचर दिए गए हैं. उनमें एक पर्पेचुअल कैलेंडर है, जो सप्ताह, दिन, तारीख, एस्ट्रोनॉमिकल मून, महीना, लीप ईयर, घंटे व मिनट बताता है. घड़ियों में 18 कैरेट पिंक गोल्ड ब्रेसलेट, एपी फोल्डिंग बकल और एक अतिरिक्त ब्लू एलिगेटर स्ट्रैप भी हैं. ये घड़ियां 20 मीटर गहराई तक पानी में काम कर सकती हैं और उनमें 40 घंटे तक का पावर रिजर्व है.

लाइन में लगकर बॉलीवुड सितारों ने किया मतदान, नागरिकता मिलने के बाद पहली बार अक्षय कुमार ने डाला वोट
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में महाराष्ट्र की 13 लोकसभा सीट के लिए मतदान खत्म हो गया है. राज्य की इन 13 में से छह सीट मुं‍बई की हैं. इस दौरान अभिनेता अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, आमिर खान और अक्षय कुमार समेत कई मशहूर फिल्मी हस्तियों ने  मुंबई में मतदान किया. गौरतलब है कि हाल ही में भारत की नागरिकता हासिल करने के बाद अक्षय कुमार ने पहली बार वोटिंग की है.अमिताभ बच्चे और उनकी पत्नी जया (76) ने मुंबई के जुहू इलाके में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला.

सुपरस्टार शाहरुख खान, पत्नी गौरी, बेटे आर्यन, बेटी सुहाना और छोटे बेटे अबराम को भी बांद्रा में एक मतदान केंद्र में प्रवेश करते हुए देखा गया.सलमान खान के पिता सलीम खान और मां सलमा ने भी वोट डाला. वहीं,रणबीर कपूर ने वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली के साथ तस्वीरें खिंचवाईं. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने बांद्रा के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया जबकि वरुण धवन और शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया.

बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू मीडियाकर्मियों को अपनी स्याही लगी उंगली दिखाती नजर आईं. मथुरा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अपनी बेटी ईशा देओल के साथ मुंबई में मतदान करने के बाद कहा,'हम बेहद चिंतित (मतदान को लेकर)हैं. हमने लोगों को अपने घरों से निकलकर मतदान के लिए प्रेरित करने को लेकर काफी प्रचार किया है. पूरे भारत में हस्तियों ने अनुरोध (जनता से मतदान करने का) किया है। मुझे उम्मीद है कि मतदान प्रतिशत अच्छा रहेगा.'

मतदान करने वाली अन्य बॉलीवुड हस्तियों में काजोल, सैफ अली खान और उनकी पत्नी करीना कपूर खान, कियारा आडवाणी, रेखा, सनी देयोल, संजय दत्त, सान्या मल्होत्रा, गोविंदा, मनोज बाजपेयी, अनिल कपूर, अली फजल, कोंकणा सेन शर्मा, परेश रावल, श्रद्धा कपूर, भूमि पेडनेकर, अनन्या पांडे, सारा अली खान और उनकी मां अमृता सिंह, सुनील शेट्टी, शिल्पा शेट्टी, अरशद वारसी और टाइगर श्रॉफ शामिल हैं.

अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे अभिनेता ऋतिक रोशन ने कहा, ‘वोट देने से पहले उम्मीदवार के बारे में जान लें, जानें कि आप किसे वोट दे रहे हैं. ’ आमिर ने वोट डालने के बाद संवाददाताओं से कहा,‘मैं सभी भारतीयों से यह अपील करना चाहता हूं कि वे बड़ी संख्या में बाहर आएं और अपना वोट डालें तथा लोकतंत्र के इस पर्व का हिस्सा बनें. मतदान करना हमारी जिम्मेदारी है। मैं सभी से अपील करता हूं कि वे बाहर निकलें और मतदान करें, और अपना वोट बर्बाद न करें। मैं चाहता हूं कि युवा, बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष सभी लोग बाहर आएं और मतदान करें.’