T20 - Punjab News Times

अगले साल रोहित शर्मा क्या छोड़ देंगे मुंबई इंडियंस का साथ ?
आईपीएल 2024 से मुंबई इंडियंस बाहर हो चुकी है. टीम ने 14 में से कुल 4 मुकाबले ही जीते हैं. मुंबई ने आईपीएल से पहले ही रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पंड्या को कमान थमाई थी. लेकिन हार्दिक कुछ खास कमाल नहीं कर सके. मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन के बाद टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी खुश नहीं हैं. अब उनको लेकर बातें हो रही है कि वह अगले साल मुंबई इंडियंस को छोड़ देंगे. इसे लेकर खुद एमआई के कोच मार्क बाउचर ने बयान दिया है.

मार्क बाउचर ने रोहित के बारे में बात करते हुए कहा,” सच कहूं तो इसके बारे में बहुत बातें हो रही है. मैंने उनसे एक रात पहले इस बारे में बात की थी. मैंने उनसे कहा रोहित का अगला प्लान क्या है? उन्होंने मुझसे कहा,” टी20 वर्ल्ड कप और यह परफेक्ट है.” मेरे हिसाब से रोहित अपनी इच्छा के खुद मालिक हैं. अगले साल बड़ा ऑक्शन होने वाला है. किसी को नहीं पता है कि अगले साल क्या होने वाला है. उनके लिए यह सीजन अच्छा रहा था. उन्होंने अच्छी शुरुआत की थी. नेट्स में भी अच्छी बैटिंग की थी. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शतक भी ठोका था.

बता दें कि रोहित शर्मा ने मुंबई के लिए 158 मैचों में कप्तानी करते हुए 87 मैच में जीत दिलाया है जबकि 67 मैच में उनको हार मिली है. इस महान कप्तान के जीत का प्रतिशत 55.06 का रहा. मुंबई की टीम ने अब तक जो 5 खिताब जीते हैं वो भी रोहित शर्मा की कप्तानी में ही आए. साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में इस दिग्गज ने टीम को आईपीएल चैंपियन बनाया था.