Sonipat Weather Update - Punjab News Times

हरियाणा के 15 जिलों में स्कूल बंद,14 में रेड अलर्ट
हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। हरियाणा-पंजाब के 14-14 जिलों में हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान शिमला के अधिकतम तापमान से अधिक है।

शिमला में सोमवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री रहा, जबकि चंडीगढ़ में तड़के 5:30 बजे ही पारा 31.2 डिग्री था। चंडीगढ़ के इतिहास की सबसे गर्म रात रविवार को रही, पारा 28.5 डिग्री दर्ज किया गया। हिमाचल में एक दिन पहले हुई बारिश की वजह से कई जगह तापमान में एक से 2 डिग्री की गिरावट देखी गई है।

हरियाणा के सिरसा में लगातार तीसरे दिन भी अधिकतम तापमान 47 डिग्री के पार रहा। मौसम विभाग ने 3 दिन यानी 24 मई तक भीषण गर्मी रहने की संभावना जताई है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि यदि यही हाल रहे तो तापमान 2 डिग्री तक और बढ़ सकता है। इस दौरान 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से धूल भरी हवाएं भी चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने 14 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद पर रेड अलर्ट जारी किया गया है । 8 जिलों पर ऑरेंज अलर्ट है । प्रदेश में रात का पारा भी 1.4 डिग्री तक बढ़ गया है ।

गर्मी को देखते हुए अब तक 15 जिलों में नर्सरी से 5वीं व 8वीं क्लास तक की 24 व 31 मई तक छुट्टियां घोषित की गई हैं। नर्सरी से 5वीं क्लास तक के बच्चों की करनाल, कैथल, रेवाड़ी, सोनीपत में 24 मई और पंचकूला व महेंद्रगढ़ में 31 मई तक छुट्टियां की गई हैं।

इसके अलावा, हिसार, कुरुक्षेत्र, सिरसा, नूंह, भिवानी, यमुनानगर, फतेहाबाद, जींद, पानीपत में नर्सरी से 8वीं क्लास तक की 24 मई तक छुट्टियां की हैं। चरखी दादरी में छुट्‌टी के आदेश DC मनदीप कौर ने वापस ले लिए हैं।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी की सबसे बड़ी वजह यह भी है कि यहां पिछले ढाई महीने में 31% कम बारिश हुई है। 4 जिले जींद, कुरुक्षेत्र, कैथल व करनाल में सामान्य से ज्यादा और अंबाला में सामान्य के आसपास बारिश हुई है। जबकि 17 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। सामान्य बारिश 20 मई तक प्रदेश में 35 MM बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 24.8 MM बारिश रिकॉर्ड हुई है। हरियाणा में मई में अब तक मात्र 4.2 MM ही बारिश हुई है, जबकि इस माह में 11.3 MM बारिश सामान्य मानी जाती है।

मौसम विभाग ने पंजाब के 14 जिलों में हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला व मानसा शामिल हैं।पंजाब सरकार ने 21 मई से लेकर 30 जून तक प्रदेश के स्कूलों में छुटि्टयों का ऐलान किया है। गर्मी की वजह से तय शेड्यूल से 8 दिन पहले ही छुटि्टयों की घोषणा की है।