Assembly By Elections - Punjab News Times

अमित शाह बोले-पहले मुख्यमंत्री रोहतक-सिरसा के होते थे
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज हरियाणा दौरे पर हैं। शाह ने करनाल में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। यहां उन्होंने करनाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर व विधानसभा सीट से उपचुनाव के लिए उम्मीदवार मुख्यमंत्री नायब सैनी के लिए वोट की अपील की। अमित शाह इसके बाद हिसार और झज्जर में भी रैली करेंगे।

करनाल में अमित शाह ने कहा- पहले मुख्यमंत्री रोहतक का होता था या सिरसा का होता था। पहली बार मुख्यमंत्री हरियाणा का मिला। सैनी देखने में सौम्य दिखते हैं, लेकिन जब जनता की लड़ाई की बात आती है तो वह उग्र हो जाते हैं। करनाल की सीट मुख्यमंत्री की थी और चुनाव के बाद भी करनाल की ही रहेगी। अब मनोहर लाल खट्टर दिल्ली में सेवाएं देंगे।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि मैं राहुल बाबा को यह कहना चाहता हूं कि पाक अधिकृत कश्मीर (POK) भारत का है और रहेगा, हम इसको लेकर रहेंगे। राम मंदिर का इन्हें निमंत्रण दिया गया, लेकिन ये लोग नहीं गए। इनकी सोच अल्पसंख्यकों वाली है।

हरियाणा वालों, आपका मोदी जी पर पूरा अधिकार है। जब वह गुजरात थे तो वहां भी हरियाणा-हरियाणा करते थे, जब दिल्ली आए तब भी हरियाणा की चिंता करते रहे। जब कांग्रेस की सरकार थी तो हरियाणा को 41 हजार करोड़ रुपया मिला था, अब मोदी सरकार ने 2 लाख 70 हजार करोड़ रुपया दिया।