पेरिस ओलिंपिक में छाए हरियाणवी:अकेले दिलाए 4 मेडल ,हॉकी टीम में भी 3 प्लेयर

इतिहास रचने वाली मनु भाकर ध्वजवाहक बनीं

पेरिस ओलिंपिक में छाए हरियाणवी:अकेले दिलाए 4 मेडल ,हॉकी टीम में भी 3 प्लेयर

पेरिस ओलिंपिक में भारत 6 मेडल (1 सिल्वर, 5 ब्रॉन्ज) के साथ 71वें स्थान पर रहा। इस बार एक गोल्ड मेडल भी आ जाता तो देश 32वें स्थान पर रहता। रविवार देर रात हुई पेरिस ओलिंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी में भारत की तरफ से मनु भाकर और पीआर श्रीजेश फ्लैग बियरर बने।

इस बार देश की 2.09% फीसदी आबादी वाले हरियाणा के खिलाड़ियों ने ही कमाल दिखाया। 6 मेडलों में से 5 (एक सिल्वर, 4 ब्रॉन्ज) में हमारे खिलाड़ियों का योगदान रहा। पिछली बार 4 मेडलों (1 गोल्ड, 1 सिल्वर, 2 ब्रॉन्ज) में योगदान था। पिछली बार व्यक्तिगत स्पर्धा में 3 मेडल थे। इस बार 3 मेडल व्यक्तिगत और एक मेडल मिक्स टीम इवेंट में जीता। ब्रॉन्ज जीतने वाली हॉकी टीम में हमारे 3 खिलाड़ी अभिषेक, संजय और सुमित थे।

हरियाणा के खिलाड़ी इस बार एक मेडल बढ़ाने में तो कामयाब रहे, लेकिन कोई गोल्ड मेडल नहीं जीत पाए। ऐसा पहली बार है, जब हरियाणा के 7 पदकवीर हैं। 4 मेडल पूरी तरह हमारे खिलाड़ियों ने जीते। इनमें से 3 यानी 75% पदक पहली बार ओलिंपिक खेल रहे खिलाड़ियों ने ही जीते हैं।

इससे ओलिंपिक में हिस्सा ले रहे 206 देशों में अकेले हरियाणा राज्य 72वें स्थान पर है। यानी 134 देशों से आगे। इस ओलिंपिक में 117 सदस्यीय भारतीय दल में हरियाणा के सबसे ज्यादा 25 खिलाड़ी थे। इनमें एक खिलाड़ी तीसरी बार, 17 पहली बार, 7 खिलाड़ी दूसरी बार ओलिंपिक में खेले।

• लगातार तीन कुश्ती जीत फाइनल में पहुंचीं विनेश फोगाट को फाइनल की सुबह अयोग्य घोषित कर दिया गया। अब रजत पदक देने की अपील पर 13 अगस्त को फैसला आ सकता है।
• निशा दहिया कुश्ती में 8-1 की बढ़त के साथ आगे चल रही थीं। मुकाबला खत्म करने से ठीक 33 सेकंड पहले चोटिल हो गईं। इसका फायदा प्रतिद्वंद्वी ने उठाया और आखिर में हार गईं।
• कुश्ती में रीतिका हुड्डा क्वार्टर फाइनल में 1-1 से बराबर थीं। आखिरी अंक लेने वाले खिलाड़ी की जीत वाले नियम से हार गईं।

1980 में गोल्ड विजेता हॉकी टीम में हरियाणा का एक खिलाड़ी था। 2020 और 2024 में कांस्य पदक जीतने वाली टीम में हरियाणा के 3-3 खिलाड़ी रहे। 2024 में शूटिंग के मिक्स्ड टीम इवेंट में मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है।

GUw31toWAAABgL8

ओलिंपिक में भारत ने अब तक कुल 41 पदक जीते हैं। इनमें से 27 सिंगल इवेंट और 14 टीम इवेंट में जीते हैं। सिंगल इवेंट के 27 पदकों में से 10 यानी 37% पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं।

Latest News

अमेरिका से निकाले गए भारतीयों का तीसरा विमान आज उतरेगा अमृतसर एयरपोर्ट , जानिए इस बार कितने पंजाबी शामिल अमेरिका से निकाले गए भारतीयों का तीसरा विमान आज उतरेगा अमृतसर एयरपोर्ट , जानिए इस बार कितने पंजाबी शामिल
अमेरिका में अवैध तरीके से रह रहे 116 और भारतीयों को जबरन भारत भेज दिया गया। अमेरिकी एयरफोर्स का विमान...
अनिल विज का बड़ा एक्शन ! बिजली बहाल न करने वाले लाइनमैन को किया सस्पेंड
अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे CM मान ! डिपोर्ट भारतीयों के ठहरने के लिए किए गए विशेष इंतजाम
119 भारतीयों को लेकर दूसरा विमान पहुंचेगा अमृतसर एयरपोर्ट
मुख्यमंत्री ने लुधियाना में डिजिटल शिक्षा पहल की शुरुआत की
इंसानों के मूत्र से बना रही है यह कंपनी बीयर
पंजाब के छह लाख कर्मचारियों व पेंशनरों को मान सरकार का बड़ा तोहफा